ARYA SAMAJ BAMBA KOTHI

ARYA SAMAJ BAMBA KOTHI "To spread Vedas, swami Dayanand Saraswati, to spread indian religious,cultural,spiritual,traditional,education" with vibrant platform BAMBA KOTHI

30/05/2026

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह अमर रहें l

आचार्य प्रेमपाल शास्त्री जी के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन l
30/05/2026

आचार्य प्रेमपाल शास्त्री जी के नेतृत्व में यज्ञ का आयोजन l

आचार्य प्रेमपाल शास्त्री के नेतृत्व में यज्ञ का कार्य लगातार अनवरत चल रहा हैं l
30/05/2026

आचार्य प्रेमपाल शास्त्री के नेतृत्व में यज्ञ का कार्य लगातार अनवरत चल रहा हैं l

29/05/2026

*भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं हवन आयोजन*

*आचार्य प्रेमपाल शास्त्री*

नई दिल्ली। किसान घाट

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं वैदिक हवन का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोगों, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर चौधरी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि गांव, गरीब, किसान, श्रमिक एवं वंचित वर्ग की आवाज थे। उन्होंने भारतीय राजनीति को ग्रामीण भारत की संवेदनाओं से जोड़ने का कार्य किया और सत्ता को सेवा तथा अंतिम व्यक्ति के सम्मान का माध्यम बनाया। वक्ताओं ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन किसान हितों की रक्षा एवं सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कहा गया कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने के बाद भी चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व में गांव की सादगी, मिट्टी की सुगंध और अन्नदाता के प्रति संवेदनशीलता सदैव बनी रही। उनकी राजनीति में सेवा, संघर्ष और संकल्प का अद्भुत समन्वय दिखाई देता था।

वैदिक रीति से हवन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन आचार्य प्रेमपाल शास्त्री, पूर्व सदस्य खादी ग्रामोद्योग भारत सरकार एवं अध्यक्ष सार्वदेशिक आर्य पुरोहित सभा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। हवन में आचार्य अभयदेव शास्त्री, आचार्य कुंवरपाल शास्त्री तथा आचार्य देवेंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दिलाईं। कार्यक्रम में बताया गया कि आचार्य प्रेमपाल शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के कुल पुरोहित हैं।

इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ नेता, लोकसभा सांसद एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। युवा नेतृत्व के रूप में डॉ. रवि देव कर्मयोगी, प्रदेश सह-संयोजक, शिक्षक प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉ. कर्मयोगी ने बताया चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने एवं किसान हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेने की नितांत जरूरत हैं l

पूज्य गुरुदेव को सर्वसम्मति से निर्विरोध आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रधान चुनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं ...
11/05/2026

पूज्य गुरुदेव को सर्वसम्मति से निर्विरोध आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रधान चुनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई सभी प्रतिनिधियों और प्रदेश के सभी आर्य कार्यकर्ताओं के लिए।


यशपाल शास्त्री
संस्थापक
सौ गाँवों का एक समाज बम्बा कोठी आर्यसमाज

शुभ विवाह समारोह : रेवाड़ी, हरियाणा।आदरणीय पुष्पा शास्त्री जी उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरियाणा आदरणीय अखिलेश यादव जी...
20/04/2026

शुभ विवाह समारोह : रेवाड़ी, हरियाणा।
आदरणीय पुष्पा शास्त्री जी उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हरियाणा
आदरणीय अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश

Address

Bamba Kothi , Bhagwantpur
Hathras
204211

Opening Hours

Monday 6am - 5pm
Tuesday 6am - 5pm
Wednesday 6am - 5pm
Thursday 6am - 5pm
Friday 6am - 5pm
Saturday 6am - 7pm
Sunday 10am - 6pm

Telephone

+918368774150

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ARYA SAMAJ BAMBA KOTHI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share