Mahila Jain Milan Garhakota

Mahila Jain Milan Garhakota Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mahila Jain Milan Garhakota, Religious organisation, Garhakota.

अक्षय तृतीया (वैशाख शुक्ल तृतीया) आज के दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) के एक वर्ष के कठोर तप के बाद 'इक्षु रस'...
19/04/2026

अक्षय तृतीया (वैशाख शुक्ल तृतीया)
आज के दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) के एक वर्ष के कठोर तप के बाद 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) से पारणा हुई।
त्याग, तपस्या और दान-पुण्य के 'अक्षय' (कभी न खत्म होने वाले) फल का प्रतीक अक्षय तृतीया पर्व जिसे जैन समाज विशेष रूप से 'दान दिवस' के रूप में मनाता है।
इस दिन जैन धर्म में दान, विशेषकर आहार दान (भोजन), ज्ञान दान, और औषधि दान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

https://www.facebook.com/share/v/1KHpAXbdBf/?mibextid=oFDknkमहिला जैन मिलन, शाखा-गढ़ाकोटा क्षेत्र क्रमांक 10       *शपथग...
16/04/2026

https://www.facebook.com/share/v/1KHpAXbdBf/?mibextid=oFDknk

महिला जैन मिलन, शाखा-गढ़ाकोटा क्षेत्र क्रमांक 10
*शपथग्रहण समारोह*
महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा का शपथ ग्रहण समारोह अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी गढ़ाकोटा से मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर कमलेन्द्र जैन जी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन एवं महावीर प्रार्थना से हुआ। मिष्ठी जैन एवं ऐनी जैन के द्वारा मंगलाचरण किया गया मंगलाचरण के पश्चात मंचासीन अतिथियों का सम्मान तिलक-माला, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह से शाखा की सदस्यों द्वारा किया गया। निर्वाचित अध्यक्ष वीरांगना अंजलि जैन,मंत्री वीरांगना सविता जैन सिंघई, कोषाध्यक्ष वीरांगना अभिलाषा जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना सविता जैन उपाध्यक्ष सुनीता सेठ,सह सचिव सारिका जैन, भक्तामर सचिव पवन जैन को हमारे क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय जैन जी शक्कर के द्वारा शपथ विधि संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में क्षेत्रीय मंत्री जिनेश जैन जी बहरोल एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गढ़ाकोटा जैन समाज कं अध्यक्ष श्री विमल जैन जी एवं मंत्री श्री महेन्द्र जैन जी , सेठ सुशील जी, श्री राकेश जी, श्री दीपक सिंघई जी श्री दीपक जैन जी और कुछ अन्य महिला मंडल के अध्यक्ष, मंत्री भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय चेयरपर्सन मंजू जैन सेठ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में जैन मिलन प्रश्नावली के विजेताओं का भी सम्मान किया गया। नवीन पदाधिकारी द्वारा पूर्व पदाधिकारी को उपहार देकर सम्मानित किया गया।हमारी शाखा से पटेरिया जी पर आयोजित पंचकल्याणक महा महोत्सव में महापात्र के रूप में शामिल होने वाली वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष संगीता जैन ने सत्र समापन पर अपनी टीम को स्मृति चिन्ह देकर उनके द्वारा किए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया एवं आगामी सत्र के लिए शुभकामनाएं दी।जिनेश जैन जी बहरोल को क्षेत्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त होने पर शाखा की ओर से बधाई प्रेषित की गई। उन्होंने सभी वीरांगनाओं को सत्र के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।वीर मनीष विद्यार्थी के द्वारा अपने द्वारा किए गए कार्यों के प्रचार-प्रचार हेतु प्रेरित किया गया, साथ ही मासिक पत्रिका एवं मिलन संदेश नामक नवीन समाचार पत्रिका में भी अपने शाखा द्वारा किए जाने वाले कार्यों की, गतिविधियों की जानकारी देने और चित्र भेजने के लिए कहा गया। श्रीमान सुशील पटवारी जी ने शाखा की वीरांगनाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका कार्य समाज को एक नई दिशा प्रदान करता है,आप लोग ऐसे ही उत्तरोत्तर कार्यों में संलग्न रहे। आभार शाखा की वरिष्ठ सदस्य वीरांगना ममता जैन सिंघई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर कमलेंद्र जैन ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह यह वर्ष जैन सम्राट वर्ष के रूप में मना रहे हैं। इसमें जितने भी देश में जैन सम्राट हुए हैं, उनके जीवन गाथा पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे और सभी शाखाएं इन कार्यक्रमों का आयोजन कर जैन धर्म की प्रभावना करें।
मिलन की सभी वीरांगनाएं सुलोचना जैन,अर्चना जैन,सुनीता शाह,मनी जैन,मंजू बांझल,सोनल जैन,रश्मि जैन,साधना जैन,अंशु जैन, सहित सभी लोग उपस्थित थे।समापन पंच परमेष्ठि की स्तुति से हुआ।अंत में सभी ने सुस्वादु भोजन का आनंद लिया।

15/03/2026

भक्ति, श्रद्धा और मंगल ध्वनियों का महापर्व आने वाला है।✨ पंचकल्याणक महामहोत्सव में अब केवल 6 दिन शेष महिला जैन मिलन गढ़ा...
10/03/2026

भक्ति, श्रद्धा और मंगल ध्वनियों का महापर्व आने वाला है।✨ पंचकल्याणक महामहोत्सव में अब केवल 6 दिन शेष
महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा की ओर से आप सभी का इस महामहोत्सव में हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन है.🙏🙏

"कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है।" मां, बहन, पत्नी, प्रेमिकाह...
08/03/2026

"कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है,
जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है।"
मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका
हर किरदार बखूबी से निभाती हो।
हे नारी,
तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो!

नारी शक्ति के संघर्ष, संकल्प और सफलता के उत्सव,
इस खास दिन पर आप सभी नारियों को
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं!💐💐

      🙏🙏सभी को जय जिनेन्द्र🙏🙏🌹 *शाखा महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा* 🌹🌹 सभी को *गणतंत्र दिवस* की हार्दिक शुभकामनाएं। महिला जैन ...
07/02/2026




🙏🙏सभी को जय जिनेन्द्र🙏🙏
🌹 *शाखा महिला जैन मिलन गढ़ाकोटा* 🌹
🌹 सभी को *गणतंत्र दिवस* की हार्दिक शुभकामनाएं। महिला जैन मिलन की वीरांगना बहनों ने प्रातः काल महावीर विद्या मंदिर कॉन्वेंट हाई स्कूल में ध्वजारोहण एवं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम शाला परिवार के साथ मनाया।🧡
दिनांक 26/01/2026 को अष्टमी पर्व के अवसर पर दोपहर में *भक्तामर पाठ* का आयोजन वीरांगना पवन जैन के गृह में किया गया।साथ ही सामूहिक रूप से भजन भी किए गए।इस अवसर पर शाखा की अधिकांश वीरांगनाएं उपस्थित थीं।समय पर उपस्थित होने वाली वीरांगनाओं को लकी ड्रा द्वारा निकाले गए नाम अर्चना सेठ एवं अनुराधा शाह को सम्मानित किया गया🙏🏻

साथ ही हमारा राष्ट्रीय पर्व 🇮🇳गणतंत्र दिवस🇮🇳 भी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया जिसमें सभी वीरांगना बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी ने तिरंगे के रंग की वेशभूषा पहनी. हाथों में तिरंगाबैंड पहनकर और ध्वज लेकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर क्षेत्रीय चेयरपर्सन मंजू जैन सेठ, अध्यक्ष संगीता जैन, उपाध्यक्ष सुलोचना जैन, मंत्री अभिलाषा जैन, कोषाध्यक्ष सारिका जैन, प्रचार मंत्री अंजलि जैन, भक्तांबर सचिव रश्मि जैन, सहित वीरांगना राखी जैन, अनुराधा जैन, अंजना जैन, निधि जैन, सोनल जैन, सविता जैन, साधना जैन, सुनीता जैन सेठ, मनी जैन, ममता जैन सिंघई, सुनीता जैन शाह, सविता सिंघई, अर्चना जैन सेठ आदि सभी वीरांगना बहनें उपस्थित रहीं.

Big shout out to my newest top fans! 💎 Savita Jain, Sangeeta Sanjay JainDrop a comment to welcome them to our community,...
07/02/2026

Big shout out to my newest top fans! 💎 Savita Jain, Sangeeta Sanjay Jain

Drop a comment to welcome them to our community,

Address

Garhakota

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahila Jain Milan Garhakota posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Mahila Jain Milan Garhakota:

Share