GURU Brahmanand Aashram - Karnal

GURU Brahmanand Aashram - Karnal Guru Brahmanand Ashram Nirmal Vihar Karnal me 2010 ko Panchranga jhande ki sthapna ki thi. हर रविवार और पूर्णमासी को यहां पर यज हवन किया जाता है

01/01/2026

🙏 जगतगुरु ब्रह्मानन्द जी महाराज की कृपा से ✨ जीवन में शांति हो ✨ मन में स्थिरता हो ✨ कर्म में धर्म हो ✨ और भाग्य में प्रगति हो जो छूट गया — वह गुरु जी की इच्छा जो मिलेगा — वह गुरु जी का प्रसाद और जो साथ है — वह गुरु जी का आशीर्वाद 🔱 गुरु महाराज आपके हर संकट को भस्म करें, हर नकारात्मकता को नष्ट करें और नववर्ष 2026 को आपके जीवन का सबसे श्रेष्ठ वर्ष बना दें। ॐ तत्सत्

Jagdevanand Saraswati गुरू ब्रह्मानंद आश्रम हथलाना

ॐ भूर् भुवः स्वः।तत् सवितुर्वरेण्यं।भर्गो देवस्य धीमहि।धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ॐ तत्सत् 🕉🙏🏻
20/07/2024

ॐ भूर् भुवः स्वः।
तत् सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि।
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥

ॐ तत्सत् 🕉🙏🏻

15/03/2023
ओ३म् तत्सत् जी। आज आपका परिचय करवाते है भक्त सुरतानंद उर्फ सुरता निवासी गाँव बसताडा जिला करनाल। कुछ दिन पूर्व मैंने फैसब...
27/01/2022

ओ३म् तत्सत् जी। आज आपका परिचय करवाते है भक्त सुरतानंद उर्फ सुरता निवासी गाँव बसताडा जिला करनाल।

कुछ दिन पूर्व मैंने फैसबुक पर एक पोस्ट पढी थी जिसमे महात्मा सुरतानंद जी का वर्णन किया गया था। उसी पोस्ट से प्रेरित होकर मुझे यह विचार आया कि मैं आप सभी के सामने महात्मा सुरतानंद जी का एक संक्षिप्त परिचय रखुं।

गुरु ब्रह्मानन्द सरस्वती जी महाराज के सेवक महात्मा सुरतानंद जी (चित्र मे गुरुजी के बाएं तरफ सफेद वस्त्रों मे बैठें है) गांव बसताडा जिला करनाल के निवासी थे। सुरतानंद जी का स्वभाव थोडा गुस्सैल एवं अपनी बात पर अडने वाला था। गुरुजी के साथ बहुत से भण्डारों एवं यज्ञों मे महात्मा सुरतानंद जी गुरुजी के साथ रहे और सेवा की। उनके जीवन की एक घटना जो मुझे भक्त चतरु गांव चोरकारसा ने बताई थी।
महात्मा सुरतानंद जी पहले महात्मा थे जिन्होंने रोड़ धर्मशाला करनाल के उपर चढकर गुरुजी का पंचरंगा ध्वज लगाया था। लेकिन उस समय के कुछ तथाकथित आर्य समाजियों को इसमे अपना अपमान समझा और पंचरंगा ध्वज उतारकर फैंक दिया। इस बात को लेकर बहुत बडी पंचायत धर्मशाला मे हुई थी लेकिन महात्मा सुरतानंद जी ने उस भरी पंचायत मे छाती चौडी करके ललकार कर कहा था कि

"अरे कमीणो (जिन लोगों ने ध्वज उतारा था) जिस झण्डे को आज तुम उतार रहे हो ना एक दिन यह झण्डा हर जगह लहराएगा और यु ब्रह्मानन्द ही इन रोडा की पहचान बनेगा। जिते जी थमनै कदर नी करी लेकिन मरे बाद पूजोगे। धर्मशाला ही नही हर घर पर पंचरंगा ध्वज लहराएगा थम देखिओ"

उसके बाद भी महात्मा सुरतानंद जी कई बार झण्डा लगाते रहवे थे और वो लोग उतारते रहवे थे। लेकिन आज बडा हर्ष होता है हर स्थान पर पंचरंगा ध्वज लहराते हुए देखकर।

नोट - यह बात भक्त चतरु गांव चोरकारसा ने बताई थी जल्द ही भक्त चतरु जी के जीवन पर भी एक पोस्ट डालने का प्रयास करुंगा।

25/12/2021

गुरु ब्रह्मानंद आश्रम निर्मल विहार करनाल

23/08/2021

om Tatsat ji 🙏

13/07/2021

श्री जगदगुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम निर्मल विहार करनाल में वार्षिक गुरू पूर्णिमा 24जुलाई 2021 दिन शनिवार के पावन अवसर पर अखिल विश्व कल्याणकारी शांति गायत्री महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है
आप सभी गुरु भगत सपरिवार पहुंचकर पुण्य के भागी बने 🙏 ओम तत्सत ओम गुरुजी👏

10/04/2021

ओम तत्सत 11 अप्रैल 2021 दिन रविवार को गुरु ब्रह्मानंद आश्रम निर्मल विहार करनाल में सुबह 8:00 बजे यज्ञ किया जाएगा सभी यज्ञ व वेद मंत्र प्रचारक आश्रम में पहुंचे पुण्य कमाए लाभ उठाएं ओम तत्सत ओम गुरुजी

Address

Nirmal Vihar
Haryana
132001

Telephone

7291914950

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GURU Brahmanand Aashram - Karnal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share