माँ थावे भवानी

माँ थावे भवानी यह माँ दुर्गा जी का एक प्राचीन मंदिर है। जो जिला के गोपालगंज के थावे में स्थित है।

12/04/2026
05/02/2024

जय माता दी🙏🚩

05/02/2024

जय माँ थावे वाली 🙏🚩

22/12/2023

थावे मन्दिर, बिहार 🎪
१- अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिलने से मंदिर के पुजारियों का और बढ़ेगा सम्मान।
२- थावे मंदिरः स्वचालित घंटा की ध्वनि से बढ़ेगी दिव्यता, भक्तों की बढ़ेगी आस्था।
३- मंदिर में पूजा कराने वाले आचार्य और पंडा को कभी हटाया नहीं जा सकेगा।
४- आचार्य संपूर्णानंद (बी0एच0यू0) को थावे मंदिर से किया जा रहा सूचीबद्ध।

आपन माटी- गोपालगंज बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे मंदिर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने में जुटे जिला प्रशासन के तरफ से लगातार कोशिश जारी है। मंदिर के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने के साथ ही थावे मंदिर की पूजा-अराधना में शामिल सभी पुजारी, पंडा, पुरोहितों का सम्मान भी बढ़ेगा। उनके द्वारा कराये जाने वाले पूजा, अनुष्ठान, दर्शन में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा, उनको स्थायी किया जायेगा। किसी भी स्थिति में किसी भी पंडा को हटाया नहीं जा सकता।

जिला पदाधिकारी Dr Nawal Kishor (भा०प्र०से०) ने बताया कि मंदिर के पुजारी, पुरोहित, पंडा सभी का सम्मान बना रहे इसके लिए उनके अधिकार को और अधिक उपयोगी बनाया जायेगा। मंदिर के बढ़ते दायरा को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आचार्य संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (बी0एच0यू0) से निकले आचार्यों को सूचीबद्ध किया जा रहा। जिससे देश व विदेशों में रहने वाले भक्त चाहे तो वे इन आचार्यों से अनुष्ठान करा सकेंगे एवं अन्य इच्छुक आचार्य भी अपनी सहमति प्रदान कर सकते है। इन आचार्यों के मंदिर से जुड़ने से विश्व स्तर पर मंदिर की ख्याति बढ़ेगी। बाहर से अधिक से अधिक भक्त आयेंगे तो स्वतः मंदिर के पुजारी, पुरोहित व पंडों को लाभ मिलेगा।

मंदिर में निरंतर गूंजेगा कोरस में मां भगवती का मंत्र
जिला पदाधिकारी ने बताया कि थावे मंदिर में मां भगवती का मंत्र कोरस में अनवरत गूंजता रहे इसपर काम हो रहा है। काशी के पाणिनी कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा इसके लिए कोरस मंत्र पर काम किया रहा है। इससे मंदिर की दिव्यता में और निखार आयेगा। बाहर से आने वाले भक्तों के मन में मां सिंहासनी की अलग छवि बनेगी। स्वचालित घंटा भी लगाया जायेगा। भक्त की ओर से मां को दान में स्वचालित घंटा देने का प्रस्ताव आया है। जो आरती के समय भव्यता को बढ़ावा देगा।

स्वचालित घंटा की ध्वनि से दिव्य होगा मंदिर
थावे मंदिर में स्वचलित घंटा की ध्वनि से आरती को और दिव्य बनाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मंदिर में आरती के लिए भक्त की ओर से दान में स्वचालित घंटा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसे 27.12.2023 को स्थायी रूप से लगा दिया जायेगा। मंदिर आने वाले भक्तों को एक अद्भूत अनुभूति हो। 🎪

Information & Public Relations Department, Government of Bihar Gopalganj District Administration

22/12/2023
22/12/2023
हे माई 🙏🚩
11/12/2023

हे माई 🙏🚩

17/10/2023

जय माँ थावे भवानी 🙏🚩

Address

Gopalganj

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when माँ थावे भवानी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to माँ थावे भवानी:

Share