22/06/2023
श्री बागेश्वर धाम सेवा मंडल हिसार के शिष्ट सदस्यों द्वारा पिछले महीने श्री बागेश्वर धाम सरकार के चरणो में हाजिरी लगाई गई और धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को हिसार आने का निमंत्रण दिया गया और उन के श्री मुख से श्री हनुमान कथा श्रवण का सौभाग्य हिसार वासियों को देने का अनुमोदन किया गया। जिसे महाराज जी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और नवंबर और दिसंबर के दौरान हिसार में कथा करने की उम्मीद जताई। इस आयोजन को सफलतापूर्वक करने हेतु मंडल के सदस्यों द्वारा दो से तीन मीटिंग की जा चुकी है जिसमें कथा स्थल के लिए उपलब्ध जगह पर विचार विमर्श किया गया और मंडल के कुछ सदस्यों द्वारा एचएसवीपी और नगर निगम को जगह उपलब्ध करवाने बारे एप्लीकेशन भी दी गई। एक मीटिंग का आयोजन कल दिनांक 21.06.23 को होटल एंपायर, रेड स्क्वेयर मार्केट,हिसार में किया गया जिसमें हिसार शहर में हो रहे इस आयोजन में शहर के अन्य लोगों को भी शामिल करने बारे विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मंडल के कुछ सदस्यों द्वारा 4.7.2023 को श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में हनुमान चालीसा पाठ करवाने का सुझाव दिया गया जिसे मंडल के सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से मान लिया गया और 4.7.2023 वार मंगलवार को बुधला संत मंदिर, सेक्टर 14,हिसार में 11 हनुमान चालीसा पाठ कराने और प्रसाद वितरण का निर्णय लिया गया।मंडल के सदयो में श्याम गोयल,गौरव अरोड़ा,इंदरजीत कुलहरिया,प्रेम वर्मा,राजेंद्र कुमार जैन,कुलबीर जांगड़ा,अशोक बंसल,संजय गर्ग, पवन पूनिया,पूर्ण बंसल, राहुल सिंगल,संदीप मित्तल,सुरभि डार्गन,कमलेश वर्मा ,संतोष खुराना आदि शामिल रहे।मंडल के सभी सदस्यों द्वारा हिसार शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों और कथा प्रेमियों से आग्रह है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और कथा को सफल करने हेतु अपना ज्यादा से ज्यादा सहयोग दें।कथा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु केनीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें:
डाo वैभव बिदानी.....8950813130
इंदरजीत कुल्हारिया...7014878578
श्याम गोयल.....9996009464
गौरव अरोड़ा.....9017777700
पूर्ण बंसल........9034285296