27/06/2026
आर्य समाज के संगठन एवं वैदिक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल
आज दिनांक 27 जून 2026 (शनिवार) को असम आर्य प्रतिनिधि सभा का एक प्रतिनिधिमंडल आर्य समाज पूब खामारपारा, जिला चिरांग (असम) पहुँचा। इस अवसर पर निर्माणाधीन आर्य समाज मंदिर का निरीक्षण किया गया तथा स्थानीय आर्य समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक सार्थक एवं सकारात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अक्टूबर–नवंबर 2026 में आर्य समाज पूब खामारपारा के मंदिर प्रांगण में एक भव्य यज्ञ एवं एक दिवसीय वैदिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही, उसी अवसर से क्षेत्र में आर्य समाज के वैदिक सिद्धांतों के व्यापक प्रचार-प्रसार का अभियान प्रारंभ करने पर भी सहमति बनी।
बैठक अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। सभी उपस्थित सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रस्तुत हैं आर्य समाज पूब खामारपाहरा के मंदिर परिसर एवं आज के निरीक्षण कार्यक्रम के कुछ दृश्य।
। कृण्वन्तो विश्वमार्यम्।