चमेली वन भुलवाना

चमेली वन भुलवाना Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from चमेली वन भुलवाना, Hindu temple, सिद्धपीठ श्री चमेलीवन धाम भुलवाना, Hodal.

❀ || ॐ हं हनुमंताय नम: || ❀
अब यहाँ तक आ ही गए हैं तो फ़ॉलो अवश्य करें।
चमेलीवन धाम बृजमंडल के भुलवाना गांव का एक 200 एकड़ वन क्षेत्र में फैला हुआ प्राचीन धाम है जिसमें स्वयंभू प्रकट श्री संकटमोचन हनुमान जी महाराज बालरूप में साक्षात् विराजमान हैं। चमेली वन गाँव भुलवाना (होडल) जिला पलवल हरियाणा का एक पवित्र स्थान है, साधु सन्तों की दिव्य तपोभूमि है जहाँ भगवान संकटमोचन हनुमान जी महाराज, श्री श्याम: जी महाराज और श्री शनिदेव को समर्पित मंदिर भी हैं। साथ ही यहां पर बृज क्षेत्र का सबसे ऊँचा भगवा झण्डा भी स्थापित किया गया है। मंदिर प्रांगण में लगा रंगीन फव्वारा मंदिर की शोभा बढ़ाता है। मंदिर के पास काफी संख्या में पेड़ पौधे लगे हैं व काफी बड़ा पार्क बना हुआ है। खास तौर पर मंगलवार के दिन भगवान हनुमान मंदिर में व शनिवार के दिन शनिदेव जी मंदिर में यहां आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालू आते हैं। श्री श्याम: जी बाबा की निशान यात्रा भी लगातार चलती रहती है। मंदिर के आसपास बणी में बड़ी संख्या में रहने वाले बंदरों के लिए श्रद्धालू प्रचुर मात्रा में केले, चने व अन्य खाद्य सामग्री लाते हैं। साथ ही यह मंदिर बर्ड वॉचिंग के लिए भी एक बेहतरीन स्थान है। अंजनी कुंड यहां का पवित्र एवं विशाल कुंड है जो कि पक्के घाटों के साथ बना हुआ है। दूर-दराज के स्थानों से यहां काफी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं। भक्त श्रद्धालु प्रत्येक मंगलवार, शनिवार को बजरंग बली पर चोला व भंडारा अर्पित करते हैं। यहां पर लगातार धार्मिक कार्यक्रम जैसे श्रीमद भागवत महापुराण, अखंड रामायण पाठ, सुंदरकांड पाठ, भजन कीर्तन, भंडारा आदि चलते रहते हैं। भक्तों का विश्वास है यहां उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।
बोल बजरंग बली की जय।

जय सियाराम…जय हिन्द
15/08/2026

जय सियाराम…जय हिन्द

धाम के समस्त भक्तवृंदो को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳सिद्धपीठ श्री चमेलीवन धाम।💐श्री संकटमोच...
14/08/2026

धाम के समस्त भक्तवृंदो को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳

सिद्धपीठ श्री चमेलीवन धाम।💐
श्री संकटमोचन हनुमान जी महाराज मंदिर।
बृजगांव भुलवाना (होडल) पलवल हरियाणा।
Note : AI Generated Content.

14/08/2026

धाम के समस्त भक्तवृंदो को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳

सिद्धपीठ श्री चमेलीवन धाम।💐
श्री संकटमोचन हनुमान जी महाराज मंदिर।
बृजगांव भुलवाना (होडल) पलवल हरियाणा।
.
Note : AI Generated Content.

ऐसा अद्भुत श्रृंगार जिसका दर्शन करने मात्र से मन आनंदित हो जाए  महाशिवरात्रि पर रुद्र अवतार श्री संकटमोचन हनुमान जी महार...
11/08/2026

ऐसा अद्भुत श्रृंगार जिसका दर्शन करने मात्र से मन आनंदित हो जाए
महाशिवरात्रि पर रुद्र अवतार श्री संकटमोचन हनुमान जी महाराज
सिद्ध पीठ श्री चमेलीवन धाम सरकार #राधे_राधे #चमेलीवन_धाम #महादेव

Address

सिद्धपीठ श्री चमेलीवन धाम भुलवाना
Hodal
121106

Opening Hours

Monday 5am - 9pm
Tuesday 4:30am - 9pm
Wednesday 5am - 9pm
Thursday 5am - 9pm
Friday 5am - 8pm
Saturday 4:30am - 9pm
Sunday 4:30am - 9pm

Telephone

+919992105761

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when चमेली वन भुलवाना posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to चमेली वन भुलवाना:

Shortcuts

Share

Category