गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर, गोरखनाथ मंदिर रोड, Gorakhpur.

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज महानवमी के दिन Gorakhnath Mandir में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर संपूर्ण सृष्टि क...
11/10/2024

शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज महानवमी के दिन Gorakhnath Mandir में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर संपूर्ण सृष्टि के सुख, शांति और कल्याण हेतु प्रार्थना की।

आदिशक्ति जगज्जननी माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे।

जय माँ भगवती!

11/10/2024

भारतीय समाज प्राचीन काल से ही इस बात को मानता रहा है-

'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता:'

11/10/2024

पावन 'शारदीय नवरात्रि', हमें आधी आबादी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन की नई प्रेरणा प्रदान करता है…

10/10/2024

आज Gorakhnath Mandir परिसर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' के पावन अवसर पर माँ महागौरी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।

भक्तवत्सला माँ महागौरी के आशीर्वाद से हर भक्त की उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो, परिवार में समृद्धि और खुशहाली व्याप्त हो।

जय माँ महागौरी!

10/10/2024

आज Gorakhnath Mandir में नाथ संप्रदाय के परंपरानुसार विधि-विधान से महानिशा पूजन व हवन कर माँ भगवती से प्रदेश वासियों एवं सभी श्रद्धालुओं के कल्याण की प्रार्थना की।

माँ भगवती की अनुकम्पा से हर घर में खुशियों का वास हो, सभी का जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता से अभिसिंचित हो, सब जन अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें।

जय माँ अम्बे!

जय महिषविमर्दिनि शूलकरे, जय लोकसमस्तकपापहरे।जय देवि पितामहविष्णुनते, जय भास्करशक्रशिरोऽवनते॥ शारदीय नवरात्रि की अष्टमी त...
10/10/2024

जय महिषविमर्दिनि शूलकरे, जय लोकसमस्तकपापहरे।
जय देवि पितामहविष्णुनते, जय भास्करशक्रशिरोऽवनते॥

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर आज महानिशा पूजन और हवन किया।

आदिशक्ति माँ भगवती से सभी के सुख-शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता हेतु प्रार्थना की।

आज 'शारदीय नवरात्रि' की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्...
10/10/2024

आज 'शारदीय नवरात्रि' की अष्टमी तिथि के पावन अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन किए।

इस अवसर पर अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

आज Gorakhnath Mandir परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मंदिर की गोशाला में गोवंश को गुड़ खिलाकर उनकी सेवा भी की।
04/10/2024

आज Gorakhnath Mandir परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मंदिर की गोशाला में गोवंश को गुड़ खिलाकर उनकी सेवा भी की।

जगज्जननी माँ भगवती की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आज श्री गोरखनाथ मंदिर में भव्य कलश शोभायात्रा...
03/10/2024

जगज्जननी माँ भगवती की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर आज श्री गोरखनाथ मंदिर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधि-विधान से कलश स्थापना की।

आज शारदीय नवरात्रि के पावन शुभारंभ पर जनपद गोरखपुर के कुसम्ही स्थित बुढ़िया माता मंदिर में विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना कर सभ...
03/10/2024

आज शारदीय नवरात्रि के पावन शुभारंभ पर जनपद गोरखपुर के कुसम्ही स्थित बुढ़िया माता मंदिर में विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण हेतु प्रार्थना की।

आज पावन महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' के शुभारंभ अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर...
03/10/2024

आज पावन महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' के शुभारंभ अवसर पर श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन कर लोक-कल्याण की कामना की।

अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

जगज्जननी माँ भगवती की आराधना व उपासना के महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' तथा धर्म व न्याय की विजय के पावन पर्व 'विजयादशमी' के ...
02/10/2024

जगज्जननी माँ भगवती की आराधना व उपासना के महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' तथा धर्म व न्याय की विजय के पावन पर्व 'विजयादशमी' के उपलक्ष्य में आगामी 03 अक्टूबर से 12 अक्टूबर, 2024 तक श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में विधि-विधान से 'विजयादशमी महोत्सव' का आयोजन किया जाएगा।

गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री MYogiAdityanath जी महाराज के कर-कमलों से कलश स्थापना के साथ ही इस महोत्सव का शुभारंभ होगा।

Address

गोरखनाथ मंदिर रोड
Gorakhpur
273015

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when गोरखनाथ मंदिर गोरखपुर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share