सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन

  • Home
  • India
  • Govardhan
  • सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन

सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन यह संगठन धर्म अध्यात्म और ब्रज की सांस्कृतिक एवं सनातन के अस्तित्व विरासतों की रक्षा में समर्पित है"

कल दिनांक 29/06/26 को वृहद वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का कार्य किया!!प्रकृति ही मानव जीवन का आधार है कृपया वृक्ष जरूर...
30/06/2026

कल दिनांक 29/06/26 को वृहद वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का कार्य किया!!
प्रकृति ही मानव जीवन का आधार है कृपया वृक्ष जरूर लगाएं

आपको तथा आपके परिवार को बैसाख शुक्लपक्ष एकादशी/ अप्रैल माह के चौथे सोमवार सुबह एवं  #मोहिनी_एकादशी की सभी को हार्दिक शुभ...
27/04/2026

आपको तथा आपके परिवार को बैसाख शुक्लपक्ष एकादशी/ अप्रैल माह के चौथे सोमवार सुबह एवं #मोहिनी_एकादशी की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ||

बैसाख शुक्लपक्ष में पड़ने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है, इसी दिन भगवान श्री हरि विष्णु ने समुद्र मंथन से निकले अमृत कलश को दानवों से बचाने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था।
मोहिनी एकादशी का व्रत रक्षा करने वाला माना गया हैं।

#एकादशी_तिथि
आरंभ: 26 अप्रैल को शाम 06: 06 बजे
तिथि समाप्त- 27 अप्रैल 2026 को शाम 06:15 बजे

#व्रत_का_पारण
28 अप्रैल 2026 को सुबह 05:43 बजे से 08:21 बजे तक है।

एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्यकर्मों से निवृत्त होकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद श्री हरि विष्णु की पूजा आरंभ करें। सबसे पहले भगवान विष्णु का पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और मिश्री) से अभिषेक करें। फिर उन्हें फूल, माला, पीला चंदन, अक्षत आदि अर्पित करें और तुलसी दल के साथ नैवेद्य (भोग) चढ़ाएं। इसके पश्चात घी का दीपक और धूप जलाकर श्री विष्णु मंत्रों, चालीसा, और मोहिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
अंत में आरती करें।
दिनभर निराहार या फलाहार व्रत रखें।
संध्या समय पुनः भगवान विष्णु की पूजा करें।
व्रत का पारण अगले दिन यानी द्वादशी तिथि को उचित समय पर करें।

#विष्णु_मंत्र
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

#विष्णु_के_पंचरूप_मंत्र

ॐ अं वासुदेवाय नम:
ॐ आं संकर्षणाय नम:
ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
ॐ नारायणाय नम:
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
ॐ नमो नारायण।
श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
ॐ हूं विष्णवे नम:।


13/04/2026
भगवान का दिया कभी अल्प नहीं होता,जो टूट जाये, वो संकल्प नहीं होता।हार को जीत से दूर रखना,क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं ...
12/04/2026

भगवान का दिया कभी अल्प नहीं होता,
जो टूट जाये, वो संकल्प नहीं होता।
हार को जीत से दूर रखना,
क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता।

जय श्री कृष्ण जय श्री राम सभी को प्रणाम 🙏

परम पूज्य, वात्सल्य की प्रतिमूर्ति, श्रीराम मंदिर आंदोलन की प्रखर नायिका एवं पद्मभूषण से अलंकृत साध्वी ऋतंभरा दीदी के सा...
10/04/2026

परम पूज्य, वात्सल्य की प्रतिमूर्ति, श्रीराम मंदिर आंदोलन की प्रखर नायिका एवं पद्मभूषण से अलंकृत साध्वी ऋतंभरा दीदी के साथ यह आत्मीय भेंट सच में अविस्मरणीय रही।

आपका वात्सल्य रूपी स्नेह और अपनापन हृदय को गहराई तक स्पर्श कर गया। वास्तव में आपका व्यक्तित्व ममता, करुणा और दिव्यता से परिपूर्ण है। 🙏

संघर्ष की आग में तपकर,मेहनत के पसीने से सींचकरआत्मा की शक्ति जागृत होती है,  सफलता तब ईश्वर की कृपा बनकर मिलती है।जय श्र...
10/04/2026

संघर्ष की आग में तपकर,मेहनत के पसीने से सींचकर
आत्मा की शक्ति जागृत होती है,
सफलता तब ईश्वर की कृपा बनकर मिलती है।

जय श्री कृष्ण जय श्री राम

04/03/2026

रंग-रंग ब्रजवासी भए,कान्हा भए गुलाल।
वृंदावन होली भई,सखियाँ रचें धमाल।।

रंगोत्सव होली की आप सभी को राम - राम

रंग, उमंग, उत्साह के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं!

Happy Holi 🙌

अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर भक्ति की जीत का प्रतीक पर्व  #होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, समरस...
03/03/2026

अधर्म पर धर्म और अत्याचार पर भक्ति की जीत का प्रतीक पर्व #होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, समरसता और स्नेह की उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहे।

आप सभी भक्त वृंद सनातनी बंधुजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Address

266 Madhav Villas Vrindavan
Govardhan
281121

Telephone

+919756975837

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन:

Shortcuts

Share