31/03/2025
ध्वजारोहण के साथ चैत्र के नवरात्रों की शुरूआत
पावन पिंडी दरबार में पुजा करते महत राजगिर जी व ध्वजारोहण करते भक्तजन। सवेरा न्यूज / अरुण मेहता कमाही देवी, कमाही देवी में स्थित शक्ति पीठ दरबार मां कामाक्षी देवी में जहां पर अगले 9 दिन तक जगत जननी मां दुर्गा की पूजा व दरवार पर भारी भक्तों का मेला लगेगा आज प्रथम नवरात्रि की शुरूआत सुबह 4:00 बजे की आरती, सुंदर लाइटो व फूलों से सजाया गया मां कामाक्षी का दरबार देखने लायक था भक्तों की भीड़ से मां का दरबार भरा पड़ा था । माता धर्मपुर देवी में भी भक्तों की भीड़ रही। धर्मपुर देवी दरबार को भी सुन्दर लाईटों के साथ सजाया गया है। त्पश्चात पूज्य महत 108 श्री राजगिर जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसमें मां दुर्गा की विशेष आरती व पूजा के बाद ध्वजारोहण किया गया। शक्तिपीठ दरबार मां कामाक्षी देवी में अगले 9 दिनों तक भक्तों की भारी भीड़ व मेला लगेगा। मां कामाक्षी देवी सभी को मनोवांछित फल की प्राप्ति करती है । ध्वजारोहण करते दरबार के मंहत 108 श्री राजगीर जी व अन्य शाम मुरारी, परमजीत ठाकुर, अजय शास्त्री, रमेश ठाकर, तिलक राज, छज्जू राम डाक्टर अजीत, मास्टर सुरज, बन्टी, प्रेम दातारपुर, दर्शन फौजी, मुकेश, अभीषेक, वीना, कमलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Chaitra Navratri 2025 begins with the grand flag hoisting at Maa Kamakshi Devi Temple. Witness divine rituals and Aarti.