Shri Sidhpeeth Dakshin Kali Mandir Haridwar

Shri Sidhpeeth Dakshin Kali Mandir Haridwar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Shri Sidhpeeth Dakshin Kali Mandir Haridwar, Hindu temple, Cheela Dam/Rishikesh Road, Haridwar.
(1)

At the foothills of Blue Mountain, Hardwar (also called Chandi Pahar) is Kajari forest & by its side flows the “Neel Dhara” (Blue stream) of Ganges and located beside is the temple of Mother Goddess Dakshina Kali which is first “Siddhapeeth”

प्रयागराज महाकुंभ 2025
27/01/2025

प्रयागराज महाकुंभ 2025

Pratham Snan.... Mahakumbh 2025.
15/01/2025

Pratham Snan.... Mahakumbh 2025.

07/01/2025
144 वर्ष बाद महाकुंभ नगरी प्रयागराज में संतों का प्रवेश निरंतर जारी है । प्रतिदिन अखाड़ों का मेला छावनी में प्रवेश हो रह...
04/01/2025

144 वर्ष बाद महाकुंभ नगरी प्रयागराज में संतों का प्रवेश निरंतर जारी है । प्रतिदिन अखाड़ों का मेला छावनी में प्रवेश हो रहा है इसी क्रम में आज श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े की पेशवाई निकाली गई और औपचारिक रूप से अखाड़े के साधू संतों का मेला क्षेत्र में प्रवेश हुआ । भव्य और विशाल रूप से निकली इस शोभायात्रा में अखाड़े के पंच, महंत, श्री महंत, महामण्डलेश्वर सभी उपस्थित रहे और सभी ने अखाड़े के आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानंद गिरी जी एवं अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में अखाड़ा छावनी में प्रवेश लिया । इस अवसर पर अखाड़े के हज़ारों नागा साधुओं के दृश्य नगर की दृष्टि का केंद्र रहे । दिव्य भव्य और विशाल महाकुंभ में अखाड़ों का विशेष योगदान होता है और ऐसा माना जाता है कि कुंभ मेले के दौरान शाही स्नान में अखाड़ों के इन्ही संतों महात्माओं के रूप में देवता भी शाही स्नान में स्नान करते हैं । श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के इष्ट भगवान कार्तिकेय हैं और ये अखाड़ा दूसरे सभी अखाड़ों से अधिक प्राचीन एवं समृद्ध भी कहा जाता है । निरंजनी अखाड़ा एक ऐसा अखाड़ा है जिसमें पढ़े लिखे साधू हैं । डॉक्टर, इंजीनियर अधिवक्ता और बैंकर्स इस अखाड़े में महंत, श्री महंत और महामण्डलेश्वर हैं । निरंजनी अखाड़े की विशेषता है कि यहाँ सन्यास परंपरा में शामिल करने से पहले पात्र की पात्रता के विषय में गहन चिंतन किया जाता है और उसका साक्षात्कार किया जाता है । विगत 2021 में हरिद्वार कुंभ के दौरान सबसे पहले और सबसे अनुशासन में स्नान करने वाला निरंजनी अखाड़ा स्वयं में 13 अखाड़ों के मध्य एक अलग स्थान रखता है । भव्य तौर पर निकाली गई अखाड़े की पेशवाई के दौरान भी अखाड़े के साधुओं का अनुशासन देखने को मिला ।

नागपुर प्रवास के दौरान *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक श्रीमान डॉ मोहन राव भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह श्...
30/11/2024

नागपुर प्रवास के दौरान *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक श्रीमान डॉ मोहन राव भागवत जी और माननीय सरकार्यवाह श्रीमान दत्तात्रेय होसबोले जी* ने *निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री १००८ आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज* का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में भगवा शॉल ओढ़ाकर और मां भगवती का नारियल प्रसाद भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया।

पूज्य आचार्य श्री का मा सह सरकार्यवाह श्रीमान कृष्णगोपाल जी, श्रीमान मुकुंद जी, श्रीमान अरुण कुमार जी, श्रीमान रामदत्त जी, श्रीमान आलोक कुमार जी, श्रीमान अतुल लिमये जी श्री मान संकरानंद जी ने भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय में स्वागत किया।

पूज्य आचार्य श्री ने माननीय सरसंघचालक जी और माननीय सरकार्यवाह जी, माननीय सह सरकार्यवाह जी को माई का प्रसाद, रुद्राक्ष की माला और शॉल भेंट कर साधुवाद दिया।

पूज्य आचार्य श्री और माननीय सरसंघचालक जी, माननीय सरकार्यवाह जी और माननीय सह सरकार्यवाह के बीच प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ 2025 से सम्बन्धित विस्तार से वार्तालाप के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक चर्चा हुई।

पूज्य आचार्य श्री ने माननीय सरसंघचालक जी माननीय सरकार्यवाह जी, माननीय सह सरकार्यवाह जी को वर्ष 2025 प्रयागराज में होने वाले महाकुम्भ के लिए विशेष आमंत्रण पत्र देते हुए आने का न्योता दिया। माननीय सरसंघचालक जी, माननीय सरकार्यवाह जी, माननीय सह सरकार्यवाह जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महाकुम्भ में आने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान किया।

Address

Cheela Dam/Rishikesh Road
Haridwar
249408

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Sidhpeeth Dakshin Kali Mandir Haridwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Sidhpeeth Dakshin Kali Mandir Haridwar:

Share

Category