27/03/2026
रामनवमी पूजा 2026 – हनुमान मंदिर मरगोडीह गिरिडीह 👇
गिरिडीह जिला के गांडेय प्रखंड अंतर्गत मरगोडीह स्थित सामाजिक हनुमान मंदिर में वर्षों से रामनवमी पूजा बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई जाती रही है। वर्ष 2026 में भी यह पर्व अत्यंत धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया, भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। गांव के सभी लोगों ने मिलकर इस पर्व को सफल बनाया और पूरे वातावरण में भक्ति एवं उत्सव का माहौल बना रहा।
#मरगोडीह