Shree Neem Karoli Baba ji

Shree Neem Karoli Baba ji Love all ❤️ Serve all 🤲 Feed all 🍛 -Jai Share Neem Karoli Baba ji 🙏

05/09/2025
02/09/2025
24/08/2025

जय श्री राम 🙏🌸

21/08/2025

जहां नाथ रख लोगो वही मैं रहूंगा....🙌🙏

19/07/2025

अजी मैं तो राम ही राम

🌸 राम राम 🌸१९४४ में श्री एस०डी० गण्डा स्टेट बैंक के कानपुर हेड ऑफिस में थे। इसी वर्ष १४ नवम्बर के दिन उन्हें अपने सहकर्म...
16/07/2025

🌸 राम राम 🌸१९४४ में श्री एस०डी० गण्डा स्टेट बैंक के कानपुर हेड ऑफिस में थे। इसी वर्ष १४ नवम्बर के दिन उन्हें अपने सहकर्मी श्री दीक्षित के घर बाबा के दर्शन हुए। उस समय बाबा ने श्री गण्डा से कहा, "तेरे घर आऊँगा" और उठ कर चले गए। श्री गण्डा इतने प्रभावित थे कि अपनी कार बाबा की कार के पीछे लगा दी लेकिन बाबा की कार इतनी तेजी से चली गई कि वह पीछे छूट लेकिन बाबा के दर्शन की लालसा बराबर बनी रही।कुछ समय बाद बाबा लखनऊ पहुँचे। श्री गण्डा को पता लगा। वे अपनी पत्नी को साथ लेकर लखनऊ उनकी भाभी के घर गए और बाबा के बारे में खोजबीन शुरू कर दी। पता लगा महाराजजी सूरजनारायण मेहरोत्रा के घर हैं। दूसरे दिन श्री गण्डा अपनी पत्नी और उनकी भाभी के साथ श्री मेहरोत्रा के घर गए। बाबा ऊपर के कमरे में विराजमान थे और भक्तों की भीड़ लगी थी। गण्डा और उनके साथ के लोग बाहर ही खड़े थे। जब सभी भक्त चले गए तो बाबा ने इन लोगों को कमरे में बुलाया। सबसे पहले बाबा ने श्री गण्डा से कहा, "तू जो चाहता है माँग ले।" श्री गण्डा ने केवल आशीर्वाद की कामना की, फलस्वरूप उनके ऊपर बाबा की कृपा हमेशा बनी रही। वे फिर भाभी से बोले, "तू अपने पति के बारे में व्यर्थ चिन्ता किया करती है, चिंता छोड़ दे सब ठीक हो जाएगा।" अन्त में वे श्री गण्डा की पत्नी से बोले, "तू पहले से ही सोच कर आई है। पूछ क्या पूछना चाहती है।" लेकिन वे चुप रहीं बाबा ने बार- बार कुरेदा, फिर भी कुछ नहीं बोलीं तो बाबा ने कहा, तेरे घर आकर मिलेंगे, तब बताना।" कुछ दिनों बाद कानपुर में डॉ० दीक्षित के घर महाराजजी का आगमन हुआ। श्री गण्डा वहाँ से बाबा को अपने घर ले गए। महाराजजी के स्वागत की तैयारी बाहरी कमरे में की गई थी किन्तु वे उधर मुड़े भी नहीं और बोले, “तेरे कमरे (पूजा - गृह) में बैठेंगे।" फिर वे आगे-आगे चलने लगे जैसे इस घर से सुपरिचित हों। श्री गण्डा का परिवार उनके पीछे था। बाबा जाकर पूजागृह में बैठ गए। श्री गण्डा की पत्नी को बुलवाया। उनकी पत्नी आकर बाबा के सामने बैठीं, तो उन्होंने सवाल किया, "क्या पूछना चाहती हैं?" वे आज भी चुप्पी साधे रहीं। फिर बाबा ने उनके मन में आए प्रश्नों का उत्तर देना शुरू किया और दस मिनट तक बोलते ही रहे। अन्त में बोले, "यदि कुछ रह गया हो तो बताओ।" वे स्वभावतः चुप रहीं लेकिन उनके मुख मण्डल पर संतोष की लकीरें उभर आई थीं और भीतर से काफी प्रसन्न दिखाई दे रही थीं। जब बाबा चले गए तो श्री गण्डा ने अपनी पत्नी से पूछा कि बाबा ने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। फिर तो पूरा परिवार बाबा का परम भक्त हो गया। जय श्री बाबा नीम करौली महाराज जी की 🙌🏻🙏

तुम्हे जो चाहिए मांगो मैं सब कुछ देने को तैयार हूं तू बस राम का नाम ले🙏🏻 बाबा नीम करौली महाराज जी 🙌🏻
10/07/2025

तुम्हे जो चाहिए मांगो मैं सब कुछ देने को तैयार हूं तू बस राम का नाम ले🙏🏻 बाबा नीम करौली महाराज जी 🙌🏻

बाबा जी ने कहा था- एक दिन यहा पूरा विश्व आएगा घूमने..."ये बात उन दिनों की है जब कैंची धाम एक शांत, अज्ञात और पहाड़ों के ...
05/07/2025

बाबा जी ने कहा था- एक दिन यहा पूरा विश्व आएगा घूमने..."

ये बात उन दिनों की है जब कैंची धाम एक शांत, अज्ञात और पहाड़ों के बीच छिपा हुआ आश्रम हुआ करता था। ना कोई सड़कें थीं, ना इंटरनेट, ना भीड़-भाड़। बाबा नीम करौली महाराज अपने साधारण कंबल में लिपटे, प्रेम और करुणा से भरे हुए अपने कुछ शिष्यों के साथ बैठे थे।
एक दिन किसी भक्त ने बाबा से पूछा, "बाबा जी, ये जगह कितनी शांत है लेकिन यहाँ कोई आता ही नहीं... ये स्थान तो बिलकुल छिपा हुआ है।"
बाबा जी ने मुस्कुराते हुए कहा .....

"तुम देखते जाओ, बेटा... एक दिन आएगा जब अमेरिका, जापान, लंदन, अफ्रीका जैसे देश तक से लोग यहाँ आएंगे। पूरा विश्व यहाँ घूमने आएगा। मैं यहाँ रहूँ या ना रहूँ... लेकिन मेरी शक्ति, मेरा प्रेम और मेरी उपस्थिति हमेशा इस धाम में बनी रहेगी।" उस समय लोगों को ये एक असंभव बात लगी। इतनी दूर पहाड़ों में, एक सादा सा आश्रम - वहाँ कौन आएगा?
लेकिन आज बाबा जी की वाणी पूर्ण रूप से सत्य हो चुकी है।
आज कैंची धाम एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बन चुका है।
अमेरिका के प्रोफेसर रामदास,
Apple के स्टीव जॉब्स,
Facebook के मार्क जुकरबर्ग जैसे लोग बाबा जी की प्रेरणा से यहाँ आए।
हर साल लाखों लोग 15 जून को बाबा जी के प्रकट दिवस पर यहाँ जुटते हैं - कोई चमत्कार महसूस करता है, कोई समाधान पाता है,कोई प्रेम से भर जाता है।
बाबा कहते हैं -
"मैं गया नहीं हूँ... मैं तो हूँ- बस तुम्हारी आँखें बंद हैं। प्रेम से देखोगे, तो हर जगह मैं हूँ।"

जय श्री नीम करौली बाबा महाराज जी की

\ All l

"Ask whatever you want, I'm ready to give you all ". - Shree Neem Karoli Baba ji 🙏🏻
02/07/2025

"Ask whatever you want, I'm ready to give you all ". - Shree Neem Karoli Baba ji 🙏🏻

Address

Greater Noida

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shree Neem Karoli Baba ji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category