13/02/2023
*भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022-23 गाजीपुर* के मेरिट सूची में आये बच्चों व सहयोगी शिक्षकों, परिजनों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम कल गायत्री शक्तिपीठ प्रज्ञा नगर गाजीपुर पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। *कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि परम् आदरणीय पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ओमवीर सिंह* के द्वारा दीप प्रज्वलन व देव चित्रों पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत गायत्री परिवार शाखा गाजीपुर के प्रमुख व मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री सुरेन्द्र सिंह जी, गायत्री परिवार शाखा गाजीपुर के जिला समन्वयक श्री लौहर सिंह यादव जी, वरिष्ठ प्रतिनिधि परम् आदरणीय श्री अमरदेव पांडेय जी ने माल्यार्पण व गुरूदेव का साहित्य और अंग वस्त्र देकर किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत गायत्री परिवार शाखा गाजीपुर के संगीत टोली के टोली नायक श्री रविन्द्र शास्त्री जी ने गुरू वंदना व क्रांतिगीत प्रस्तुत किया। सभी विद्यालय के प्रतियोगी विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय के रूप में मेडल देकर, मंत्र पट्टिका व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिन विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई उन सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, सहयोगी शिक्षकों और हमारे परिजन जिन्होंने इस परीक्षा को आयोजित कराने में अपना योगदान दिया उन सभी को गुरूदेव का साहित्य, मंत्र पट्टिका व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम की आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय जी ने बहुत प्रशंसा की और अपने उद्बोधन में कहा कि गायत्री परिवार आज की युवा पीढ़ी और भारत के भावी भविष्य को संस्कृतिनिष्ठ बना रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी। गायत्री परिवार शाखा गाजीपुर के प्रमुख आद0 श्री सुरेन्द्र सिंह बाबूजी ने सभी बच्चों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, सहयोगी शिक्षकों और हमारे परिजनो को धन्यवाद ज्ञापित किया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक श्री मदन मोहन शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस दिन यह परीक्षा पूरे जनपद में आयोजित की गई उस दिन से हमारे परिजनों और सहयोगी शिक्षकों ने बहुत मेहनत किया जिसके लिए आप सभी प्रशंसा व अभिनंदन के योग्य हैं। इस परीक्षा का एक मात्र उद्देश्य हमारी भावी पीढ़ी को संस्कारवान, संस्कृतिनिष्ठ व प्रखर बनाना है। हमारा प्रयास है कि हम अगले वर्ष इस बार से भी अधिक विद्यालयों में संपर्क करें और आप सभी का सहयोग हमे मिले जिससे हम अत्यधिक बच्चों तक पहुंच सके।
कार्यक्रम में गाजीपुर गायत्री परिवार के सभी पदाधिकारीगण, समर्पित कार्यकर्ता, हमारे सभी ब्लॉकों से आए गायत्री परिजनों के साथ ही युवा प्रकोष्ठ गाजीपुर के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण व परिजन सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थें।
_मीडिया -:-_ *💪🏼🇮🇳Team_GPYG-Ghazipur*
*U.P.~Bharat*