हिंदुत्व मेरी पहचान - Ankur Jawla

  • Home
  • India
  • Ghaziabad
  • हिंदुत्व मेरी पहचान - Ankur Jawla

हिंदुत्व मेरी पहचान - Ankur Jawla हर हर महादेव
जय श्री राम

गंग सकल मुद मंगल मूला। सब सुख करनि हरनि सब सूला।।आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।   #गंगा_दशहरा
30/05/2023

गंग सकल मुद मंगल मूला।
सब सुख करनि हरनि सब सूला।।

आप सभी को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।
#गंगा_दशहरा

प्रखर राष्ट्रवादी एवं देश के असली नायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर जी की जन्मजयंती पर शत-शत नमन 🌹🌹🙏🙏
28/05/2023

प्रखर राष्ट्रवादी एवं देश के असली नायक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर जी की जन्मजयंती पर शत-शत नमन 🌹🌹🙏🙏

हर हर महादेवप्रेस विज्ञप्ति23 मई 2023गढ़ मुक्तेश्वर*सन्तो का सबसे प्रमुख कार्य सनातन धर्म की रक्षा के लिये मर मिटना-महामं...
23/05/2023

हर हर महादेव
प्रेस विज्ञप्ति
23 मई 2023
गढ़ मुक्तेश्वर
*सन्तो का सबसे प्रमुख कार्य सनातन धर्म की रक्षा के लिये मर मिटना-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी*
*महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने केवल एक बेटा पैदा करने वाले माता पिता को नाग नागिन की संज्ञा प्रदान की।*
आज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी प्रेम गिरी जी महाराज के पावन सानिध्य में गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र के षड्दर्शन संत समाज सेवा मंडल समिति के मुख्य कार्यालय के लोकार्पण के शुभ अवसर आयोजित संत सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि हम संत हैं और हम अपना अंतिम संस्कार स्वयं करके सन्यासी बनते हैं।सनातन को मानने वाले हमारे चरण इसलिए छूते हैं कि वो हमें धरती पर भगवान महादेव शिव का प्रतिनिधि और सनातन धर्म का रक्षक समझते हैं।लोगो का यहीं विश्वास बनाये रखना हम सन्तो का सबसे पहला कर्त्तव्य है।इस कर्तव्य को पूरा करना हमारा धर्म है।इसीलिए हम सन्तो का सबसे प्रमुख कार्य सनातन धर्म की रक्षा के लिये मर मिटना है।
उन्होंने सभी सन्तो का आह्वान करते हुए कहा कि सभी सन्तो को अपने भक्तों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संतान पैदा करने को कहना चाहिये।हमें अपने भक्तों और श्रद्धालुओं को बताना ही चाहिये कि वो माता पिता नाग और नागिन के समान हैं जो एक बेटा पैदा करते हैं।ऐसे माता पिता अपनी संतान और कुल वंश के विनाश के दोषी होंगे।
संत सम्मेलन में श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी जी महाराज ने सन्तो को धर्म की रक्षा के लिये कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि हम हिन्दू कभी भी किसी पर अत्याचार करना पसंद नही करते पर इसका अर्थ यह नही है कि कोई भी पर अत्याचार करने लगे।सनातन धर्म और सनातन संस्कृति शाश्वत है और सदैव रहेगी।संत समाज धर्म की रक्षा के लिये हर बलिदान के लिये तैयार है।
संत सम्मेलन को षड्दर्शन संत समाज सेवा मंडल समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत जियानंद ब्रह्मचारी तथा महामंत्री महन्त त्रिवेणी गिरी जी महाराज ने भी सम्बोधित किया।संत सम्मेलन में दिल्ली गेट देवी मंदिर के श्रीमहंत गिरिशानंद गिरी जी,बजरंग गिरी जी सहित अनेक संत उपस्थित थे।
गढ़ मुक्तेश्वर के चेयरमैन राकेश बजरंगी तथा हापुड़ जिला परिषद की अध्यक्ष रेखा नागर सहित अनेक राजनेताओं ने भी संत सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर सन्तो का आशीर्वाद लिया।

15/05/2023

मम्पी खातून अब बन गयी है मम्पी दास

जोधपुर में जिन हमारे हिन्दू भाइयों के मकान तोड़ दिए गए हैं आज उनसे मिलना हुआ I हमारे साथ स्वामी निर्भयानंद सरस्वती महारा...
06/05/2023

जोधपुर में जिन हमारे हिन्दू भाइयों के मकान तोड़ दिए गए हैं आज उनसे मिलना हुआ I हमारे साथ स्वामी निर्भयानंद सरस्वती महाराज जी का जाना हुआ I उनके दर्द को जाना, ग्राउंड पर जाकर जो जानकारी मिली उसे सुनते ही हमारा दिल मानो फ़ट गया I
मेरे भाइयों आज या कल में वीडियो अपलोड करूगा I अपने भाइयों की मदद जिस हद कर सकते हैं कर रहे हैं, आपके सहयोग से I

आपका भाई अंकुर जावला

धन्यवाद 🙏 🙏 🙏

हर हर महादेवप्रेस विज्ञप्ति13 अप्रैल 2023*महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी एक बार फिर पुलिसिया दमन के शिकार बने**ए सी...
13/04/2023

हर हर महादेव
प्रेस विज्ञप्ति
13 अप्रैल 2023
*महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी एक बार फिर पुलिसिया दमन के शिकार बने*
*ए सी पी रवि प्रकाश सिंह ने शिवशक्ति धाम डासना को छावनी बना कर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को हिन्दू महासभा के अधिवेशन में जाने से रोका और ना मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी*
शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को आज फिर पुलिस की गुंडा ताकत के समक्ष दयनीय समर्पण करना पड़ा।आज महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को दिल्ली स्थित बिड़ला मन्दिर में चल रहे अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन को सम्बोधित करने जाना था जहाँ उन्हें हिन्दू राष्ट्र के विषय मे अपने विचार रखने के लिये मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया था।महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने इसकी सूचना एक हफ्ते पहले ही पुलिस को दे दी थी।आज से पहले इस पर कोई भी आपत्ति पुलिस और प्रशासन के द्वारा नहीं कि गयी थी परंतु आज सुबह से ही दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग और थाना संसद भवन के अधिकारियों की एक टीम ने मन्दिर में डेरा डाल दिया और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को दिल्ली जाने से रोकने के लिये गाज़ियाबाद पुलिस के साथ मिलकर अपनी गुंडा ताकत का खुल कर प्रदर्शन किया।
सुबह सर्वप्रथम क्षेत्रीय ए सी पी रवि प्रकाश सिंह ने आकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी को दिल्ली जाने का कार्यक्रम रद्द करने को कहा जिसे महामंडलेश्वर जी ने बड़ी विनम्रता के साथ मना कर दिया जिससे ए सी पी साब नाराज होकर चले गए और उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर वेब सिटी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा को महामंडलेश्वर जी को हर सम्भव तरीके से रोकने का आदेश दिया।ए सी पी के आदेश के बाद थानाध्यक्ष ने अपनी भाषा मे महामंडलेश्वर जी और अन्य सन्तो को समझाया और मन्दिर में ही नजरबंद कर दिया।
पुलिस की गुंडा ताकत के समक्ष बेबस और हताश महामंडलेश्वर जी ने इसे अपने और हिन्दू समाज के लोकतांत्रिक अधिकारो का हनन बताया।

30/03/2023
22/03/2023

I I I I #यति_नरसिंहानंद #वैदिक_हिंदू_धर्म #मोहन_भागवत #यति_satyadevaanand_सरस्वती...

Address

Ghaziabad
201001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिंदुत्व मेरी पहचान - Ankur Jawla posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share