श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर, संता की बगीची, गंगापुर सिटी

  • Home
  • India
  • Gangapur City
  • श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर, संता की बगीची, गंगापुर सिटी

श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर, संता की बगीची, गंगापुर सिटी Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर, संता की बगीची, गंगापुर सिटी, Religious organisation, श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर, Gangapur City.

*“रामायण” क्या है"अगर कभी पढ़ो और समझो तो आंसुओ पे काबू रखना.......*रामायण का एक छोटा सा वृतांत है,* उसी से शायद कुछ समझा...
30/06/2023

*“रामायण” क्या है"

अगर कभी पढ़ो और समझो
तो आंसुओ पे काबू रखना.......

*रामायण का एक छोटा सा वृतांत है,*
उसी से शायद कुछ समझा सकूँ... 😊

*एक रात की बात हैं,*
माता कौशल्या जी को सोते में अपने महल की छत पर किसी के चलने की आहट सुनाई दी।
नींद खुल गई, पूछा कौन हैं ?

मालूम पड़ा श्रुतकीर्ति जी (सबसे छोटी बहु, शत्रुघ्न जी की पत्नी)हैं ।
माता कौशल्या जी ने उन्हें नीचे बुलाया |

श्रुतकीर्ति जी आईं,
चरणों में प्रणाम कर खड़ी रह गईं!

माता कौशिल्या जी ने पूछा, श्रुति ! इतनी रात को अकेली छत पर क्या कर रही हो बेटी ?
क्या नींद नहीं आ रही ?

शत्रुघ्न कहाँ है ?

श्रुतिकीर्ति की आँखें भर आईं,
माँ की छाती से चिपटी,
गोद में सिमट गईं, बोलीं-
माँ उन्हें तो देखे हुए तेरह वर्ष हो गए ।

उफ !
कौशल्या जी का ह्रदय काँप कर झटपटा गया ।

तुरंत आवाज लगाई, सेवक दौड़े आए ।
आधी रात ही पालकी तैयार हुई,
आज शत्रुघ्न जी की खोज होगी,
माँ चली ।

आपको मालूम है शत्रुघ्न जी कहाँ मिले ?

अयोध्या जी के जिस दरवाजे के बाहर भरत जी नंदिग्राम में तपस्वी होकर रहते हैं,
उसी दरवाजे के भीतर एक पत्थर की शिला हैं, उसी शिला पर,
अपनी बाँह का तकिया बनाकर लेटे मिले !!

माँ सिराहने बैठ गईं,
बालों में हाथ फिराया तो
शत्रुघ्न जी नेआँखें खोलीं,

माँ !

उठे, चरणों में गिरे, माँ !
आपने क्यों कष्ट किया ?
मुझे बुलवा लिया होता ।

माँ ने कहा,
शत्रुघ्न ! यहाँ क्यों ?"

शत्रुघ्न जी की रुलाई फूट पड़ी,
बोले- माँ ! भैया राम जी पिताजी की आज्ञा
से वन चले गए,
भैया लक्ष्मण जी उनके पीछे चले गए,
भैया भरत जी भी नंदिग्राम में हैं,
क्या ये महल, ये रथ, ये राजसी वस्त्र,
विधाता ने मेरे ही लिए बनाए हैं ?

माता कौशल्या जी निरुत्तर रह गईं ।

देखो क्या है ये रामकथा...

यह भोग की नहीं....त्याग की कथा हैं..!!

यहाँ त्याग की ही प्रतियोगिता चल रही हैं और सभी प्रथम हैं, कोई पीछे नहीं रहा...
चारो भाइयों का प्रेम और त्याग एक दूसरे के प्रति अद्भुत-अभिनव और अलौकिक हैं ।

"रामायण" जीवन जीने की सबसे उत्तम शिक्षा देती हैं ।

भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ तो उनकी पत्नी सीता माईया ने भी सहर्ष वनवास स्वीकार कर लिया..!!

परन्तु बचपन से ही बड़े भाई की सेवा मे रहने वाले लक्ष्मण जी कैसे राम जी से दूर हो जाते!
माता सुमित्रा से तो उन्होंने आज्ञा ले ली थी, वन जाने की..

परन्तु जब पत्नी “उर्मिला” के कक्ष की ओर बढ़ रहे थे तो सोच रहे थे कि माँ ने तो आज्ञा दे दी,
परन्तु उर्मिला को कैसे समझाऊंगा.??

क्या बोलूँगा उनसे.?

यहीं सोच विचार करके लक्ष्मण जी जैसे ही अपने कक्ष में पहुंचे तो देखा कि उर्मिला जी आरती का थाल लेके खड़ी थीं और बोलीं-

"आप मेरी चिंता छोड़ प्रभु श्रीराम की सेवा में वन को जाओ...मैं आपको नहीं रोकूँगीं।
मेरे कारण आपकी सेवा में कोई बाधा न आये, इसलिये साथ जाने की जिद्द भी नहीं करूंगी।"

लक्ष्मण जी को कहने में संकोच हो रहा था.!!

परन्तु उनके कुछ कहने से पहले ही उर्मिला जी ने उन्हें संकोच से बाहर निकाल दिया..!!

वास्तव में यहीं पत्नी का धर्म है..पति संकोच में पड़े, उससे पहले ही पत्नी उसके मन की बात जानकर उसे संकोच से बाहर कर दे.!!

लक्ष्मण जी चले गये परन्तु 14 वर्ष तक उर्मिला ने एक तपस्विनी की भांति कठोर तप किया.!!

वन में “प्रभु श्री राम माता सीता” की सेवा में लक्ष्मण जी कभी सोये नहीं ,
परन्तु उर्मिला ने भी अपने महलों के द्वार कभी बंद नहीं किये और सारी रात जाग जागकर उस दीपक की लौ को बुझने नहीं दिया.!!

मेघनाथ से युद्ध करते हुए जब लक्ष्मण जी को “शक्ति” लग जाती है और हनुमान जी उनके लिये संजीवनी का पर्वत लेके लौट रहे होते हैं,
तो बीच में जब हनुमान जी अयोध्या के ऊपर से गुजर रहे थे तो भरत जी उन्हें राक्षस समझकर बाण मारते हैं और हनुमान जी गिर जाते हैं.!!

तब हनुमान जी सारा वृत्तांत सुनाते हैं कि,
सीता जी को रावण हर ले गया,
लक्ष्मण जी युद्ध में मूर्छित हो गए हैं।

यह सुनते ही कौशल्या जी कहती हैं कि-
राम को कहना कि “लक्ष्मण” के बिना अयोध्या में पैर भी मत रखना।
राम वन में ही रहें.!

माता “सुमित्रा” कहती हैं कि राम से कहना कि कोई बात नहीं..अभी शत्रुघ्न है.!!
मैं उसे भेज दूंगी..
मेरे दोनों पुत्र “राम सेवा” के लिये ही तो
जन्मे हैं.!!

माताओं का प्रेम देखकर हनुमान जी की आँखों से अश्रुधारा बह रही थी।
परन्तु जब उन्होंने उर्मिला जी को देखा तो सोचने लगे कि, यह क्यों एकदम शांत और प्रसन्न खड़ी हैं?

क्या इन्हें अपनी पति के प्राणों की कोई चिंता नहीं?

हनुमान जी पूछते हैं- देवी!
आपकी प्रसन्नता का कारण क्या है?
आपके पति के प्राण संकट में हैं...
सूर्य उदित होते ही सूर्य कुल का दीपक
बुझ जायेगा।

उर्मिला जी का उत्तर सुनकर तीनों लोकों का कोई भी प्राणी उनकी वंदना किये बिना नहीं रह पाएगा.!!

उर्मिला बोलीं- "
मेरा दीपक संकट में नहीं है,
वो बुझ ही नहीं सकता.!!
रही सूर्योदय की बात तो आप चाहें तो
कुछ दिन अयोध्या में विश्राम कर लीजिये, क्योंकि आपके वहां पहुंचे बिना
सूर्य उदित हो ही नहीं सकता.!!
आपने कहा कि, प्रभु श्रीराम मेरे पति को अपनी गोद में लेकर बैठे हैं..!
जो “योगेश्वर प्रभु श्री राम” की गोदी में
लेटा हो, काल उसे छू भी नहीं सकता..!!
यह तो वो दोनों लीला कर रहे हैं..
मेरे पति जब से वन गये हैं, तबसे सोये नहीं हैं..
उन्होंने न सोने का प्रण लिया था..
इसलिए वे थोड़ी देर विश्राम कर रहे हैं..
और जब भगवान् की गोद मिल गयी तो थोड़ा विश्राम ज्यादा हो गया...
वे उठ जायेंगे..!!
और “शक्ति” मेरे पति को लगी ही नहीं,
शक्ति तो प्रभु श्री राम जी को लगी है.!!
मेरे पति की हर श्वास में राम हैं,
हर धड़कन में राम, उनके रोम रोम में राम हैं, उनके खून की बूंद बूंद में राम हैं,
और जब उनके शरीर और आत्मा में ही सिर्फ राम हैं, तो शक्ति राम जी को ही लगी,
दर्द राम जी को ही हो रहा.!!
इसलिये हे हनुमान जी !
आप निश्चिन्त होके जाएँ..
सूर्य उदित नहीं होगा।"

राम राज्य की नींव जनक जी की बेटियां ही थीं...
कभी “सीता” तो कभी “उर्मिला”..!!

भगवान् राम ने तो केवल राम राज्य का कलश स्थापित किया ..परन्तु वास्तव में राम राज्य इन सबके प्रेम, त्याग, समर्पण और बलिदान से ही आया .!!

जिस मनुष्य में प्रेम, त्याग, समर्पण की भावना हो उस मनुष्य में राम ही बसता है...
कभी समय मिले तो अपने वेद, पुराण, गीता, रामायण को पढ़ने और समझने का प्रयास कीजिएगा .,जीवन को एक अलग नज़रिए से देखने और जीने का सऊर मिलेगा .!

16/01/2023
28/03/2022

हरे कृष्ण😊

*बड़े हर्ष का विषय है की श्री श्री राधा मदनमोहन जी एवं इस्कॉन संस्थापकाचार्य कृष्ण कृपा मूर्ति अभय चरणारविन्द भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की असीम कृपा से इस्कॉन गंगापुर सिटी द्वारा श्री श्री राधा मदनमोहन जी की प्रथम बस यात्रा इस अमावस्या दिनांक 1 अप्रैल 2022 को आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है।*

*यात्रा कार्यक्रम*
*प्रस्थान: यात्रा शुभारंभ प्रातः 5:30 बजे इस्कॉन केंद्र ,गंगापुर सिटी से होगा।*

भव्य नगर संकीर्तन: करौली बस स्टेंड से मंदिर तक

वापसी: बस द्वारा इस्कॉन केंद्र,गंगापुर सिटी तक।

*आप सभी भक्तों से निवेदन है की अधिक से अधिक संख्या में इस धाम यात्रा में भाग लेकर हरी नाम संकीर्तन का लाभ ले और हरी नाम प्रचार प्रसार में सहभागी बने।*

*कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक भक्तों तक प्रसारित करें।*

हरे कृष्ण😊

04/11/2020

Gift Bhagwad Geeta on This Diwali

If You Want Your Copy of Bhagwad geeta Please DM
हरे कृष्ण😊

कार्तिक महामहोत्सव की जयहरे कृष्ण😊
02/11/2020

कार्तिक महामहोत्सव की जय

हरे कृष्ण😊

Ekadashipostएकादशी उपवास  (ISKCON Jaipur IN) #पापांकुशा.उपवास प्रारम्भ करें - 27 अक्तूबर 2020 (मंगल) 06:34अंतराल - 28 अक...
27/10/2020

Ekadashipost

एकादशी उपवास
(ISKCON Jaipur IN)
#पापांकुशा.
उपवास प्रारम्भ करें - 27 अक्तूबर 2020 (मंगल) 06:34
अंतराल - 28 अक्तूबर 2020 (बुध) 06:34 - 10:18

युधिष्ठिर ने पूछा : हे मधुसूदन ! अब आप कृपा करके यह बताइये कि आश्विन के शुक्लपक्ष में किस नाम की एकादशी होती है और उसका माहात्म्य क्या है ?

भगवान श्रीकृष्ण बोले : राजन् ! आश्विन के शुक्लपक्ष में जो एकादशी होती है, वह ‘पापांकुशा’ के नाम से विख्यात है । वह सब पापों को हरनेवाली, स्वर्ग और मोक्ष प्रदान करनेवाली, शरीर को निरोग बनानेवाली तथा सुन्दर स्त्री, धन तथा मित्र देनेवाली है । यदि अन्य कार्य के प्रसंग से भी मनुष्य इस एकमात्र एकादशी को उपास कर ले तो उसे कभी यम यातना नहीं प्राप्त होती ।

राजन् ! एकादशी के दिन उपवास और रात्रि में जागरण करनेवाले मनुष्य अनायास ही दिव्यरुपधारी, चतुर्भुज, गरुड़ की ध्वजा से युक्त, हार से सुशोभित और पीताम्बरधारी होकर भगवान विष्णु के धाम को जाते हैं । राजेन्द्र ! ऐसे पुरुष मातृपक्ष की दस, पितृपक्ष की दस तथा पत्नी के पक्ष की भी दस पीढ़ियों का उद्धार कर देते हैं । उस दिन सम्पूर्ण मनोरथ की प्राप्ति के लिए मुझ वासुदेव का पूजन करना चाहिए । जितेन्द्रिय मुनि चिरकाल तक कठोर तपस्या करके जिस फल को प्राप्त करता है, वह फल उस दिन भगवान गरुड़ध्वज को प्रणाम करने से ही मिल जाता है ।

जो पुरुष सुवर्ण, तिल, भूमि, गौ, अन्न, जल, जूते और छाते का दान करता है, वह कभी यमराज को नहीं देखता । नृपश्रेष्ठ ! दरिद्र पुरुष को भी चाहिए कि वह स्नान, जप ध्यान आदि करने के बाद यथाशक्ति होम, यज्ञ तथा दान वगैरह करके अपने प्रत्येक दिन को सफल बनाये ।

जो होम, स्नान, जप, ध्यान और यज्ञ आदि पुण्यकर्म करनेवाले हैं, उन्हें भयंकर यम यातना नहीं देखनी पड़ती । लोक में जो मानव दीर्घायु, धनाढय, कुलीन और निरोग देखे जाते हैं, वे पहले के पुण्यात्मा हैं । पुण्यकर्त्ता पुरुष ऐसे ही देखे जाते हैं । इस विषय में अधिक कहने से क्या लाभ, मनुष्य पाप से दुर्गति में पड़ते हैं और धर्म से स्वर्ग में जाते हैं ।

राजन् ! तुमने मुझसे जो कुछ पूछा था, उसके अनुसार ‘पापांकुशा एकादशी’ का माहात्म्य मैंने वर्णन किया । अब और क्या सुनना चाहते हो?

26/10/2020

श्री राम विजयोत्सव

Tax Talk With CA Himanshu Garg | New Tax Regime | NSD FOUNDATION | NSDTALKS
03/08/2020

Tax Talk With CA Himanshu Garg | New Tax Regime | NSD FOUNDATION | NSDTALKS

New Tax Regime | CA Himanshu Garg | NSD FOUNDATION | करदाताओं की मांग को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री नि...

Address

श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर
Gangapur City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री चमत्कारी हनुमान मन्दिर, संता की बगीची, गंगापुर सिटी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share