11/07/2026
Ghaziabad: DPS स्कूल बस में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
Ghaziabad के Meerut Road पर शनिवार सुबह DPS की एक CNG स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बस में कोई छात्र मौजूद नहीं था और चालक सुरक्षित बाहर निकल आया। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शुरुआती आशंका तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, जबकि मामले की जांच जारी है।