JBD

JBD Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from JBD, Hindu temple, CHAMIYALA BELESWAR, Ghansali.

08/03/2021
30/08/2019

नगर पंचायत चमियाला में चली आ रही पानी की चमियाला क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही दूषित पानी की समस्या पर आखिरकार सभी जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी क्यों साध रखी है क्या कारण है कि सभी इसको अपनी मौन सहमति दे रहे हैं।

गंदा पानी पीने को मजबूर नगर पंचायत चमियाला के लोग

नगर पंचायत चमियाला में गंदा पानी पीने को मज़बूर नगरवासी।

पानी जीवन का अभिन्न अंग है, लेकिन जिस तरह के हालत नगर पंचायत चमियाला में पीने के पानी को लेकर है

उसे देखकर कही ये नही लगता है कि इन नगरों के चुने हुए जनप्रतिनिधियो ने इसके लिए कोई प्रयास अभी तक किया हो।

एक तरफ लोग पीने के पानी की साफ बूंद-बूंद के लिए कई दिनों से तरस रहे है वही नगर पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों के हाव भाव देख कर यह नही लगता है कि उनके इस कार्य के प्रति भी कोई नैतिक जिम्मेदारी है।

नगर पंचायत चमियाला की साफ सफाई की व्यवस्था भी पटरी से उतर चुकी है।

बेलेश्वर , श्रीकोट , भंडारी गांव, चमियाला बाजार तथा अन्य कई जगह पीने के शुद्ध पानी को लेकर संकट बना हुआ है।

जल संस्थान चमियाला कार्यलय मात्र लोगों से जलकर उगाही कर इतिश्री कर रहे है।

साफ पानी की सप्लाई पर अधिकारी पानी बन्द करने की बात कह देते है।

चमियाला क्षेत्र हेतु पानी की सप्लाई के लिए बनाये गए करोड़ो रुपये के फिल्टर शो पीस बन कर रह गए।

कोई इन फिल्टरों का संज्ञान लेने वाला तक नही है।

आखिर जब ये फ़िल्टर बने उस वक़्त के विधायक, ब्लॉक प्रमुख और अन्य जनप्रतिनिधियो ने अपनी जिस तरह की सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वाहन किया उसका जीत जागता उदाहरण ये फिल्टर परियोजनाएं है।

आज जनता में आक्रोश पनप रहा है ऐसे में इन फिल्टरों के कार्यो की जांच करने की आवश्यकता है ,ताकि दोषियों से सरकारी धन के दुरुपयोग की उगाही जनता के हित के लिए की जा सके।

एक तरफ इन फिल्टरों पर जनता का पैसा लुटाया गया वहीं दूसरी तरफ अब जनता को गंदा पीने का पानी परोस कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

हैरान करने वाली बात यह है कि जलसंस्थान चमियाला के जूनियर इंजीनियर को लोगों की पानी से जुड़ी समस्या तक पता नही होती कि कहाँ क्या समस्या है।

लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है अधिकारी साफ पानी की सप्लाई देने की जगह पानी बन्द करने की बात कह देते है।

खेती -सिंचाई के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला पानी भी जलसंस्थान द्वारा घरों में दिए जाने वाले पानी से कई गुना साफ है।

सवाल यह है कि जिम्मेदार कौन।

जलसंस्थान , नगर पंचायत या कोई और।

30/09/2017

असत्य पर सत्य की, और अधर्म पर धर्म की विजय के पावन पर्व दशहरे के अवसर पर आप सभी को सपरिवार शुभकामनाएं।

22/09/2017

आपको िवार_माँ_के_नवरात्रों की ार्दिक_शुभकामनाएँ
माता रानी आप व आपके परिवार,कुटुम्बक के जीवन मे ढेरों ख़ुशियाँ लेकर आए ये माँ से मेरी प्रार्थना है।

JBD

JAI BELESWAR DHAM जय बलेश्वर महादेवSEND BY-Ajay Chauhan
23/07/2017

JAI BELESWAR DHAM

जय बलेश्वर महादेव

SEND BY-Ajay Chauhan

Jai Baleshwar Dham
23/07/2017

Jai Baleshwar Dham

Address

CHAMIYALA BELESWAR
Ghansali
249125

Telephone

9997696107

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JBD posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category