शमशान विकास समिति रजि0 कनखल हरिद्वार

  • Home
  • India
  • Haridwar
  • शमशान विकास समिति रजि0 कनखल हरिद्वार

शमशान विकास समिति रजि0 कनखल हरिद्वार शमशान विकास समिति रजि0 कनखल हरिद्वार

12/11/2025
~विचार~🌿  🌿आज अचानक 📱 11 वर्ष पूर्व के शमशान घाट के कुछ चित्र मोबाइल में सामने आ गए…क्षणभर के लिए मन ठहर गया 🕯️सच तो यह ...
15/10/2025

~विचार~🌿 🌿आज अचानक 📱 11 वर्ष पूर्व के शमशान घाट के कुछ चित्र मोबाइल में सामने आ गए…
क्षणभर के लिए मन ठहर गया 🕯️

सच तो यह है कि जो भी व्यक्ति शमशान सेवा करता है —
वह कोई साधारण आत्मा नहीं होता।
निश्चित ही उसके पूर्व जन्मों के श्रेष्ठ कर्मों का ही परिणाम होता है,जो उसे ऐसी पवित्र सेवा का अवसर प्राप्त होता है। 🙏🔥

लोगों में भ्रांतियाँ हैं कि
👉 "शमशान सेवा नहीं करनी चाहिए"
👉 "मृतक के कार्य में आर्थिक सहयोग नहीं देना चाहिए"

पर वे यह नहीं समझते कि
16 संस्कारों में अंतिम संस्कार ही सबसे महान संस्कार है।
जो दूसरों की अंतिम यात्रा में सहयोग करता है,वह वास्तव में मानवता का सच्चा सेवक होता है। 💐🕊️

🙏 मृत्यु से बड़ा सत्य कोई नहीं,
और सेवा से बड़ा धर्म कोई नहीं। 🙏

#विचार #शमशानसेवा #मानवता #सच्चाधर्म #जीवनसत्य 🔥

~विचार~
03/04/2025

~विचार~

27/01/2025

~विचार~
बैकुण्ठ धाम गौशाला “श्मशान घाट” कनखल में आज वैद्य श्री राधेश्याम जी “हरिलोक ज्वालापुर” द्वारा 3 क्विंटल गाजर एव पालक निराश्रित गौवंश के लिए दान में भेजा गया।
संस्था वैद्य जी का आभार प्रकट करती है।

17/10/2024

~विचार~
श्मशान विकास समिति कनखल द्वारा संचालित असहाय एवं गौ-पालकों द्वारा छोड़ी गए गौ वंश की सेवार्थ
₹11000/- (ग्यारह हज़ार रुपये)एवं एक दिन का हरा चारा गौशाला को श्री आलोक गुप्ता जी ब्यावर निवासी द्वारा दान दिया गया,संस्था दानदाता श्री आलोक गुप्ता जी एवं प्रेरक श्री अभिनन्दन जी गुप्ता चौक बाजार ज्वालापुर का हृदय से आभार ज्ञापित करती है ।
शीघ्र ही संस्था में पूर्व में सहयोगी रहे एवं वर्तमान सहयोगियों का परिचय भी कराने का प्रयास करूँगा।

~विचार~श्मशान घाट कनखल पर दानदाताओं के सहयोग एवं आश्वासन पर वर्तमान में 12 CCTV केमरों को लगवाया गया, आशा है, कुछ समय से...
16/09/2024

~विचार~
श्मशान घाट कनखल पर दानदाताओं के सहयोग एवं आश्वासन पर वर्तमान में 12 CCTV केमरों को लगवाया गया, आशा है, कुछ समय से मेरी अस्वस्था के कारण
श्मशान घाट पर हो रही अव्यवस्था पर रोक लग पाएगी, साथ संस्था के पदाधिकारी भी प्रत्येक गतिविधि पर नज़र रख सकेंगे।
दानदाताओं से सहयोग की आशा में।

31/08/2024

देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते हैं..🌹🌹
सुबह की सैर में कभी चक्कर खा जाते है ..
सारे मौहल्ले को पता है...पर हमसे छुपाते है
दिन प्रतिदिन अपनी खुराक घटाते हैं और🌹
तबियत ठीक होने की बात फ़ोन पे बताते है.
ढीली हो गए कपड़ों को टाइट करवाते है,
देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते हैं..🌹

किसी के देहांत की खबर सुन कर घबराते है, 🌹
और अपने परहेजों की संख्या बढ़ाते है,🌹
हमारे मोटापे पे हिदायतों के ढेर लगाते है,
"रोज की वर्जिश"के फायदे गिनाते है.🌹
‘तंदुरुस्ती हज़ार नियामत "हर दफे बताते है,
देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते हैं..🌹

हर साल बड़े शौक से अपने बैंक जाते है, 🌹
अपने जिन्दा होने का सबूत देकर हर्षाते है,
जरा सी बढी पेंशन पर फूले नहीं समाते है,
और FIXED DEPOSIT रिन्ऊ करते जाते है, 🌹
खुद के लिए नहीं हमारे लिए ही बचाते है.
देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते हैं..🌹

चीज़ें रख के अब अक्सर भूल जाते है, 🌹
फिर उन्हें ढूँढने में सारा घर सर पे उठाते है,
और एक दूसरे को बात बात में हड़काते है,
पर एक दूजे से अलग भी नहीं रह पाते है.🌹
एक ही किस्से को बार बार दोहराते है,
देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते हैं..🌹

चश्में से भी अब ठीक से नहीं देख पाते है, 🌹
बीमारी में दवा लेने में नखरे दिखाते है,
एलोपैथी के बहुत सारे साइड इफ़ेक्ट बताते है,🌹
और होमियोपैथी/आयुर्वेदिक की ही रट लगाते है,
ज़रूरी ऑपरेशन को भी और आगे टलवाते है.
देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते हैं..🌹

उड़द की दाल अब नहीं पचा पाते है,🌹
लौकी तुरई और धुली मूंगदाल ही अधिकतर खाते है,
दांतों में अटके खाने को तिली से खुजलाते हैं,🌹
पर डेंटिस्ट के पास जाने से कतराते हैं,
"काम चल तो रहा है" की ही धुन लगाते है.
देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते हैं..🌹

हर त्यौहार पर हमारे आने की बाट देखते है,🌹
अपने पुराने घर को नई दुल्हन सा चमकाते है,
हमारी पसंदीदा चीजों के ढेर लगाते है,🌹
हर छोटी बड़ी फरमाईश पूरी करने के लिए माँ रसोई और पापा बाजार दौडे चले जाते है,
पोते-पोतियों से मिलने को कितने आंसू टपकाते है,
देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते है..🌹

देखते ही देखते जवान माँ-बाप बूढ़े हो जाते है..🌹

Sharing File...
27/07/2024

Sharing File...

27/07/2024

साईबर/वित्तीय धोखाधडी पर निरीक्षक यातायात, श्री राजेन्द्र नाथ जी की बेहतरीन पंक्तिया....

वर्तमान परिदृश्य में लगातार बढ़ रहे साईबर व वित्तीय धोखाधडी के अपराधों के मध्यनजर निरीक्षक नाथ जी द्वारा आम जनमानस को साईबर अपराधों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य उक्त कविता प्रस्तुत की गयी है। लोगों को साईबर अपराध के प्रति सचेत करने हेतु उनका यह प्रयास प्रशंसनीय है।

Address

Samshan Ghat Kankhal
Haridwar
249408

Telephone

9837072220

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शमशान विकास समिति रजि0 कनखल हरिद्वार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share