07/10/2025
🌺 धन्यवाद प्रस्ताव 🌺
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तत्वावधान में 22 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में आप सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल व भव्य रूप में संपन्न हुआ।
इस महोत्सव के दौरान ट्रस्ट के समर्पित सदस्यों ने क्षेत्र के 8,000 से 10,000 घरों तक निमंत्रण पत्र पहुँचाकर राम भक्तों को इस आयोजन से जोड़ा।
551 कन्याओं के पूजन हेतु 50 से अधिक महिला स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर संपर्क कर समाज में शक्ति और भक्ति का संदेश फैलाया।
राम बारात के अवसर पर हजारों क्षेत्रवासियों की सहभागिता एवं श्रद्धा ने कार्यक्रम को अद्भुत रूप प्रदान किया।
प्रत्येक दिवस लगभग 5,000 से अधिक श्रद्धालु मंचन का आनंद लेने पहुंचे, और दशहरे के पावन अवसर पर लगभग 35,000 से 40,000 दर्शकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
ट्रस्ट अपने सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का भी हृदय से धन्यवाद करते हैं, जिनकी निष्ठा, सेवा भावना और सहयोग के बिना यह आयोजन संभव नहीं था।
श्री राम के आशीर्वाद से यह आयोजन आने वाले वर्षों में और भी भव्य रूप में संपन्न हो — यही हमारी कामना है।
जय श्री राम!
सादर,
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट
#श्री_सेवा_ट्रस्ट_ग्रेटर_नोएडा_वेस्ट