05/07/2025
ग्यारह गांव जिला पंचायत क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं से हाथ जोड़ कर निवेदन है कि इस बार श्री बुद्धि मेहरा जी को अपना अमूल्य मत जरूर दें।
हमने इस क्षेत्र से दो बार के जिला अध्यक्ष दिए वो भी निर्विरोध, लेकिन सुविधाओं के नाम पर आज तक हमारे हिस्से सिर्फ दिलासाएं ही आईं, अब जनता का सब्र का बांध टूट चुका है। क्या करना हमने ऐसे जन प्रतिनिधि का जिन तक हम जैसे आम इंसान की पहुंच ही नहीं होती, इसलिए अब हम सबको ये ठान के चलना है कि हम ऐसा प्रतिनिधि चुनेंगे जो हमारे बीच का हो, हमारी तरह आम इंसान हो, जिन तक हमारी बात आसानी से पहुंच जाए और वह हमारी बात आगे पहुंचा सके। इसलिए मेरा सभी अपने दोस्तों रिश्तेदारों से आग्रह है कि श्री बुद्धि मेहरा जी को इस बार विजय बना कर सदन में भेजें, वो हम सब के सुख दुख के साथी हैं और क्षेत्र के सभी नेताओं से भली भांति परिचित हैं, वो हमारी बातें वा मांगे सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों या संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं।
पूरे जिले में इस समय ग्यारह गांव सीट चर्चा का विषय है, सबको लगता है ग्यारहगांव में एकता नहीं है इसलिए भाजपा जैसी बड़ी पार्टी को भी लगता है कि क्षेत्र का व्यक्ति जो भाजपा के लिए सालों से एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह सेवा करता रहा उसको किनारे करके बाहर के कैंडिडेट को अधिकृत करके फिर से ग्यारह गांव क्षेत्र में प्रत्याशी के रूप में भेज दिया। क्या भाजपा ग्यारहगांव में किसी को इस लायक नहीं समझती, इसलिए मेरा अपनी ग्यारह गांव की जनता से निवेदन है कि दिखा दो इस बार सबको चाहे वो कोई भी हो, की ग्यारहगांव कोई खैरात की सीट नहीं है, इस पर सबसे पहला हक ग्यारह गांव वालों का है, हमने विकास की खातिर दो बार समर्थन दे दिया, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम लोगों का कोई मान सम्मान नहीं है। बुद्धि मेहरा की जीत हमारी जीत होगी, हमारी एकता की जीत होगी, हमारे क्षेत्र की जीत होगी, हमारे ग्यारहगांव की जीत होगी। आपकी हम सबकी जीत होगी।।
इसी आशा विश्वास के साथ।
ग्यारहगांव जिला पंचायत क्षेत्र से
जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी
बुद्धि मेहरा समर्थक Buddhi Mehra
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻