28/08/2025
आज 28.08.25 को सुबह 09 बजे मदरसा मदीनतुल इल्म मदनी नगर बहुअरा जिला गाजी पूर की नौ तामीर मस्जिद में मदरसे के एक तालिब इल्म मोहम्मद सारिम सल्लमहू के हिफ्जे़ कोरआन की तकमील के मौका पर दोआइया मजलिस मुंअकिद हुई, जिस में हाफिज सारिम ने अपने ओस्ताद का़री अशफाक आलम की मौजूदगी में मौलाना शमीम साहब और हाफिज अकबर साहब को अपना आखरी सबक सुनाकर अपने हिफ्जे़ कोरआन की तकमील की,
इस दोआइया मजलिस की नेजामत मुफ्ती इनाम कासमी ने की,तेलावते कोरआन से मजलिस का आगा़ज़ हुआ, अबूतलहा सल्लमहू ने नात शरीफ का नजराना पेश किया मौलाना शमीम कासमी ने अपने सदारती खुत्बे में कोरआन और हिफ्जे़ कोरआन की फजीलत पर रोशनी डाली,
प्रोग्राम में हाजी सेराज खां , इबरार खां,हाजी फीरोज़ खां , असद अली खां, खलील खां, इजहार खां, अली हसन खां, एनामुल हक खां, जहूर अंसारी, हाफिज सहरान, साजिद खां, इरफान नेता, तन्नू खां, अजहर खां, शाहजहां खां, खालिद खां, अफजल खां, शारिक़ खां, दानिश खां, अम्मार खां,फय्याज अंसारी, सरफराज़ अंसारी और कारी हुसैन अहमद के एलावा मदरसा के तलबा भी शरीके महफिल रहे,मौलाना शमीम साहब की दोआ पर मजलिस का एख्तेताम हुआ,