04/08/2025
On the blessed occasion of Janmashtami, the birth anniversary of Bhagavan Krishna, we invite you to join us for an inspiring discourse in Hindi that expounds the message of “Yogeshwar” or the “Lord of Yoga” on the liberating power of all-surrendering love to the Divine.
Drawing on Paramahansa Yogananda’s commentary on the Bhagavad Gita, “God Talks With Arjuna,” YSS sannyasi Swami Vasudevananda Giri presents an ideal way for a spiritual aspirant to express love and reverence to Sri Krishna — by attuning one’s life to the Divine, surrendering all actions to God, and striving to feel His presence in every thought, word, and deed.
Saturday, August 9
6:30 p.m. to 7:30 p.m. (IST)
To learn more, please visit: https://yssi.org/Discourse-Hin
•
भगवान् कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हुए जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, हम आपके लिए हिन्दी में एक प्रेरणादायक सत्संग प्रस्तुत कर रहे हैं, जो “योगेश्वर” अर्थात् “योग के ईश्वर” के उस संदेश को प्रतिपादित करता है, जो ईश्वर के प्रति सर्व-समर्पण युक्त प्रेम की मुक्तिदायिनी शक्ति पर आधारित है।
परमहंस योगानन्दजी द्वारा की गई भगवद्गीता की व्याख्या, ईश्वर-अर्जुन संवाद से प्रेरणा लेते हुए, योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के संन्यासी स्वामी वासुदेवानन्द गिरि, एक साधक के लिए श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम और श्रद्धा व्यक्त करने का एक आदर्श मार्ग प्रस्तुत करते हैं — अपने जीवन को ईश्वरीय सत्ता से समस्वर करके, सभी कर्मों को ईश्वर को समर्पित करके, और प्रत्येक विचार, शब्द और कर्म में उनकी उपस्थिति का बोध करने का प्रयास करके।
शनिवार, 9 अगस्त
शाम 6:30 से 7:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार)
अधिक जानने और भाग लेने के लिए, कृपया दिए गए लिंक पर जाएँ : https://yssi.org/Discourse-Hindi