VIPRA foundation hanumangarh

VIPRA foundation hanumangarh विप्र फॉउंडेशन युवा प्रकोष्ट हनुमानगढ

12/12/2023
अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड में विप्र फाउंडेशन द्वारा शीघ्र स्थापित होने जा रही भगवान परशुराम की पंचधातु से बनी 54...
29/09/2023

अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड में विप्र फाउंडेशन द्वारा शीघ्र स्थापित होने जा रही भगवान परशुराम की पंचधातु से बनी 54 फीट ऊंची प्रतिमा हेतु निर्मित शास्त्र और शस्त्र के पूजन तथा मूर्ति अवलोकन हेतु मातु राम आर्ट सेंटर, में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शास्त्र पूजन ब्राह्मण समाज के हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज के पिता सुभाष चंद्र भारद्वाज ने तथा शस्त्र पूजन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में पंडित जसवीर शर्मा, लोकराज शर्मा, तथा आनंद जोशी ने कार्यक्रम में शिरकत की अश्विनी पारीक ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में लोहित नदी के तट पर स्थापित होने वाली भगवान परशुराम की अष्टधातु की विशालकाय प्रतिमा हेतु सर्व समाज का सहयोग लिया गया ताकि देश में सामाजिक समरसता का संदेश दिया जा सके इस हेतु विप्र फाउंडेशन ने सर्वप्रथम मूर्ति निर्माण हेतु मेघवाल समाज के प्रबुद्ध जन से 501 रुपए की सहयोग राशि से इसकी शुरवात की गई तथा देखते देखते 12करोड़ की लागत से बनने वाली मूर्ति तैयार हो गई इसी तरह पूरे देश में भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण रथ यात्रा तमिलनाडू से शुरू कर कश्मीर तक इस यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया विप्र फाउंडेशन सर्व समाज को साथ लेके सर्व व्यापी तथा सर्व स्पर्शी कार्यक्रम करता है इसी उद्देश्य से विप्र फाउंडेशन का गठन जातिवाद से ऊपर उठकर जाती के गौरव को बढ़ाने के लिए किया गया है विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव जसवीर शर्मा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के इस अनुष्ठान में सांसद रामचरण बोहरा, हरियाणा के केबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, स्थानीय विधायक सत्यप्रकाश जी, विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व विधायक शंकर लाल शर्मा व रतन लाल जलाधारी, पूर्व आईएएस गजानंद शर्मा, विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार मातुराम वर्मा, उद्योगपति अनिल शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुरुजी, समन्वयक श्रीकृष्ण जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन श्रीमाली, भुवनेश शर्मा चच्चू भैया, राष्ट्रीय महामंत्री सीए सुनील शर्मा, ISPAC की राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर हर्षा त्रिवेदी, विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, उमेश तिवाड़ी, नवीन जोशी, प्रमोद पालीवाल, हरियाणा के जोन अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ट, राजस्थान के जोन अध्यक्ष राजेश कर्नल, के के शर्मा, भंवर पुरोहित, वेद प्रकाश उपाध्याय, कृष्ण चंद्र चतुर्वेदी,अशोक राजपुरोहित टाइगर, युवा के इंदू शेखर, मनोज पांडे, नरेंद्र पालीवाल, महिला प्रकोष्ठ से भारती शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व दिग्गज राजनेता उपस्थित थे। विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री आनंद जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का संयोजन इंटरनेशनल सोसायटी फॉर परशुराम कॉन्शसनेस द्वारा किया गया। जो की विश्व स्तर पर कार्य कर रही है

खोकर पाने का मजा ही कुछ और है रोकर मुस्कराने का मजा ही कुछ और है हार तो जिंदगी का हिस्सा है मेरे दोस्त हारने के बाद जीतन...
12/01/2023

खोकर पाने का मजा ही कुछ और है रोकर मुस्कराने का मजा ही कुछ और है हार तो जिंदगी का हिस्सा है मेरे दोस्त हारने के बाद जीतने का मजा कुछ ओर है इस साल का यह अवार्ड सनराइज परिवार के हर उस ज्ञान केंद्र को समर्पित है जिसने पिछले साल के मेरे आंसुओ के मोल को सफलता और परिश्रम से सींच कर परिणाम में बदल दिया जन्हा एक और बड़े सर्विस प्रोवाइडर के नेटवर्क की केटगिरी में महारथी थे वन्हा मात्र बीकानेर संभाग में कार्यरत होने के बावजूद ये परिणाम बहुत सुखद है स्ल्यूट हर ज्ञान केंद्र को 🙏🙏

राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का हनुमानगढ़ पहुंचने पर किया भव्य स्वागत -1 मई 2022 को जिला चिकित्सालय टाउन में किया जायेगा ब...
24/04/2022

राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा का हनुमानगढ़ पहुंचने पर किया भव्य स्वागत -

1 मई 2022 को जिला चिकित्सालय टाउन में किया जायेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन

हनुमानगढ़ दिनांक 24.04.2022 विप फाउंडेशन हनुमानगढ़ द्वारा राष्ट्रीय संयोजक

सुशील ओझा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी दीपक पारीक के हनुमानगढ़ पहुंचने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सर्वप्रथम प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच व जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी दीपक पारीक का माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात प्रदेश सचिव पं. जसवीर शर्मा ने साफा पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। जिला महामंत्री आनंद जोशी व युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रतन राजपुरोहित ने युवा टीम के साथ भव्य स्वागत किया तथा शोल उढ़ाकर अतिथियों का सम्मान किया।
जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रतन राजपुरोहित तथा अन्य उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने अतिथियों को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा ने विप्र फाउंडेशन द्वारा पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। 1 मई 2022 को विप्र फाउंडेशन के 13वें स्थापना दिवस एव परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 13000 यूनिट के संकल्प के साथ आयोजित किए जाने वाले ब्लड डोनेशन कैम्प में अधिक से अधिक भाग लेने का आह्वान किया तथा समाज हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी दीपक पारीक ने हनुमानगढ़ के पदाधिकारियों की प्रसशा की तथा शीघ्र पुरे जिलें में कार्यकारिणी गठित करने हेतु निर्देश दिये तथा सभी पदाधिकारियों को समाज हित में आगे आकर समाज के लिये कार्य करने की अपील की।
जिला अध्यक्ष अश्विनी पारीक ने आये हुये अतिथियों का स्वागत करने हुए सभी को विस्वास दिलाया कि शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी एवं समस्त तहसिलों की कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा तथा 1 मई को आयोजित होने वाले बल्ड डोनेशन कैम्प में अधिक से अधिक बल्ड डोनेशन करवाया जायेगा।

कार्यक्रम में मुकेश भार्गव, मुरलीधर शर्मा, शिव सारस्वत, मदन लाल गुरावा, राहुल दुबे, विक्की त्रिपाठी, कुलदीप शर्मा, तेजु सिंह राजपुरोहित, संदीप तावनिया, गणेश शर्मा, विजय शर्मा, अनिल शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज शर्मा, वेद व्यास दाधीच, तरूण शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, प्रियांशु दाधीच, राजकुमार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक गौड, प्रियंका शर्मा एवं विप्र बन्धु उपस्थित थे।

विप्र फॉउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत होंने  वाले सभी सम्मानीय सदस्यों को हार्दिक बधाई आपके मार्गदर्शन में निश...
18/04/2022

विप्र फॉउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी में मनोनीत होंने वाले सभी सम्मानीय सदस्यों को हार्दिक बधाई आपके मार्गदर्शन में निश्चित ही हनुमानगढ जिले में विप्र समाज को मजबूती मिलेगी।

6 सूत्री मांगो को लेकर विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सोपा ज्ञापन लालसोट में हुए डाक्टर...
03/04/2022

6 सूत्री मांगो को लेकर विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सोपा ज्ञापन
लालसोट में हुए डाक्टर अर्चना शर्मा मामले को लेकर विप्र फाउंडेशन हनुमानगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा इस दोरान विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारीयो ने मर्तक के परिवार को सुरक्षा देने मामले की जाँच सी बी सी आई डी से करवाने, दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने, भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने हेतु सख्त कानून बनाने तथा अर्चना शर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार देने की मांग की इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कालू राम शर्मा प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी पारीक , जिलाध्यक्ष रतन राजपुरोहित , जिला कोषाध्यक्ष तेजू सिंह राजपुरोहित जिला सचिव राहुल दुबे , मंजू शर्मा, शिव शर्मा, आशीष पारीक, कोड़ाराम शर्मा , भागीरथ शर्मा, प्रमोद राजपुरोहित,अमित राजपुरोहित विकास आदि उपस्थित थे

पवन व्यास हत्याकांड में दोषियों की गिरफतारी की मांग, विप्र फाउण्डेशन ने सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़। विप्र फाउण्डेशन हनुमानगढ़ द...
03/04/2022

पवन व्यास हत्याकांड में दोषियों की गिरफतारी की मांग, विप्र फाउण्डेशन ने सौंपा ज्ञापन
हनुमानगढ़। विप्र फाउण्डेशन हनुमानगढ़ द्वारा गुरूवार को पुलिस अधीक्षक को पवन व्यास हत्याकांड में मुख्य आरोपियों की गिरफतारी हेतु विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पवन व्यास की हल्या 17 अक्तूबर 2017 को जसाना गाँव में निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी थी जिसका अनुसंधान नोहर थाने द्वारा व् स्पेशल टीम द्वारा पूर्व में किया जा चुका परन्तु उस में किसी तरह की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। उक्त मामले में माननीय उच्च न्यायालय में पिटीशन रामस्वरूप बनाम स्टेट नंबर 4113/2021 माननीय उच्च न्यायालय में पेश की गयी जिसमे उच्च न्यायालय द्वारा से कहा की अनुसन्धान अधिकारी के समक्ष परिवादी के बताये अनुसार तथ्य पर जांच की जाए परन्तु अभी तक किसी भी अनुसन्धान अधिकारी ने इस सम्बन्ध में पवन पिता से मुलाकात नहीं की है। पवन के पिता रामस्वरूप ने बताया कि उन्हे चार लोगों पर संदेह है परन्तु पुलिस उनसे सख्ती से पूछताछ नही कर रही है। इतने साल बीतने के बाद भी दोषी खुले आम घुम रहे है। प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि विप्र फाउंडेशन शुरवात से इस हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रतिबद्ध है इसके लिये पूर्व में विधानसभा तक पैदल मार्च किया जा चुका है व समय समय पर अधिकारियों से मिलकर इस घटना के सम्बंद में खुलासे की मांग की जा चुकी है। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के विधिक सलाहकार कुलदीप शर्मा उच्च न्यायालय में मृतक पवन व्यास की और से इस केस को शुरवात से लड़ रहे है। उन्होंने बताया कि एडिशनल एसपी ने कोर्ट में उपस्थित होकर इस केस के खुलासे के लिये कुछ समय मांगा है तथा कोर्ट ने इसके लिये 10 मई तारीख दी है। विप्र फाउण्डेशन ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अनुसन्धान अधिकारी को पवन व्यास हत्याकांड में प्रस्तुतु तथ्य पर जाँच करे तथा पवन व्यास के हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की। इस अवसर पर मृतक के पिता रामस्वरूप व्यास प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी पारीक विधिक सलाहकार कुलदीप शर्मा व राजकुमार ओझा उपस्थित रहे।

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री मुकेश रामपुरा जी व उनके साथियों द्वारा राजगढ़ में सम्मान कार्यक्रम आयोजित कि...
01/12/2021

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री मुकेश रामपुरा जी व उनके साथियों द्वारा राजगढ़ में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

रविवार को विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की नोहर तहसील की बैठक ली
01/12/2021

रविवार को विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की नोहर तहसील की बैठक ली

16/09/2021
विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारणी का विस्तारहनुमानगढ़। विप्र फाउंडेशन के जोंन 1 बी के प्रदेश महामंत्री दिने...
23/07/2021

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारणी का विस्तार
हनुमानगढ़। विप्र फाउंडेशन के जोंन 1 बी के प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच, विप्र फाउंडेशन के जोंन 1 बी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश रामपुरा व् प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी पारीक की अनुशंषा से जिलाध्यक्ष रतन राजपुरोहित द्वारा युवा प्रकोष्ट हनुमानगढ़ जिले की कार्यकारणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर लोकेश शर्मा हनुमानगढ़, मणि शंकर शर्मा संगरिया, गणेश शर्मा पीलीबंगा, गजेंद्र जोशी नोहर व कैलाश शर्मा भादरा तहसील से मनोनीत किये गए व इसी के साथ जिला सचिव पद पर नरेंद्र शर्मा हनुमानगढ, योगेश सारस्वत पीलीबंगा,मोहित ओझा नोहर तहसील से मनोनीत किये गये, तथा जिला सहसचिव पद पर बलराम कायल ,कुलदीप तावनिया पीलीबंगा से दुर्गादत्त बोहरा व मदन तिवाडी नोहर से मनोनीत किये गए व सत्यनारायण शर्मा व नरेन्द्र पारीक को जिला कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया
जिलाध्यक्ष रतन राजपुरोहित ने बताया कि विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ को हनुमानगढ़ जिले में मजबूती के साथ कार्य करने के लिये प्रत्येक तहसील का ध्यान रखा गया है प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने कहा कि जिला स्तर पर प्रत्येक तहसील से ऊर्जावान नोजवानो का मनोनयन किया गया है

Address

Hanumangarh
335512

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VIPRA foundation hanumangarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to VIPRA foundation hanumangarh:

Share