12/02/2026
#श्री_राम_मंदिर में बीते २५ नवंबर को धर्म धव्जारोहण होने के बाद सभी तरह के निर्माण कार्य पूरे होने के लिए ३० अप्रैल की तारीख तय की गई है। वहीं, दूसरी तरफ अयोध्या के धन्नीपुर गांव में बनने वाली मस्जिद का निर्माण कार्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूपी सरकार की तरफ से इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट को, धन्नीपुर गांव में मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई गई थी। लेकिन, मस्जिद के लिए धन संग्रह ना होने के कारण अभी तक निर्माण कार्य रुका हुआ है।
इस संबंध में ट्रस्ट के चेयरमैन जुफर अहमद फारुकी का कहना है कि मस्जिद का नक्शा पास करवाने और इसका निर्माण शुरू करवाने के लिए १५ करोड़ रुपये की धनराशि चाहिए, लेकिन ट्रस्ट के पास एक करोड़ का भी संग्रह नहीं हो पाया है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि रमजान के बाद अप्रैल में मस्जिद के नए डिजाइन का नक्शा जमा किया जा सकता है। तैयार किया जा रहा नया डिजाइन अवधी कल्चर के मुताबिक होगा...