गायत्री परिवार

गायत्री परिवार Gayatri Pariwar promots Scientific Spirituality and inspires to reform self, family and society

14/08/2026

विगत 12 वर्षों से मुखर्जी नगर में ध्यान, योग एवं मोटिवेशन की कक्षा ...

13/08/2026
युगऋषि एवं उनकी युग निर्माण योजना || आदरणीय श्री केदार प्रसाद दुबे जीhttps://youtu.be/mqr8pG5GQBg?si=lL7xMScHsv_Fcbrm Pl...
13/08/2026

युगऋषि एवं उनकी युग निर्माण योजना || आदरणीय श्री केदार प्रसाद दुबे जी
https://youtu.be/mqr8pG5GQBg?si=lL7xMScHsv_Fcbrm
Please Subscribe and Share

विगत 12 वर्षों से मुखर्जी नगर में ध्यान, योग एवं मोटिवेशन की कक्षा ...

रचनात्मक अभियान एवं नेतृत्व क्षमता ।। आदरणीय आशीष कुमार सिंह जीPlz Subscribe and Share
11/08/2026

रचनात्मक अभियान एवं नेतृत्व क्षमता ।। आदरणीय आशीष कुमार सिंह जी
Plz Subscribe and Share

िगत 12 वर्षों से म...

🌟 युवाओं को सही दिशा देकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना समय की आवश्यकता : शैफाली पंड्या दीदी 🇮🇳हरिद्वार। गायत्री परिवार के य...
08/08/2026

🌟 युवाओं को सही दिशा देकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना समय की आवश्यकता : शैफाली पंड्या दीदी 🇮🇳

हरिद्वार। गायत्री परिवार के युवा जागरण अभियान के अंतर्गत 8 एवं 9 अगस्त 2026 को दो दिवसीय युवा जागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में DIYA Delhi के लगभग 300 युवा शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ *महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीय शैफाली पंड्या दीदी* ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार मिशन से जुड़ना सौभाग्य की बात है। परम वंदनीय माताजी ने अनेक कठिनाइयों के बीच परम पूज्य गुरुदेव का साथ देते हुए मिशन को आगे बढ़ाया और नारी जागरण के माध्यम से सामाजिक रूढ़ियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने यह भी बताया कि परम पूज्य गुरुदेव को दादा गुरु का दिव्य दर्शन हुआ था, जिसमें उन्हें यह बताया गया कि यह उनका चौथा जन्म है। उनके पूर्व जन्मों में वे क्रमशः संत कबीर, समर्थ गुरु रामदास, रामकृष्ण परमहंस के रूप में अवतरित हुए हैं, जो मानवता के उत्थान और आध्यात्मिक जागरण के विभिन्न चरणों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की युवा शक्ति देश के लिए वरदान है, लेकिन करियर की चिंता, स्पष्ट लक्ष्य का अभाव, एकाग्रता की कमी, अकेलापन, नशा, मोबाइल और गेम्स की लत तथा नकारात्मक सोच जैसी चुनौतियाँ युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। ऐसे समय में बच्चों और विशेषकर युवाओं को माता-पिता तथा परिवार से समय, संवाद और सही मार्गदर्शन मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवारों के कमजोर होने से युवाओं में अकेलापन बढ़ा है। परिवारों में संवाद और आपसी तालमेल की कमी भी चिंता का विषय है। इन परिस्थितियों में जीवन में आध्यात्मिकता, उपासना, साधना और आराधना को अपनाकर सकारात्मक जीवन की दिशा प्राप्त की जा सकती है।

पंड्या दीदी कहा कि परम पूज्य गुरुदेव ने “ *मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण”* का संकल्प लेकर समाज जागरण का महान अभियान चलाया। करोड़ों लोग इस मिशन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं। युवाओं को भी सेवा, साधना, संस्कार और सकारात्मक चिंतन से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

Address

GAYATRI TIRTH SHANTIKUNJ
Haridwar
249411

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गायत्री परिवार posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category