12/07/2025
नीलकंठ कावड़ संघ ग्रुप –1 देवघर के लिए रवाना–
*गुवाहाटी* , नीलकंठ कावड़ संघ –1 2025, की श्रावणी कावड़ यात्रा के लिए लगभग 180 कावडियो के साथ रवाना हुआ, संघ के संचालक विष्णु उपाध्याय ने बताया की हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी भारत के विभिन्न जगहों से कावड़िए सुल्तानगंज पहुंचेंगे , राजस्थान, हैदराबाद, कोलकाता , दिल्ली व जलपाईगुड़ी से कावड़िए सुल्तानगंज पहुंचेंगे तथा 12 जुलाई को लगभग 180 कावड़िए गुवाहाटी से ब्रमपुत्रा मेल से रवाना होकर सुल्तानगंज पहुंचेंगे तदोपरांत 13 जुलाई को जल भर आगमी 19 जुलाई को बाबा बैद्यनाथ व बाबा बासुकीनाथ का जलाभिषेक करेंगे व 20 जुलाई को गुवाहाटी वापसी करेंगे , 6 दिनों की इस यात्रा मैं बाबा का जल लेकर सभी कावड़िए प्रति दिन लगभग 16 से 20 किलोमीटर की यात्रा करेंगे , सम्पूर्ण 105 किलोमीटर की इस यात्रा मैं 5 दिन का रात्रि पड़ाव रहेगा । ग्रुप इस वर्ष अपना 39 वर्ष पूर्ण कर रही है व लगातार 39 वो कावड़ यात्रा के लिए रवाना हुआ है । संघ के संस्थापक पवन अग्रवाल लगभग 50 सालों से बाबा की सेवा मैं तत्पर है और संघ के साथ अपना मार्गदर्शन बनाए हुए है , ये कहना गलत न होगा की सुल्तानगंज से देवघर कावड़िया पथ मैं कण कण पवन अग्रवाल से वाकिफ है । विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है , और बाबा बैद्यनाथ भी मौसम को कांवड़ियों के अनुरूप बनाए हुए है और विगत कुछ दिनों से बरसात झमाझम बनी हुई है , कोरोना महामारी के बाद अभी तक सबसे अधिक कांवड़ियों की संख्या देखने को मिल रही है ।