20/01/2026
श्री सुदेश अग्रवाल जी डी.लिट की मानद उपाधि से होगे सम्मानित
19 जनवरी । पुणे की अजिंक्या डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय ने प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सामाजिक चिंतक श्री सुदेश अग्रवाल जी को डॉक्टरेट इन लिटरेचर (डी.लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। यह सम्मान उन्हें 24 जनवरी को उनके द्वारा प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन “सनातन धर्म स्थल” की परिकल्पना, शोध एवं कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा। बताना होगा कि
श्री सुदेश अग्रवाल जी देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। ईमानदारी, परिश्रम, संघर्ष और अपनी योग्यता के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने वर्ष 2002 से 2008 के बीच हरियाणा में सामाजिक संगठन “समस्त भारतीय प्रतिष्ठान” की स्थापना कर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। वर्ष 2008 में उन्होंने “समस्त भारतीय पार्टी” की स्थापना की और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा राजस्थान में चुनावों में भाग लिया। वर्तमान में वे पिछले पांच वर्षों से सनातन धर्म के पुनरुत्थान और विश्व के सबसे बड़े तीर्थ स्थल के निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस परियोजना का मॉडल जुलाई 2026 में गुरुग्राम में प्रदर्शित किया जाएगा।
श्री सुदेश अग्रवाल जी की आगामी पुस्तक “हिन्दू सनातन धर्म: मूलभूत ज्ञान” के लिए उन्हें आचार्य की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। उनका महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “सनातन धर्म स्थल” न केवल सनातन धर्म के मूल विचारों का वैश्विक स्तर पर प्रसार करेगा, बल्कि मानवता की सेवा और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा। इस स्थल का उद्देश्य सांप्रदायिक विवादों को समाप्त कर आपसी सद्भाव और शांति स्थापित करना भी है।