Gondawale Dham Indore

Gondawale Dham Indore गोंदवले धाम ,इंदौर का अधिकृत पृष्ठ
Gondawale dham ,indore Official page
श्री श्रीराम कोकजे गुरुजी

सदगुरु श्री ब्रह्मचैतन्य गोंदवलेकर महाराज जी का जीवन कल सन 1845 से 1913 तक का रहा सतारा महाराष्ट्र जिले के गोंदवले ग्राम मे जन्म हुआ व वही उनकी समाधि भी बनी हुई है जो एक तीर्थस्थान का महत्व भी रखता है जहा लाखो श्रद्धालु पहुचकर समाधान प्राप्त करते है। उन्होंने सम्पूर्ण भारत मे तीन बार पैदल यात्रा की यघपि उनका स्थाई स्थान(धाम)गोंदवले रहा परन्तु वे इंदौर हरदा काशी नेमिषारण्य हरिद्वार श्रीषिकेश आदि स्

थानो पर सदैव जाते रहे तथा निवास करते रहे । उन्होने असंख्य लोगो को दुराभिमान से मुक्त किया। एक साधारण से परिवार में जन्म लेकर ईश्वर नाम जप तप से संतत्व प्राप्त किया और विशेष कर मध्यम वर्गीय लोगो को राम नाम मे लगाया। नामस्मरण की शक्ति से हजारों चमत्कार कर दिखाए सिर्फ इसलिए कि नाम के प्रति लोगो मे प्रेम उत्पन्न हो और समाधान मिले।

ऐसे ही उनके परम् शिष्य श्री श्रीराम कोकजे गुरुजी , जिन्हें आज के युग मे एक आदर्श सद्गुरु भक्त और नैतिकता , सत्चरित्रवान, अनुशासित व सहज मार्गदर्शक माना जाता है ,उन्होंने अत्यंत कष्ट सहन करते हुए प्रपंच की अनगिनत बाधाओं को पार करते हुए ,अपने परिवार, नॉकरी तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का अत्यंत ईमानदारी से निर्वाहन करते हुए गोंदवले धाम की इंदौर में स्थापना 2001 में की। गोंदवलेकर महाराज के विचार व उपदेशों को जन जन तक पहुचाया । अपने स्वास्थ्य की चिंता ना करते हुए इंदौर व भारत वर्ष के कई शहरों में घर घर जाकर ईश्वर नाम की लौ जलाने का कार्य किया जो आज भी अनवरत जारी है। समाज मे पारिवारिक कलह मतभेद दूर कर अनेकों का जीवन सुखमय किया। इस कार्य हेतु उन्होने निर्धनो की सहायता की। जनता को मानसिक , सद्ज्ञान और समाधान देकर अन्नदान को बढ़ावा दिया। हजारों परिवारों का जीवन सुलभ किया ।गोरक्षण अन्नदान नाम-जप भजन सप्ताह तीर्थयात्रा कीर्तन इत्यादि विभिन्न माध्यमो से सांसारिक लोगो मे भगवान के प्रति आस्था उत्पन्न की और कहा- " ईश्वर का नाम लेकर आनंद व समाधान प्राप्त करे।" श्री कोकजे गुरुजी अपने प्रचार के पक्षधर कभी नहीं रहे उनका कहना था की मेरे प्रचार की आवश्यकता नहीं ,बस मेरे सद्गुरु गोंदवलेकर महाराज की बाते जन जन तक पहुचे और समाज मे समाधान व्याप्त हो ऐसा कर्म मुझे करते जाना है। आज वास्तव मे उनके
कथनानुसार उनके गोंदवलेकर महाराज जी के विचारों के प्रचार
की आवश्यकता महसूस की जा रही है जिसे समाज सुधारक, चिंतक , आध्यात्मिक गुरु श्री कोकजे गुरुजी द्वारा निःशुल्क और बिना अपेक्षा के जन जन तक पहुचाया जा रहा है।

गुरुजी के बताए हुए मार्ग पर चलकर लोग बहुत लाभान्वित हो रहे है

उनके अनुयायियो मे आये परिवर्तन को देखकर अन्य भी श्रीराम कोकजे गुरुजी
जी से आकर्षित होते जा रहे है और ईश्वर नाम-स्मरण के द्वारा अपने प्रपंच व परमार्थ मे समाधान प रहे है |

28/08/2026

🌸🚩 जय श्री राम! 🚩🌸

🙏 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी गुरु भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏

परम पूज्य श्री श्रीराम कोकजे गुरुजी कहते हैं—
“आपस में लेन-देन की अपेक्षा कम करके, आपस में स्नेह बढ़ाएँ। जहाँ आपसी प्रेम होता है, वहाँ ईश्वर का वास होता है।” ❤️

रक्षा का सच्चा आधार कौन बन सकता है?
केवल एक समर्थ सद्गुरु। 🙏

आइए, इस पावन पर्व पर श्री क्षेत्र गोंदवले धाम, इंदौर में पधारें और सद्गुरु एवं गुरु को रक्षा सूत्र बाँधकर इस पवित्र पर्व को सार्थक बनाएँ। 🪷🧵

🌺 आप सभी बहनों का आपके पिता के घर—अर्थात् गोंदवले धाम में सदैव स्वागत है। 🌺

🙏 आप सभी सपरिवार अवश्य पधारें।

जय श्री राम! 🚩
जय गोंदवले धाम! 🙏

GuruKripa JaiShriRam RakshaSutra GuruBhakti

28/08/2026

गुरु के क्या गुण होने चाहिये

27/08/2026
27/08/2026

27/08/2026

महाराजजी का भक्तों को आश्वासन

गुरु वचनामृत-
26/08/2026

गुरु वचनामृत-

26/08/2026

प्रेम नामस्मरण से होना चाहिये

25/08/2026

आध्यात्म आचरण में लाना पड़ता है

Address

Gondawale Dham Indore
Indore
452009

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gondawale Dham Indore posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Gondawale Dham Indore:

Shortcuts

Share