23/03/2026
सेवा में,
पंचमुखी हनुमान मंदिर, गुआ से जुड़े सभी राम भक्तों को कमिटी की ओर से हार्दिक अभिनंदन।
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आगामी 27 मार्च 2026 को मंदिर प्रांगण में राम नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।इसी के साथ 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती मनाया जायेगा। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से पूजा-पाठ आयोजित किया जाएगा तथा संपूर्ण गुआ नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
इस शोभा यात्रा में रामचरितमानस से जुड़े विभिन्न पात्रों की झांकी, तासा एवं नगाड़ों के साथ बजरंगबली का ध्वज यात्रा भी निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के पश्चात यह शोभा यात्रा श्री राम मंदिर में पहुंचकर पारंपरिक विधि अनुसार संपन्न होगी।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु कमिटी को आप सभी राम भक्तों से यथासंभव आर्थिक सहयोग एवं भोग-भंडारा तथा शरबत वितरण हेतु अन्न दान की अपेक्षा है।
आप अपना सहयोग कमिटी के सदस्यों को दे सकते हैं अथवा संग्लग्न QR कोड के माध्यम से भी योगदान कर सकते हैं। कृपया सहयोग करने के पश्चात उसका स्क्रीनशॉट इस ग्रुप में साझा करने की कृपा करें।
इस आस्था के महापर्व को सुचारु एवं भव्य रूप से संपन्न करने में कमिटी को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
जय श्री राम।