Kohli

Kohli Kohli is situated between 31°25′N and 31°52′N and between 76°18′E and 76°44′E.

Situated at an altitude of 785 meters on NH 88 and Hamirpur is the district headquarters.

15/02/2026
09/02/2026

प्रेस विज्ञप्ति : 34 09 फरवरी 2026

बड़सर में पशु मित्रों के लिए ग्राउंड टैस्ट 12 को

हमीरपुर 09 फरवरी। उपमंडल बड़सर के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों-उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बड़सर, पशु चिकित्सालय चकमोह, पशु चिकित्सालय दांदड़ू, पशु औषधालय ब्याड़ और पशु चिकित्सालय मक्कड़ मूसन के लिए भर्ती किए जाने वाले पशु मित्रों का ग्राउंड टैस्ट 12 फरवरी को सुबह 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर के मैदान में होगा। इसमें बड़सर उपमंडल के सभी आवेदकों का शारीरिक परीक्षण होगा।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सतीश कपूर ने सभी उम्मीदवारों से 12 फरवरी को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्हें अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र के रूप में मूल आधार कार्ड तथा उसकी एक फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए उपमंडलीय पशु चिकित्सालय बड़सर में संपर्क किया जा सकता है।
-0-

06/02/2026

फीचर 06 फरवरी 2026

हमीरपुरवासियों को शॉपिंग कांप्लैक्स के रूप में मिलेगी एक और बड़ी सौगात
वर्तमान बस स्टैंड पर बनेगा एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग मॉल
ऑडिटोरियम, पार्किंग और अन्य सुविधाएं का भी होगा प्रावधान
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नगर निगम तैयार कर रही है योजना का खाका

हमीरपुर 06 फरवरी। अपने गृह जिले के मुख्यालय को नगर निगम का दर्जा देकर और यहां लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ करवाने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर शहर को एक और बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। यह सौगात होगी, एक भव्य शॉपिंग कांप्लैक्स की।
जी हां, निर्माणाधीन नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हमीरपुर शहर के वर्तमान बस स्टैंड को एक भव्य बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स का रूप दिया जाएगा, जिसमें शॉपिंग मॉल, ऑडिटोरियम, पार्किंग और कई अन्य सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लैक्स के लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है। सबसे पहले, वर्तमान बस स्टैंड की जमीन को शहरी विकास विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी और नए बस स्टैंड का कार्य पूर्ण होते ही वर्तमान बस स्टैंड की जगह भव्य शॉपिंग कांप्लैक्स का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस कांप्लैक्स में सभी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।
नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि इस प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लैक्स के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की एक बड़ी योजना का खाका तैयार किया गया है। इस योजना में शहरवासियों, कारोबारियों और प्रतिदिन बाहर से बड़ी संख्या में आने वाले लोगों की सुविधाओं तथा हमीरपुर शहर की भविष्य की जरुरतों के अनुसार सभी आवश्यक प्रावधान किए जा रहे हैं, ताकि लोगांे को शहर के बीचों-बीच बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। आयुक्त ने बताया कि इस क्षेत्र को एक बड़े सिटी सेंटर की तर्ज पर विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। हमीरपुर शहर के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात होगी।

सभी ब्लॉगर मित्रों से अनुरोध करता हूँ कि वे यात्रियों को भ्रमित न करें। 🛣️ इस मार्ग के पूर्ण रूप से चालू होने में अभी सम...
03/02/2026

सभी ब्लॉगर मित्रों से अनुरोध करता हूँ कि वे यात्रियों को भ्रमित न करें। 🛣️ इस मार्ग के पूर्ण रूप से चालू होने में अभी समय लगेगा। कृपया धैर्य रखें। ⏳ सुनिश्चित करें कि सूचना सटीक हो। 🧐

हमीरपुर के सुरेंद्र सोनी और गौरव सोनी करेंगे यूएई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्वहमीरपुरर...
02/02/2026

हमीरपुर के सुरेंद्र सोनी और गौरव सोनी करेंगे यूएई में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व

हमीरपुर

रोटरी इंटरनेशनल क्लब, इंटरनेशनल फेलोशिप ऑफ क्रिकेटिंग रोटेरियन (आईएफसीआर) के माध्यम से, 4 से 7 फरवरी 2026 तक दुबई और शारजाह (यूएई) में एक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है जिसमें पूरे भारत की रोटरी टीमें भाग लेंगी।
टूर्नामेंट दो आयु वर्गों में आयोजित किया जा रहा है — 40 वर्ष से अधिक और 50 वर्ष से अधिक। 40 वर्ष से अधिक वर्ग प्रतिस्पर्धी आधार पर खेला जाएगा, जबकि 50 वर्ष से अधिक वर्ग एक प्रदर्शनी और मजेदार कार्यक्रम होगा।
रोटरी क्लब हमीरपुर के लिए गर्व के क्षण में, क्लब के तीन सदस्यों को हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू और कश्मीर की रोटरी संयुक्त टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है। गौरव सोनी, बिज़नेसमैन और HPCA सिलेक्टर भी इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे।
इस सम्मान में और इज़ाफ़ा करते हुए डॉ. सुरेंदर सोनी को अबव 40 इयर्स टीम का कैप्टन बनाया गया है वे UAE में इंटरनेशनल टूर्नामेंट के दौरान टीम को लीड करेंगे।
टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच मशहूर शारजाह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मौके पर बोलते हुए, डॉ. सुरेंदर सोनी ने कहा कि टूर्नामेंट में बहुत कॉम्पिटिटिव होने की उम्मीद है और उन्होंने इसे एक गर्व का पल और एक इंटरनेशनल प्लेटफ़ॉर्म पर टीम को लीड करने की एक चैलेंजिंग ज़िम्मेदारी बताया। उन्होंने टीम के बैलेंस्ड कॉम्बिनेशन की भी तारीफ़ की और कहा कि सभी खिलाड़ी जोश में हैं और अपनी काबिलियत के हिसाब से बेस्ट परफ़ॉर्म करने के लिए बेताब हैं।
डॉ. सुरेंद्र सोनी, डॉ. टी. पी. शर्मा और श्री गौरव सोनी ने रोटरी परिवार, खासकर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरटीएन रोहित ओबेरॉय, चेयरमैन IFCR रोटेरियन एसएस बत्रा, वाइस चेयरमैन वीएस परमार, प्रेसिडेंट और रोटरी क्लब हमीरपुर के सदस्यों का उनके लगातार समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

01/02/2026

Kohli new bypass road work under progress

29/01/2026

प्रेस विज्ञप्ति : 110 29 जनवरी 2026

एक से 4 मार्च तक आयोजित होगा सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव
मेले में इस बार शामिल की जाएंगी नई गतिविधियां: कैप्टन रणजीत सिंह
डीसी गंधर्वा राठौड़ ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ की बैठक
उपसमितियों का गठन करके अधिकारियों को सौंपी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी

सुजानपुर 29 जनवरी। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार पहली मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। उत्सव की आयोजन समिति ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक उत्सव सुजानपुर की पहचान है। इस उत्सव को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा और इसमें कई नई गतिविधियां शामिल की जाएंगी।
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए एसडीएम सुजानपुर को मेला अधिकारी और डीएसपी को मेला पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा मेले के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने और विभिन्न गतिविधियों जैसे-सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियों, झांकियांे, स्मारिका का प्रकाशन तथा खेलकूद प्रतियोगिताओं इत्यादि के संचालन के लिए अलग-अलग उपसमितियांे का गठन कर दिया गया है।
उपायुक्त ने सभी उपसमितियों के प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दें और फरवरी के दूसरे हफ्ते तक सभी प्रबंधों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तय कर दें। सुजानपुर शहर, चौगान और इसके आस-पास के सभी क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शौचालय एवं सफाई, अग्निशमन और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित मरम्मत कार्य अतिशीध्र पूरे होने चाहिए।
उपायुक्त ने बताया कि एक मार्च को परंपरा के अनुसार भव्य शोभा यात्रा और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मेले के दौरान चौगान में विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और संस्थाओं की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। उपायुक्त ने इन प्रदर्शनियों के स्टॉल की डिमांड 10 फरवरी तक भेजने के निर्देश दिए। प्रदर्शनी स्टॉल का शुल्क 11 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। प्लॉट आवंटन, पार्किंग, कानून व्यवस्था, प्रतिभागियों एवं डयूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।
इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम विकास शुक्ला, एसी टू डीसी चिराग शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी उत्सव की तैयारियों की जानकारी दी।
-0-

Address

P. O Bhira
Hamirpur
177001

Telephone

9857585103

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kohli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category