10/02/2025
🟢 *गुरुकुल में प्रवेश हेतु सूचना*
🔘 भारत के इस अद्वितीय आर्ष गुरुकुल में विद्यार्थियों के प्रवेश आरंभ की सूचना आप तक पहुंचा रहे हैं, आप भी इस सूचना का प्रचार करें ऐसा विनम्र निवेदन है ।
*वानप्रस्थ साधक आश्रम, आर्यवन, रोजड़, गुजरात* के आर्ष गुरुकुल में मात्र 20 ब्रह्मचारियों के लिए स्थान रिक्त है ।
*प्रवेश आवेदन* - 1 मार्च से 15 मार्च के मध्य रहेगा । (आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी)
*प्रवेश ऑनलाइन साक्षात्कार* - 25 से 30 मार्च तक रहेगी । (गूगलमीट के माध्यम से)
प्रवेश पुष्टि पर - 05 अप्रैल तक धरोहर राशि जमा करनी होगी । (अनिवार्य)
गुरुकुल में प्रवेश हेतु आगमन 16/17 जून में होगा (प्रवेशार्थ विद्यार्थी सहित अभिभावकों को इन तीनों दिन में उपस्थिति देना अनिवार्य होगा)
*गुरुकुल में साक्षात्कार* - 18 जून मध्याह्नोत्तर में रहेगा । (19 जून को आप प्रस्थान करेंगे)
(इस साक्षात्कार में छात्र उत्तीर्ण न होने पर प्रवेश अमान्य होगा)
☑️ *विस्तृत विवरण* -
(क) 1 मार्च से 15 मार्च 2025 के मध्य दूरभाष से वार्तालाप के उपरांत, प्रवेश ऑनलाइन फॉर्म लिंक प्राप्त करना है, उस फॉर्म को सबमिट करना है । (फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियाँ अनिवार्य रूप से भरनी होंगी )
(ख) 25 मार्च से 30 मार्च में होने वाली ऑनलाइन परीक्षा से एक-दो दिन पूर्व तक चयनित विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा का दिनांक व समय सूचित कर दिया जाएगा । (ऑनलाइन माध्यम गूगल मीट रहेगा ) प्रति विद्यार्थी 30 से 45 मिनट ऑनलाइन साक्षात्कार रहने की संभावना है ।
(ग) प्रवेश की पुष्टि पर दूरभाष आदि के माध्यम से संपर्क कर सूचना की जाएगी ।
(घ) आपकी धरोहर प्राप्त होने पर आपके आगमन की सूचना की पुष्टि की जाएगी । (धरोहर स्वरूप प्रदत्त राशि की रसीद नहीं रहेगी)
(ङ) 18 जून मध्याह्नोत्तर अभिभावक एवं विद्यार्थियों के साथ गुरुकुल के प्राचार्य, उपप्राचार्य व कुछ अध्यापक बैठेंगे ।
विशेष - आपको क्या-क्या सामान लाना है, क्या-क्या नियम अनुशासन हैं, इसकी जानकारी भी नीचे दी गई है कृपया इसे ध्यान से पढ़ लीजिये।
*ब्रह्मचारी हेतु आगमन काल में आवश्यक वस्तुएँ -*
1. पानी की एक बोतल
2. एक पिट्ठू बैग
3. पाँच नोटबुक
4. तीन लेखनी (पैन)
5. तीन पेंसिल
6. एक कटर
7. एक जैमेट्री बॉक्स
8. एक जोड़ी जूता
9. एक जोड़ी चप्पल
10. एक-एक टूथब्रश-पेस्ट
11. नारियल तैल (100 ग्राम)
12. एक कंघी
13. चार कुर्ते, दो पाइजामे, इन्हीं वस्त्रों को पहनकर गुरुकुल आना है (पूर्ण श्वेत व सूती हों)
14. तीन क्रीम कलर टीशर्ट
15. तीन हाफ़ पैण्ट (इनका रंग आप गुरुकुल के वीडियो में निम्न लिंक पर जाकर देख सकते हैं- ( https://youtu.be/wspimj28DUg?feature=shared )
16. एक उष्ण शॉल ओढ़ने के लिए
17. एक तोलीया
18. तीन अंडरवियर
19. वस्त्र प्रक्षालन व स्नान हेतु साबुन
20. दो जोड़ी जुराब
21. बैठने के लिए एक आसन
(अन्य कोई आवश्यक वस्तु हो तो ला सकते हैं, पर उसके लिए स्वीकृति आवश्यक है।)
22. आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व रिपोर्ट कार्ड के साथ में एक फ़ाइल ।
एक बार ये सामान लाना होता है, उसके बाद यहीं से सब सामान आवश्यकता व नियम अनुसार प्राप्त होता है ।
*इन नियमों को भी ध्यान से पढ़ लें* -
1. आयु दस वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है ।
2. अनुशासन, दिनचर्या, व्यवस्था का पालन करना अनिवार्य है ।
3. किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत आधुनिक यंत्र आदि का प्रयोग निषिद्ध है।
4. प्रवेश परीक्षा में 65% अंक लाना अनिवार्य है ।
5. पढ़ना - लिखना व स्वयं के कार्य अच्छे से आते हों ।
6. प्रवेश के उपरान्त अध्ययन के मध्य गृह-अवकाश नहीं रहेगा ।
7. ब्रह्मचारी के व्यवहार, स्वास्थ्य, अनुशासन, अध्ययन आदि शिथिल होने पर उसे घर भेजा जा सकता है ।
8. किसी भी परिस्थितिवश यदि ब्रह्मचारी बिना पूछे अथवा छल आदि से स्वयं भागकर या किसी अन्य रीति से गुरुकुल से बाहर चला जाता है तो, ब्रह्मचारी व अभिभावक जिम्मेवार होंगे, गुरुकुल जिम्मेवार नहीं होगा ।
9. गुरुकुल से अनुमति प्राप्त वस्तुओं का प्रयोग ही करना होगा ।
10. अभिभावक ब्रह्मचारी से मिलने के लिये छः मास की अवधि में ही आयेंगे व ब्रह्मचारी हेतु व्यक्तिगत सामग्री नहीं लायेंगे ।
11. गुरुकुल में स्थान रहने पर व परीक्षा उत्तीर्ण होने पर ही प्रवेश स्वीकार्य है ।
12. गुरुकुल में ब्रह्मचारी को प्रवेश मिलने पर भी तीन मास परीक्षण के रूप में अस्थाई प्रवेश रहेगा, तदुपरान्त यदि परीक्षण में सफल रहते हैं तो, स्थाई प्रवेश दिया जाएगा ।
13. गुरुकुल में आर्ष विद्या को पढ़ाया जाता है, किसी भी प्रकार की कोई सरकारी परीक्षाएँ व तत्रस्थ प्रमाण पत्र नहीं दिये जाते हैं ।
*अध्यापक वर्ग प्रवेश परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न कर सकते हैं* -
1. धार्मिक
2. व्यावहारिक
3. गणित
4. कम्प्यूटर
5. बौद्धिक
6. स्वास्थ्य
7. लेखन संबंधित
8. हिंदी भाषा बोलना व पढ़ना
9. सामान्य ज्ञान का स्तर
10. व्यवस्था, दिनचर्या, श्रद्धा, समर्पण
11. पारिवारिक
12. मन:स्थिति