Nature Shakti

Nature Shakti Nature Shakti

पेड़, पर्वत, नदियाँ और धरती ही हमारी असली शक्ति हैं।
प्रकृति बचाओ • हरियाली फैलाओ • जीवन सजाओ

Nature & Environment Lover 🌍

10/06/2026

वृंदावन में बड़ा हादसा: बंदरों की उछलकूद से गिरा छज्जा, बांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर श्रद्धालु घायल

Mathura Vrindavan: 9 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

08/06/2026

Delhi Airport पर बड़ा हादसा -तेज तूफ़ान में Air India के 3 विमान क्षतिग्रस्त

Dilli के IGI एयरपोर्ट पर अचानक आए तेज तूफ़ान और बारिश के दौरान Air India के 3 विमानों को नुकसान पहुंचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट अपनी जगह से खिसक गया और विमानों से टकरा गया।

एक विमान को मरम्मत के लिए कई दिनों तक ग्राउंडेड रखा जाएगा, जबकि अन्य दो विमानों के जल्द सेवा में लौटने की उम्मीद है।

👉 क्या एयरपोर्ट्स को मौसम संबंधी चेतावनी और सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करना चाहिए? Comment में बताएं।

06/06/2026

1100 साल पुराने मठ के महंत की हत्या!

Kota में सोते समय चाकू से ताबड़तोड़ वार, साधु-संतों में भारी आक्रोश

Rajasthan के Kota में 1100 वर्ष पुराने प्रसिद्ध Chandresal Math के महंत Swami Devanand Maharaj की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, देर रात सोते समय उन पर चाकू से कई वार किए गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच में जुटी है, जबकि हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

👉 1100 साल पुराने मठ में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड को आप कैसे देखते हैं? अपनी राय Comment में जरूर बताएं।





04/06/2026

Japan में Typhoon Jangmi का कहर, लाखों लोग प्रभावित!

Japan में Typhoon Jangmi ने भारी तबाही मचाई है। रिकॉर्ड बारिश, बाढ़, भूस्खलन और तेज हवाओं ने कई शहरों को प्रभावित किया। Tokyo में पहली बार Level-4 Danger Alert जारी करना पड़ा, जबकि 16 लाख से ज्यादा लोगों को चेतावनी दी गई। कई इलाकों में सड़कें डूबीं, रेल सेवाएं ठप हुईं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।

क्या बढ़ता Climate Change दुनिया में ऐसे प्राकृतिक आपदाओं को और खतरनाक बना रहा है?

💬 कमेंट में अपनी राय बताइए।

01/06/2026

दंडवत परिक्रमा कर रही महिला पर चढ़ी बेकाबू कार - परिक्रमा मार्ग पर लापरवाही का खौफनाक मंजर

Mathura-Vrindavan Marg पर बड़ा हादसा सामने आया है। दंडवत परिक्रमा कर रही एक महिला श्रद्धालु को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

01/06/2026

Tamilnadu Mandir रथ यात्रा में दर्दनाक हादसा I

Tamil🙏 के तिरुचेंगोडे स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर के वार्षिक रथ उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रथ मोड़ते समय 18 वर्षीय श्रद्धालु हर्षवर्धन पहिए और दीवार के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को ₹5 लाख की सहायता देने की घोषणा की है।

31/05/2026

Yamunotri Dham में Madhya Pradesh के हरीमोहन का निधन, मृतकों की संख्या 14 पहुंची

Uttarkashi जिले के जानकीचट्टी क्षेत्र में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्य प्रदेश निवासी 61 वर्षीय हरीमोहन की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के साथ ही इस वर्ष यमुनोत्री यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच कराने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

31/05/2026

Dehradun Highway पर बारिश का कहर -
एक ही बारिश में लैंडस्लाइड

Delhi-Dehradun हाईवे पर बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। मोहंड की पहाड़ियों में लैंडस्लाइड होने से सड़क पर मलबा आ गया, जबकि कुछ दूरी पर भूसे से भरा ट्रक भी पलट गया।

👉 कई रास्तों को डायवर्ट करना पड़ा।
👉 प्रशासन और राहत टीमें मौके पर जुटी हैं।
👉 यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

💬 क्या पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होनी चाहिए? कमेंट में बताइए।

29/05/2026

Saharanpur शाकंभरी देवी मंदिर में अचानक आई बाढ़, मची अफरा-तफरी

Uttar Pradesh के सहारनपुर स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी।

तेज बहाव में ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार, बाइक, क्रेन और अन्य कई वाहन बह गए, जबकि मंदिर परिसर के आसपास की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन के अनुसार हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। राहत और बचाव दल मौके पर तैनात हैं और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी है।

👉 बड़ा सवाल: क्या तीर्थ स्थलों पर लगातार बढ़ रही प्राकृतिक आपदाएं किसी बड़े खतरे का संकेत दे रही हैं?

Address

Noida
201009

Website

https://www.youtube.com/@natureisshakti

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nature Shakti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share