Shree Ram Bhagat Hanuman Mandir

Shree Ram Bhagat Hanuman Mandir जय श्री राम

15/01/2024
Aane wale festival ( त्यौहार) 💕Jai Shree Ram💕
27/09/2021

Aane wale festival ( त्यौहार)
💕Jai Shree Ram💕

18/09/2021

आज श्री राम भगत हनुमान मंदिर में शनिवार के दिन यजमान द्वारा शनि हवन और लंगर कराते हुए। हे शनिदेव भगवान सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखना ।
जय श्री राम । 💗
जय श्री शनिदेव।💗

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।
10/09/2021

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।

02/09/2021

किसी भी रिश्ते में सबसे बड़ी होती हैं *
जिम्मेदारियां*..
जो निभा गया वो सबको भा गया..!

तस्वीर में आप जो यह पत्थर देख रहे हैं कहा जाता है कि प्राचीन काल में यहां पर एक बाबा तपस्या करते थे और उनके पास बहुत सा ...
01/09/2021

तस्वीर में आप जो यह पत्थर देख रहे हैं कहा जाता है कि प्राचीन काल में यहां पर एक बाबा तपस्या करते थे और उनके पास बहुत सा खजाना था जिसकी कीमत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उस खजाने की रखवाली एक बहुत बड़ा विशालकाय सांप कर रहा है जो कई बार इन गांव वालों की नजरों में भी देखने को आया है। इस पत्थर के ऊपर एक घर है उसी घर के नीचे एक सदाबहार पानी बहता है और जहां यह पानी बहता है उसी जलाशय के ऊपर एक छोटा सा मंदिर है। जिसकी पूजा करना है गांव वालों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह बड़ा सा सांप किसी खास उत्सव या नाग पंचमी के दिन उस सदाबहार पानी से पानी पीने आता है और पीकर चुपचाप चला जाता है। आज तक यह सुनने को नहीं मिला कि उसने किसी का कोई नुकसान किया है। वह इतना बड़ा सांप है कि एक बड़े से पत्थर को हिला देता है जिसे एक आम इंसान नहीं हिला सकता। अक्सर गांव वालों के देखने में वह बड़ा सांप आता रहता है। उस विशालकाय सांप का रंग सफेद है। गांव वालों का कहना है कि वह किसी का कोई नुकसान नहीं करता परंतु यदि कोई उस गुफा का रहस्य जानने की इच्छा या उसके अंदर किसी लालसा से जाने का प्रयत्न करता है तो उसे सबसे पहले इस बड़े से सांप का सामना करना पड़ता है इसलिए कोई वहां जाने की चेष्टा नहीं करता। इस समय तो गुफा का मुख्य द्वार प्रकृति द्वारा बंद हो गया है परंतु माना जाता है कि वह द्वार कलयुग के अंत में कभी भी भयंकर विपदा लेकर आ सकता है। गांव के लोग यहां के एक प्रसिद्ध देवता जिनका नाम एड़ी देवता है उनको मानते हैं । उन्हीं ने इस आपदा को अपनी शक्ति से रोका हुआ है और गांव वालों का कल्याण किया है। यह जगह उत्तराखंड के चंपावत और नैनीताल जिले के बॉर्डर में आती है। इस गांव का नाम मेला चौक है। बोलिए एडी देवता की जय 🙏

कर्नाटक के हम्पी में स्थित विरुपाक्ष मंदिर अपने आप में एक रहस्य है। कहते हैं कि इस मंदिर में कुछ ऐसे स्तंभ हैं, जिनसे सं...
01/09/2021

कर्नाटक के हम्पी में स्थित विरुपाक्ष मंदिर अपने आप में एक रहस्य है। कहते हैं कि इस मंदिर में कुछ ऐसे स्तंभ हैं, जिनसे संगीत निकलता है। इन्हें म्यूजिकल पिलर्स के नाम से जाना जाता है। इन स्तंभों के बारे में कहा जाता है कि एक बार अंग्रेजों ने यह जानने के लिए कि स्तंभों से संगीत कैसे निकलता है, उन्हें काट कर देखा, लेकिन अंदर का नजारा देख कर वो भी हैरान रह गए, क्योंकि अंदर तो कुछ था ही नहीं। स्तंभ बिल्कुल खोखला था। यह खुद में एक रहस्य है। जो अब तक किसी से सुलझा नहीं है। यह प्राचीन काल की सभ्यता और कलाकृति का एक नमूना है। कहा जाता है कि साक्षात भगवान यहां निवास करते हैं। जो सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। देश विदेश से इस मंदिर को देखने बहुत यात्री श्रद्धालु इत्यादि आते हैं। इसी तरह के कुछ खास तथ्य जानने के लिए और हमारे देश के भव्य मंदिर और चमत्कारी मंदिरों के बारे में जानने के लिए पेज को लाइक और फॉलो करें। कुछ ऐसे रहस्य भी बताएंगे जो आपको कहीं और नहीं मिलेंगे। हम आपको इस तरह कि और भी जानकारी देते रहेंगे। बोलिए बजरंग बली की जय, सत्य सनातन धर्म की जय।

भारत में एक से एक खूबसूरत और भव्य मंदिर हैं, जो लोगों का मन मोह लेते हैं। इन मंदिरों को देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं ब...
01/09/2021

भारत में एक से एक खूबसूरत और भव्य मंदिर हैं, जो लोगों का मन मोह लेते हैं। इन मंदिरों को देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां ऐसे कई मंदिर हैं, जिन्हें चमत्कारी और रहस्यमय माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रहस्यों से भरे हुए हैं, लेकिन उन रहस्यों को आज तक कोई भी सुलझा नहीं पाया है।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मां दुर्गा को समर्पित एक मंदिर है, जिसे ज्वाला जी मंदिर या ज्वालामुखी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के केंद्र में एक दीपक जल रहा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह अनादि काल से जलता आ रहा है और हमेशा जलता रहता है। इस दीपक से नीली लौ निकलती है। यह एक रहस्य ही है। जिसे अभी तक कोई सुलझा नहीं पाया

28/08/2021

*गुस्सा आए तो रुकना सीखे*
*और गलती हो जाए तो झुकना*
*सीखें...!*

*रिश्ते कभी अपने आप नहीं*
*टूटते अहंकार अज्ञान और*
*रवैये उन्हें तोड़ देते है...!!*

*आपका स्नेह सदैव बना रहे ।*
💕जय श्री राम💕

Address

Hisar
125001

Telephone

+918755777423

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Ram Bhagat Hanuman Mandir posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share