Devbhumi Haridwar, Uttarakhand

Devbhumi Haridwar, Uttarakhand Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Devbhumi Haridwar, Uttarakhand, Hindu temple, हरिद्वार, Haridwar.
(4)

हरिद्वार, उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले का एक पवित्र नगर तथा सनातन का प्रमुख तीर्थ है। यह बहुत प्राचीन नगरी है। हरिद्वार हिन्दुओं के सात पवित्र स्थलों में से एक है। हर हर गंगे🚩जय मां गंगे🚩

_*।। नौतपा ।।*_कल 25 मई 2026 से नौतपा शुरू हो रहा है। जिसे नौतपा या नौ तप के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय ज्योतिष और स...
24/05/2026

_*।। नौतपा ।।*_

कल 25 मई 2026 से नौतपा शुरू हो रहा है। जिसे नौतपा या नौ तप के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय ज्योतिष और संस्कृति में यह एक महत्वपूर्ण अवधि है जो गर्मी के चरम समय में आती है। यह रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश के साथ शुरू होती है और आमतौर पर नौ दिनों तक चलती है।

*इस बार नौतपा:-* 25 मई 2026 से 2 जून 2026 तक ( 9 दिन )।
सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई 2026 को प्रवेश कर रहा है ( दोपहर के आसपास )। इस अवधि में सूर्य का प्रभाव तीव्र होता है, जिसके कारण गर्मी अपने चरम पर रहती है। कुछ ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इसका प्रभाव 8 जून 2026 तक भी महसूस हो सकता है।

*इस दौरान विशेष सावधानियां :-*

- अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें। भरपूर पानी पिएं, ठंडे और हल्के भोजन का सेवन करें।

- मुख्यतः बैंगन खाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रखें।

- दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें।

- प्यासे पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें। गर्मी में जानवरों और पक्षियों को पानी और छाया उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण और पुण्य का कार्य है।

आप सभी अपना और अपने परिवार का ध्यान रखिए। पशु-पक्षियों का भी ख्याल रखें और सुरक्षित रहिए।

#नौतपा #गर्मी #बचाव #सावधानी

बद्रीनाथ -केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण GMVN होटलों के फोन नंबर ।
02/05/2026

बद्रीनाथ -केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण GMVN होटलों के फोन नंबर ।

19/04/2026
*🌹एक बार दर्शन कर लीजिए! इस मंदिर की महिमा से मिटती है हर आर्थिक तंगी''🌹*💐💐💐💐💐💐💐💐💐*⭕भारत देश में वैसे तो कई सारे मंदिर ह...
14/04/2026

*🌹एक बार दर्शन कर लीजिए! इस मंदिर की महिमा से मिटती है हर आर्थिक तंगी''🌹*
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*⭕भारत देश में वैसे तो कई सारे मंदिर है जो भक्तों की आस्था और विश्वास का केंद्र माने जाते हैं लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा एक ऐसे प्राचीन मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो गरीबी के मारे लोगों को राहत मिलती है और प्रभु के आशीर्वाद से घर में धन धान्य की वर्षा होती है।*

*भारत का यह प्रसिद्ध मंदिर धन के देवता कुबेर है। लोगों का मानना है कि इस मंदिर में दर्शन करने से गरीबी दूर होती है साथ ही इसके अलावा यहां सिक्का चढ़ाने के साथ और भी परंपराएं हैं, तो आज हम आपको इसी मंदिर के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।*

*⚜️भगवान कुबेर मंदिर अल्मोड़ा-*
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
आपको बता दें कि धन के देवता भगवान कुबेर का यह मंदिर देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मंदिर को जागेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। यहां रोजाना भक्त गरीबी से छुटकारा पाने की इच्छा से आते हैं। ऐसा मानना है कि जिस व्यक्ति पर भगवान कुबेर की कृपा हो जाए। तो उसे धन, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। इस मंदिर में रोजाना लोग अपनी मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं और पूजा पाठ भी करते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन व पूजन करने से भक्तों को धन लाभ की प्राप्ति होती है और जीवन की परेशानियों से भी राहत मिलती है.

भगवान कुबेर के इस मंदिर में लोग दर्शन करने के अलावा सोने या चांदी के सिक्के भी चढ़ाते हैं और पूजा करने के बाद सिक्के को पीले रंग के वस्त्र में बांधकर घर ले जाते हैं मानना है कि यहां दर्शन करने से व्यक्ति की इच्छाएं पूरी होती हैं इसके अलावा जब मनोकामना पूरी हो जाती है तो भक्त भगवान कुबेर को खीर का भोग लगाते हैं।

*🚩 #महादेव🚩*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
#कुबेरमंदिर #अल्मोड़ा #सनातनहमारीपहचान #मंदिर #अद्भुत

हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। #हरिद्...
02/04/2026

हनुमान जी के जन्मोत्सव 'श्री हनुमान जयंती' के पावन पर्व की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#हरिद्वार #हनुमानजयंती

सरकार ने सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी। गणेश जोशी और भरत चौधरी को दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया।     ...
27/03/2026

सरकार ने सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी। गणेश जोशी और भरत चौधरी को दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया।

#उत्तराखंड #नियोजन

27/03/2026

आदेश...!!
अलख निरंजन....!
हर हर महादेव
#अलखनिरंजन #अलख

21/03/2026

मछलियों को आटा दानकरने का लाभ

मछलियों को आटे की गोलियां (आटा) खिलाना हिंदू धर्म और ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है, जिससे आर्थिक समृद्धि, सुख-शांति और राहु-केतु व शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है। यह कर्मों का संतुलन सुधारता है, मानसिक शांति देता है, और रुका हुआ धन वापस लाने में सहायक माना जाता है।

मछलियों को आटा दान करने के प्रमुख लाभ:
आर्थिक लाभ और सफलता: आटे की गोलियां खिलाने से आर्थिक तंगी दूर होती है, धन संपत्ति में वृद्धि होती है और करियर में तरक्की मिलती है।
ग्रह दोष में राहत: यह उपाय राहु-केतु के अशुभ प्रभावों को कम करता है और शनि की साढ़े साती/ढैय्या के प्रभाव को शांत करने में मदद करता है।
मानसिक और भावनात्मक शांति: मछली को भोजन कराने से चंद्रमा शांत होता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
नकारात्मकता का नाश: घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नजर दोष या पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
पुण्य की प्राप्ति: जीव सेवा के रूप में इसे निस्वार्थ भाव से करने पर जीवन में सौभाग्य आता है।

Address

हरिद्वार
Haridwar
249401

Telephone

+917055255001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Devbhumi Haridwar, Uttarakhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category