Sai Mandir Gajraula

Sai Mandir Gajraula Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sai Mandir Gajraula, Religious organisation, Shree Sai Mandir. Gajraula. Disst-Amroha. Utter Prdesh, Gajraula.

15/08/2022
सशक्त नारी - सशक्त भारतनारी के दूध का कर्ज तुम, नारी के ही खून से चुकाते हो।क्या इस तरह अपना, ओछा पौरुषबल दिखाते हो।।१।।...
20/12/2017

सशक्त नारी - सशक्त भारत
नारी के दूध का कर्ज तुम, नारी के ही खून से चुकाते हो।
क्या इस तरह अपना, ओछा पौरुषबल दिखाते हो।।१।।

दूध पीकर नारी का तुम, इस दूध को ही लजाते हो।
हर वक्त नारी के सीने पर नज़र तुम जमाते हो।।२।।

इस सीने में छुपी ममता क्यों देख नहीं पाते हो।
नारी ने जन्मा-पाला-पोसा, ये बात भूल जाते हो।।३।।

तेरे आँसू पर हज़ार खुशियाँ कुर्बान कर देती हैं। नारी।
उसके लिए ही आज पुरुष बन गया अत्याचारी।।४।।

क्यों तुम नारी के हजार आँसू भी देख नहीं पाते हो।
अपनी हवस की खातिर क्यों नर पिशाच बन जाते हो।।५।।

नारी मर्यादा बताने वालो, अपनी मर्यादा भूल जाते हो।
लानत है ऎसी मर्दमी पर, जो अबला को सताते हो।।६।।

मूढ़ साई अंकुर क्या कहे तुम्हारी कहानी।
आंचल में दूध तुम्हारे और आंखों में पानी।।७।।

नोट:- इस कविता और फोटो को सभी स्कूलों और मंदिरों में लगाए और नारी शोषण के खिलाप मुहिम में हिस्सा बने...

99 वर्ष पूर्व आज के दिन दोपहर 2:30 बजेसाई बाबा जी शिर्डी की पावन धरा पर महासमाधि को प्राप्त हुए।वो अनंत करुणा की धारा।शि...
15/10/2017

99 वर्ष पूर्व आज के दिन दोपहर 2:30 बजे
साई बाबा जी शिर्डी की पावन धरा पर महासमाधि को प्राप्त हुए।
वो अनंत करुणा की धारा।
शिरडी निवासी साई हमारा।।
देकर गया था हमको सहारा।
"मैं आज से 81 वर्ष पूर्व इस पावन धरा भारत भूमि पर आया था। ये मेरी कर्मभूमि हैं। मैं समूची मानव जाति को अकेला और इस तरह असहाय कर के कैसे कहीं जा सकता हूँ...?
तुम सभी मुझ पर अपना पूर्ण विश्वास रखो। यदि मैं अपना यह नश्वर शरीर त्याग भी दूंगा तो भी मेरी अस्थियाँ, मेरा ये कफनीधारी स्वरुप मेरे भक्तों के जीवन में सदा ही आशा और विश्वास का एक नवीन संचार करता रहेगा।
जो मुझे करुणा पूर्वक पुकारेगा, मेरी शरणागति या संगाति करेगा। तो मैं अपने भक्तों से वार्तालाप अवश्य करुंगा और प्रत्येक विपदाओं और कष्टों मेें हर क्षण अपने भक्तों की रक्षा करता रहूंगा।"
ध्यान रहें......
सांई बाबा की कृपा व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शिर्डी या किसी स्थान विशेष पर जाने की आवश्यकता नही। तुम जहाँ भी बाबा को करुणापूर्वक पुकारों, तुम्हारी पुकार को सुनकर बाबा तुम्हारी सहायता के लिए तुम्हारे पास अवश्य पहुचेंगे।
क्योकि बाबा किसी स्थान विशेष पर नही अपितु तुम्हारी करुणा में बसते है।
-सांई अंकुर

17/08/2017

हमारी संगति में आकर तो बेजान पत्थर भी सुधर जाते हैं। तुम तो फिर भी जीवित प्राणी हो"
आओ देखो, जांचो, परखो, पहचानो यदि तुम्हे संतुष्टि और शांति दोनों मिले तो संगति में आओ नहीं तो किसी और के पास जाओ।

-साँई अंकुर
बाबा धाम गजरौला

22/07/2017


17/07/2017
मेरे परम आदरणीय मित्रों,मेरी आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना हैं। किआपके पास में जो पुरानी आध्यात्मिककिताबे हैं। जों आपके पास ...
17/06/2017

मेरे परम आदरणीय मित्रों,
मेरी आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना हैं। कि
आपके पास में जो पुरानी आध्यात्मिक
किताबे हैं। जों आपके पास में सालों से धूल में रखी हैं। उन्हें रद्दी में मत डालिए. उन्हें आप यहाँ पर दान दीजिये। हम आपके सहयोग से भारत का सबसे बड़ा निशुल्क पुस्तकालय बना रहे हैं। जिसमें समस्त किताबें दान में आयी हुई होंगी। आप की दी हुई दो-चार किताबे किसी को जीवन की राह दिखा सकती है। क्योंकि संसार में सब से बड़ा दान विद्या का दान है। पुस्तकें दान करने के लियें हमसे तुरंत संपर्क करे।

सम्पर्क सूत्र:-
+919152333030
+918859768080

यदि आपके पास किसी भी धर्म अथवा संप्रदाय का कोई भी ऐसा पुराण अथवा ग्रन्थ है। जो साधारण रूप से कहीं भी उपलब्ध नहीं है, और आप उसे लोगों तक पहुचना चाहते है। तो आप उसे हमें भेज सकते है। आपके जेसे ही बहुत से लोगों ने हमें अब तक लगभग 1200+ धार्मिक किताबें भेजी हैं, और अब भी लगातार हमें पार्सल प्राप्त हों रहें हैं।

हमारा Address हैं।
Sai Ankur
Ram Talaiya Mandir, Phoundapur Road,
Gajraula, (U.P)
Pin-244235
INDIA

और साथ में अपनी जानकारी भी दें।जिसमे आपका नाम, स्थान और सम्पर्क दिए हों।

प्रश्न - जब कण-कण मे भगवान है, तो तुम लोग मन्दिरों में क्यों जाते हो।उत्तर - हवा तो धुप में भी चलती है पर आनंद छाँव मे ब...
21/11/2016

प्रश्न - जब कण-कण मे भगवान है, तो तुम लोग मन्दिरों में क्यों जाते हो।

उत्तर - हवा तो धुप में भी चलती है पर आनंद छाँव मे बैठ कर ही मिलता है। वैसे ही भगवान सब तरफ है पर भक्तों को आनंद मन्दिरों मे ही आता है।

-सांई अंकुर

Address

Shree Sai Mandir. Gajraula. Disst-Amroha. Utter Prdesh
Gajraula
244235

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sai Mandir Gajraula posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share