09/12/2021
अवसरवादियों के
Hunger Strike भूख हड़ताल का खुलासा
भाग-4
Hunger Strike भूख हड़ताल
भगवान श्री रजनीश के दर्शन का हिस्सा नहीं है।
Hunger Strike भूख हड़ताल
मोहन दास करमचंद गांधी अर्थात महात्मा गांधी के दर्शन का हिस्सा है।
अर्थात राजनीति का रास्ता है
Hunger Strike भूख हड़ताल।
वर्तमान लोकतंत्र में राजनीति शुरू करने का रास्ता है।
Hunger Strike भूख हड़ताल अथवा अनशन या आमरण अनशन।
भगवान श्री रजनीश के सभी नव-सन्यासियों एवं प्रेमियों को धैर्यपूर्वक यह पोस्ट पूरी पढ़कर अपनी राय बनानी है कि पूना आश्रम को बचाने के नाम पर दिल्ली में
Hunger Strike भूख हड़ताल करने वालों के आखिर क्या इरादे हैं?
भाग-1 का लिंक निम्नलिखित है।
https://www.facebook.com/104073015152573/posts/240726311487242/
भाग-2 का लिंक निम्नलिखित है।
https://www.facebook.com/104073015152573/posts/244038594489347/
भाग-3 का लिंक निम्नलिखित है।
https://www.facebook.com/104073015152573/posts/247064467520093/
यह भाग-4 पोस्ट को समझने के लिए नए मित्र भाग-1, 2, 3 पोस्ट को पढ़ लें।
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज कौन हैं?
आखिर कैसे अचानक पूना को बचाने का ख्याल आया?
जबकि
भगवान श्री रजनीश के शरीर को पूरा हुए 31 वर्ष बीत गए।
20 वर्षों से कोर्ट केस भी चल ही रहे हैं।
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज पंचनाम जूना अखाड़ा वालों से कुछ सार्वजनिक सवाल.........?
सवाल न.-53
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live के 7 दिसम्बर के कार्यक्रम में नव-संन्यास के बारे में पूछा गया कि क्या आप भगवान श्री रजनीश के नव-संन्यासी हैं या रहे हैं?
जिसके जवाब में अनेकों साधना पद्धतियों का जिक्र किया और नव-संन्यास के सवाल से भाग खड़े हुए?
अर्थात आपका नव-संन्यास से कभी कोई संबंध नहीं रहा ऐसा स्पष्ट नहीं कहने की भी हिम्मत नहीं दिखाई?
सवाल न.-54
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
जंतर मंतर पर 25 नवम्बर के धरने की असली प्रति कहाँ गायब हो गई या कर दी गई?
जिसे 1 दिसम्बर को टाइप पुनः कराया गया?
जिसकी रिसीविंग 3 दिसम्बर को दिखाई गई?
इतना समय तो किसी भी ज्ञापन की रिसिविंग में नहीं लगता?
सवाल न.-55
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live पर आपने बताया कि ज्ञापन देने के लिए सभी ऑफिस के कई कई चक्कर लगाने पड़े?
जहां तक सभी ऑफिस का सम्बंध है एक दूसरे से काफ़ी दूरी पर हैं?
और सभी के डाक विभाग भी अलग अलग उन्हीं के ऑफिस में हैं। फिर भला सभी की रिसिविंग डेट एक कैसे हो सकती हैं?
ऐसा तो तभी संभव है जब सभी ऑफिस की मोहरें के ही कमरे में मौजूद हों।
और ऐसा होना सम्भव नहीं है?
सवाल न.-56
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
जिन रिसिविंग को दिखाकर आप वावाही लूट रहे हो। ध्यान देना उस पर किसी के हस्ताक्षर भी नहीं हैं?
खुद आपके भी हस्ताक्षर नहीं हैं?
अर्थात बिना किसी के हस्ताक्षर का ज्ञापन जिसे कोई भी असली अधिकारी रिसिविंग की मोहर लगाकर नहीं दे सकता?
सवाल न.-57
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
पंजाब और हरियाणा के भगवान श्री रजनीश के नव संन्यासी अपने मित्रों सहित 25 नवम्बर के धरने में पहुंचे थे।
जिनके नाम या उनकी संस्था के नाम भी नहीं लिखे गए?
मतलब भगवान श्री रजनीश के पूरे सिस्टम को ही सरासर नकार दिया गया है?
आखिर राजनीति तो इसी का नाम है।
सवाल न.-58
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC लाइव पर भूख हड़ताल आमरण अनशन पर जिन 30 लोगों के आगेबैठने की बात आपने कही है?
इसमें आखिर कितने भगवान श्री रजनीश के नव संन्यासी होंगे?
और बाकी कितने जूना अखाड़े के संत, महंत, श्रीमहंत, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर होंगे?
सवाल न.-59
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live में आपने बताया कि 1000 लोगों के लंगर भोजन की व्यवस्था गुरुद्वारा बंगला साहिब से हो गई है?
ठहरने की व्यवस्था अभी तक हुई नहीं है?
ऐसे में कितने भगवान श्री रजनीश के नव-संन्यासी पहुँचने की सम्भावना है?
बाकी बचा हुआ लंगर तो आपके चेले चेली निपटाने के लिए होंगे ही?
सवाल न.-60
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live पर आपने 650 किताबें छापने की बात कही?
10 लाख ग्राहक पहले राउंड में और दूसरे राउंड में 1 करोड़ ग्राहक आपने बताए?
इसके प्रकाशन का क्या नाम होगा और किस संस्था के अंतर्गत यह प्रकाशन काम करेगा?
क्या इसकी संस्था भगवान श्री रजनीश से सम्बंधित होगी अथवा केवल जूना अखाड़ा परिषद ही उसकी मालकियत रखने की तैयारी में है?
सवाल न.-61
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
जिन देशों में कॉपीराइट का कानून नहीं है उन देशों में सर्वर किस कंपनी या संस्था के नाम से स्थापित करेंगे?
उस कंपनी में कितने भगवान श्री रजनीश के नव-संन्यासी होंगे?
कुल कितने सदस्य होंगे ऐसी संस्था या कंपनी में?
सवाल न.-62
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live पर आपने कहा कि भगवान श्री रजनीश ने भूख हड़ताल पर क्या कहा है आपको मालूम ही नहीं है?
भूख हड़ताल अनशन का पोस्टर जारी करने से पहले कम से कम इतना तो जान ही लेते कि भगवान श्री रजनीश ने भूख हड़ताल पर क्या कहा है?
बचाने चले हैं भगवान श्री रजनीश का आश्रम मालूम कुछ है नहीं भूख हड़ताल पर?
सवाल न.-63
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live पर आपने पूछा कि आपकी भूख हड़ताल से किसी को क्या दिक्कत है?
आपकी भूख हड़ताल से एक भी नव-संन्यासी को कोई आपत्ति नहीं है।
आपत्ति भगवान श्री रजनीश के नव-संन्यास आंदोलन को गड़बड़ करने की है?
आप बिना भगवान श्री रजनीश के नाम और फ़ोटो के कुछ भी करें?
हम युक्रांद वालों में से एक भी आपके बारे में बात नहीं करने वाले?
सवाल न.-64
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
अब आपका भूख हड़ताल और अनशन का पत्ता पिट गया तो फास्टिंग और जन्माष्टमी तथा वजन कम करने की बात करने लगे?
ऐसा घालमेल तो बच्चों को भी समझ आता है।
भूख हड़ताल, अनशन, आमरण अनशन आदि के लिए दिल्ली और जंतर मंतर की आवश्यकता होती है?
व्रत, वजन घटाने, जन्माष्टमी, नव रात्री आदि के लिए जंतर मंतर रामलीला मैदान या दिल्ली की आवश्यकता नहीं होती?
भगवान श्री रजनीश ने पतंजलि योग की व्याख्या में तप की व्याख्या में राजनीतिक भूख हड़ताल जैसी वाहियात बात नहीं की है?
ध्यान से दोबारा पढ़ लेना।
सवाल न.-65
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
गोवा में मिस्टिक रोज़ फ़्री कराते थे?
खाने के पैसे लेते थे?
कमरों में ठहरने के भी पैसे लेते थे?
डोनेशन बॉक्स भी साथ लेकर घूमते थे?
डोनेशन बॉक्स दिल्ली के जंतर मंतर पर भी साथ साथ आएगा?
गज़ब फ़्री मेडिटेशन कराते हैं आप भी?
सवाल न.-66
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live पर आपने कहा कि हजारों करोड़ पर फोकस करना है?
भगवान श्री रजनीश की क्या विचारधारा है उस पर ध्यान देने की कोई आवश्यकता नहीं है कि भूख हड़ताल, पंडित, पुरोहित और राजनेता पर क्या कहा है उसको ध्यान रखना जरूरी नहीं है?
आपके बैनर पर जितने भी पॉइंट लिखे गए थे 25 नवम्बर के धरने में सभी केवल पैसों के इर्द गिर्द थे?
उनमें एक भी पॉइंट बिना पैसों के या विचारधारा का नहीं था?
सवाल न.-67
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live पर आपने कहा कि 25 नवम्बर के धरने से अवेयरनेस हुई है?
एक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो वायरल होने की बात आपने कही?
उस चैनल के 60 लाख सब्सक्रिप्शन हैं उनमें से मात्र 14 लाख लोगों ने उस वीडियो को खोलकर बंद किया है?
वायरल होना मतलब सब्सक्रिप्शन से 10 गुना होना होता है?
अभी तो 25% सब्सक्राइब वालों ने ही खोलकर बंद किया है?
खुशफहमी में जीना ठीक है। पर ऐसे बयान मत दिया करो वायरल टाइप?
सवाल न.-68
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
पंजाब केसरी और भास्कर के अखबार की जिन कटिंग को आपने शेयर किया है उससे भी स्पष्ट है कि आपने प्रेस विज्ञप्ति के साथ एक फ़ोटो 100 अखबारों को भेजी थी जिसमें से केवल 2 या 4 ने खबर को तवज्जो दी है बाकी उनके कोई रिपोर्टर आपको कवर करने नहीं आए?
जबकि आपने अपने ऊंचे सम्बन्धों के नाम पर भगवान श्री रजनीश के कुछ बचकाने और उपेक्षित नव-सन्यासियों को लुभाने की खूब डींगे मारी थीं इंटरनेटिया ज़ूम में?
बाकी किसी भी राष्ट्रीय न्यूज चैनल या अखबार ने आपको और आपकी विज्ञप्ति को कुछ नहीं माना?
सवाल न.-69
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live पर आपने विपस्सयना S N गोयनका और उनकी 500 संस्थाओं में ध्यान के वातावरण की प्रसंसा और भगवान श्री रजनीश के यहां भोग के वातावरण की तुलना की?
जबकि आपको भगवान श्री रजनीश के शब्दों का मालूम ही नहीं होगा जो SN गोयनका और उनकी विपस्सयना के सम्बंध में कहे गए हैं?
जानकारी कर लेना इस पर भी अपने इंटरनेटिया प्रसंसक नव-सन्यासियों से?
आखिर आपका इरादा पूना आश्रम को बचाने के अलावा राज्यसभा सांसद बनने के अतिरिक्त विचारधारा को भ्रष्ट करना भी उद्देश्य है क्या?
सवाल न.-70
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज
TNC Live पर जिन सीनियर नव-सन्यासियों के नाम लेकर सहयोग करने की बात आपने कही है उनमें से कितनों ने भूख हड़ताल का समर्थन किया है और उनमें से कौन कौन आपके साथ आमरण अनशन पर बैठेंगे?
उपरोक्त सभी सवालों के जवाब महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज आप अपने फेसबुक पेज पर लिखकर दे सकते हैं।
अथवा वीडियो बनाकर भी दे सकते हैं।
वैसे 25 नवम्बर के 25 सवालों एवं 30 नवम्बर के 18 सवालों एवं 5 दिसम्बर के 9 सवालों कुल 52 सवालों के भी जवाब अभी तक नहीं दिये हैं।
महामंडलेश्वर जी ने
उपरोक्त सभी सवालों पर स्पष्टता के लिए NIN Live या TNC Live जैसे
भगवान श्री रजनीश को समर्पित सक्रिय यूट्यूब चैनल भी अपने कार्यक्रम रख सकते हैं।
वैसे NIN Live का 28 नवम्बर एवं 1, 6, 8 दिसम्बर एवं
TNC Live का 4 एवं 7 दिसंबर
के कार्यक्रम भगवान श्री रजनीश युवक क्रांति दल (युक्रांद) के सवालों से भी प्रेरित दिखाई दिये।
एक स्वतंत्र मीडिया होने के नाते NIN Live और TNC Live भी महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज पंचनामी जूना अखाड़ा वालों को भी अपने न्यूज़ चैनल पर लाकर सवालों पर चर्चा कराएंगे।
ऐसा प्रयास सराहनीय कदम होगा।
देखना है महामंडलेश्वर स्वामी जी महाराज की किस चैनल पर कृपा बरसती हैं।
उपरोक्त सभी सवाल NIN Live के 22, 28 नवम्बर एवं 1, 6, 8 दिसम्बर 2021
एवं
TNC Live के 4, 7 दिसम्बर 2021के कार्यक्रमों एवं महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज की इंटरनेटिया उपस्थिति के साथ-साथ विश्वशनीय सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार प्रस्तुत किये गए हैं।
भगवान श्री रजनीश युवक क्रांति दल (युक्रांद)
एक सक्रिय जागरूक मित्रों का समूह है
जोकि
भगवान श्री रजनीश के सक्रिय मूवमेंट में स्पष्टता के लिए काम करता है।
अतीत में भी अनेकों संदिग्ध गतिविधियों पर सभी नव-सन्यासियों एवं प्रेमियों को जागरूक करने का काम युक्रांद करता रहा है करता भी रहेगा।
इस बार
Hunger Strike भूख हड़ताल के विषय की स्पष्टता के लिए यह अभियान चलाया गया है।
सभी मित्रों को स्पष्ट है कि
भगवान श्री रजनीश ने अपने हजारों घंटो के प्रवचनों में सैंकड़ों बार भूख हड़ताल का मजाक उड़ाते हुए समझाया कि यह कोई स्वस्थ मानसिकता या नव-सन्यासियों का रास्ता नहीं है।
जब भगवान श्री रजनीश को अमेरिका सरकार ने गिरफ्तार किया।
तब भी केवल नव-संन्यासी मित्रों ने सरकार को ज्ञापन दिये और फूल दिये।
Hunger Strike भूख हड़ताल हमारी नव-सन्यासियों की संस्कृति का हिस्सा नहीं है।
शायद कभी होगा भी नहीं।
भगवान श्री रजनीश का नव-संन्यास दर्शन आखिर एक नई मनुष्यता की शुरुआत है।
भगवान श्री रजनीश के नव-संन्यासी और प्रेमी अवसरवादी और तीव्र महत्वकांक्षी नवोदित इंटरनेटिया जमात को अच्छी तरह पहचानती है।
सभी जागरूक पाठकों से निवेदन है कि मुख्य पोस्ट पर आकर जो कमेंट किये जायेंगे उन्हीं से संवाद हो सकेगा।
मुख्य पोस्ट के लिंक
https://www.facebook.com/104073015152573/posts/249225877303952/
पर ही संवाद किया जायेगा।
महामंडलेश्वर स्वामी अद्वैतानन्द गिरी जी महाराज और उनके पुराने एवं नए इंटरनेटिया शिष्यों का भी कमेंट बॉक्स में स्वागत है।
बाकी जगहों पर संवाद की आशा नहीं रखें तो बेहतर होगा।
पोस्ट को लाइक, कमेंट और शेयर कीजिए फ़ेसबुक के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया पर भी।
क्रमशः
अवसरवादियों के
Hunger Strike भूख हड़ताल का खुलासा
भाग-5