20/08/2025
*।।जय जिनेंद्र।।*
*पर्वाधिराज पर्यूषण महापर्व 20 अगस्त से 27 अगस्त तक मनाए जाएंगे।*
इस बार *श्री दक्षिण भारतीय जैन स्वाध्यायी संघ, चेन्नई* के स्वाध्यायी भाइयों के सानिध्य में पर्यूषण महापर्व मनाये जाएंगे। *उनका परिचय इस प्रकार है-*
1. श्रीमान लाभचंद सा खारीवाल
2. वीर पुत्र श्रीमान आदिय कुमार जी मनोहर लाल जी भंसाली
3. श्रीमान ऋषभ कुमार जी घोड़ावत
*पर्यूषण पर्व के 8 दिनों में धार्मिक कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे-*
1. प्रार्थना- सुबह 5:30 से 6:00 बजे तक।
2. प्रवचन- सुबह 7:45 से 09:30 बजे (अंतगढ़ दशा सूत्र एवं प्रवचन)।
3. चौमूखी नवकार मंत्र जाप- दोपहर 2:00 से 3:00 बजे (सामूहिक एवं विशेष सहयोगी परिवार के द्वारा)।
4. सांयकालिन प्रतिक्रमण- 5:50 बजे उपरांत।
5. प्रतिक्रमण के पश्चात धर्म चर्चा एवं प्रतियोगिता-7:00 बजे से।
👉 सभी से निवेदन है पर्युषण महापर्व में सभी दैनिक धार्मिक कार्यक्रमों में सह परिवार ज्यादा से ज्यादा संख्या में जैन भवन पधार कर धर्म आराधना का लाभ लेवे एवं अपने कर्मों की निर्जरा करावें।
👉 24 अगस्त रविवार को सुबह 8:30 से 9:30 बजे *वात्सल्य दिवस* का कार्यक्रम रहेगा उसके पश्चात प्रवचन होगा एवं उस दिन सामूहिक दया व्रत का कार्यक्रम भी रहेगा।
👉 27 अगस्त को संवत्सरी महापर्व मनाया जाएगा।
👉 28 अगस्त को सामूहिक क्षमायाचना का पर्व मनाया जाएगा।
*निवेदक- श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, गुवाहाटी।*