Dadu seva samiti veer hanuman welfare society

Dadu seva samiti veer hanuman welfare society I worship God as Truth only. I have not yet found Him, but I am seeking after Him.
(28)

एक तू एक तू नजर आये
एक रस बनकर अनेको में एक तू नजर आये
विविधता में मिलती एकता
एकता में विविधता समाये
एक तू , एक तू ,
एक तू नजर आये
वहीँ एक से जगत बना बहुरंगी
और विविध रूपों से बन गया बहुरूपी
कहेने को तो पांच तत्व
घुले मिले एक दूजे में ऐसे "अकार"
जैसे काष्ट में अग्नि समाये
एक तू, एक तू
एक तू नजर आये..

रहेता है हंमेशा मेरे साथ वह
कभी छत बनकर कभी छाँव बनकर
चलने का मेरा होंसला बढाता है वह
कभी दोस्त ब

नकर कभी सख्त बनकर
अँधेरे मेरे रोशन करता, वह चिराग हाथ में लिए चलता
डसता अकेलापन “अकार”, बतियाता वह हमसफ़र
थकान परवश बनाती जब, चलता है उठाके मुझे
रहेता है हंमेशा साथ वह.......
हर आंधी तूफ़ान का वह आशियाना बना देता
चलती हवाओ की फानस बना देता
इस ज्योति को अभय दान देता
रहेता है हंमेशा साथ वह......

कभी कभी भगवान् को भी भक्तों से काम पड़े ।
जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े ॥
अवध छोड़ प्रभु वन को धाये,
सिया राम लखन गंगा तट आये ।
केवट मन ही मन हर्षाये,
घर बैठे प्रभु दर्शन पाए ।
हाथ जोड़ कर प्रभु के आगे केवट मगन खड़े ॥
प्रभु बोले तुम नाव चलाओ,
अरे पार हमे केवट पहुँचाओ ।
केवट बोला सुनो हमारी,
चरण धुल की माया भारी ।
मैं गरीब नैया मेरी नारी ना होए पड़े ॥
चली नाव गंगा की धारा,
सिया राम लखन को पार उतारा ।
प्रभु देने लगे नाव उतराई,
केवट कहे नहीं रागुराई ।
पार किया मैंने तुमको, अब तू मोहे पार करे ॥
केवट दोड़ के जल भर ले आया,
चरण धोये चरणामृत पाया ।
वेद ग्रन्थ जिन के गुण गाये,
केवट उनको नाव चढ़ाए ।
बरसे फूल गगन से ऐसे,
भक्त के भाग्य जगे ॥

Address

Hoshiarpur
Hoshiarpur
146001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dadu seva samiti veer hanuman welfare society posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Dadu seva samiti veer hanuman welfare society:

Share