अंजावलपुरी धाम

अंजावलपुरी धाम Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from अंजावलपुरी धाम, Gonda.

फलाहारी बाबा या बाबाकुट्टी या केरवाघाट के बारे में यहाँ के लोगों का मानना है कि पवनपुत्र बजरंगबली का जन्मस्थान यहीँ है। इसलिए इसे माँ अंजनी के नाम पर अंजावलपुरी धाम भी कहते हैं। यहाँ प्राचीन चतुर्भुज नाथ का मंदिर और सरोवर भी है। #जयबाबाफलाहारी

उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा जिले में विकासखण्ड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत कटौली में एक प्राचीन आध्यात्मिक स्थल है। अंजा...
04/08/2026

उत्तर प्रदेश राज्य के गोण्डा जिले में विकासखण्ड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत कटौली में एक प्राचीन आध्यात्मिक स्थल है।

अंजावलपुरी धाम एक प्राचीन और पवित्र स्थान है, यह स्थान आज भी अपने भीतर अनगिनत रहस्य और अपनी आध्यात्मिक दिव्यता को समेटे हुए है।
यह धाम बाबा फलहारीदास की कुटी के नाम से भी प्रसिद्ध है — वर्षों पहले यहाँ महान संत, बाबा फलहारी दास जी महाराज तपस्या करने के लिए आए थे। उन्होंने जीवनभर बिना अन्न ग्रहण किये केवल फलाहार करते हुए ईश्वर भक्ति में लीन रहे।
वर्षों की तपस्या के बाद बाबा फलहारी दास जी ने यहीं पर इच्छा मृत्यु के लिए जीवित अवस्था में समाधि ली, और तब से यह स्थान “फलहारीदास की कुटी” एवम "बाबा कुट्टी" के नाम से जाना जाने लगा।
फलहारी बाबा कुटी परिसर में ही बाबा जी की समाधि है।
बाबा फलहारी द्वारा स्थापित चतुर्भुज नाथ महादेव का भव्य मंदिर है।

यहाँ की अंधेरी कोठरी और प्राचीन कुंड आज भी पुराने समय की याद दिलाते हैं।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिव्य कुंड में स्नान करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

दुर्भाग्यवश, आज यह कुंड प्रदूषित हो चुका है और मंदिर जर्जर स्थिति में धीरे-धीरे अपनी पहचान खोता जा रहा है।

अंजावलपुरी धाम की मिट्टी में आज भी वह ऊर्जा है, जो हर श्रद्धालु को शांति और अध्यात्म की अनुभूति कराती है।
हम सब को मिलकर इस पवित्र धाम के संरक्षण में योगदान देकर - बाबा फलहारी दास जी की तपोभूमि को उसका खोया गौरव फिर से दिलाना है।

चतुर्भुज नाथ महादेव की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
ाबा_फलहारी
#केरवाघाट






Address

Gonda
271122

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अंजावलपुरी धाम posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to अंजावलपुरी धाम:

Shortcuts

Share