Guru Kripa Ashram - Narmda ji

Guru Kripa Ashram - Narmda ji गुरु कृपा आश्रम नर्मदा जी के दक्षिण तट पर स्थित है ।

जय श्री दादाजी 🪔🙂🙏
06/07/2026

जय श्री दादाजी 🪔🙂🙏

06/07/2026

माँ नर्मदे हर 🪷🙏🪔

🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷लशित शित दुकुलां, मंजू मूला महेशीं।कर कलित कुटाब्जां, भीति भिष्टां सुखेशीं॥मणि खचित विभूषां, भाल बालेंदु भूषा...
04/07/2026

🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷
लशित शित दुकुलां, मंजू मूला महेशीं।
कर कलित कुटाब्जां, भीति भिष्टां सुखेशीं॥
मणि खचित विभूषां, भाल बालेंदु भूषां।
शिरसि धृत किरीटां, नर्मदां चिन्तयामि॥
🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷

यह ध्यान-श्लोक साधक को माँ नर्मदा के दिव्य, करुणामयी और मंगलमय स्वरूप का स्मरण कराता है। वे श्वेत वस्त्रधारिणी, रत्नाभूषित, मुकुट एवं बालचन्द्र से विभूषित हैं। उनके करकमल में कमल है, वे भक्तों के भय का नाश करती हैं, मनोकामनाएँ पूर्ण करती हैं तथा सुख, शांति और आध्यात्मिक कल्याण प्रदान करती हैं।

यदि आप माँ नर्मदा की उपासना करते हैं, तो इस ध्यान-श्लोक का जप मुख्य स्तोत्र या आरती से पहले करने से मन एकाग्र होता है और देवी के दिव्य स्वरूप का ध्यान सहजता से स्थापित होता है।

©®™
~भानू भैया
🙂🙏

जय श्री दादाजी!माँ नर्मदे हर!!!श्री शतचंडी यज्ञ ,2026🙂🙏
20/01/2026

जय श्री दादाजी!
माँ नर्मदे हर!!!
श्री शतचंडी यज्ञ ,2026🙂🙏

एकादशी व्रत कब करना चाहिए? किसी भी व्रत अथवा तिथि के लिए आपको संदेह नहीं करना चाहिए कई बार एक ही तिथि एक से अधिक दिनों म...
31/12/2025

एकादशी व्रत कब करना चाहिए?
किसी भी व्रत अथवा तिथि के लिए आपको संदेह नहीं करना चाहिए कई बार एक ही तिथि एक से अधिक दिनों में पड़ती है क्योंकि हमारा तिथियों की गणना चंद्रमा की कला पर आधारित होता है इसलिए इस विषय में आप अपने क्षेत्रीय पंचांग का सहारा लीजिए; आपका क्षेत्रीय पंचांग जिस दिन वह तिथि बता रहा है व्रत की तिथि बता रहा है आप उसी दिन व्रत करिए, क्षेत्रीय पंचांग पर अथवा क्षेत्रीय पंडित से पूछ कर ही आप व्रत की तिथि का निर्णय लीजिए।🙏
नर्मदे हर !🚩
जय श्री दादाजी!!!🚩

श्री शतचण्डी महायज्ञ ।।श्री गणेशाय नमः ।।।।श्री दुर्गायै नमः ।।।।श्री नर्मदायै नमः ।।।।श्री धूनी रमणाय नमः।।।। श्री गुरु...
31/12/2025

श्री शतचण्डी महायज्ञ

।।श्री गणेशाय नमः ।।
।।श्री दुर्गायै नमः ।।
।।श्री नर्मदायै नमः ।।
।।श्री धूनी रमणाय नमः।।
।। श्री गुरुवे नमः ।।

।।ॐ।। शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे।
सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते ॥ॐ ।।

-: श्री शतचण्डी महायज्ञ :-

प्रिय धर्मात्मन,
अखंड कोटी ब्रह्मांड नायक की प्रेरणा पुण्य सलिला माँ नर्मदा, संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री दादाजी धूनीवाले की असीम अनुकंपा एवं सदगुरुदेव ब्रह्मर्षि श्री श्री 1011 श्री बर्फानी दादाजी के शुभ आशीर्वाद फलस्वरूप श्री शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन है।

कृपया कार्यक्रमों में पधार कर धर्म लाभ अर्जित करें।

श्री शतचण्डी महायज्ञ शुभारंभ (प्रायश्चित स्नान एवं कलश यात्रा) - माघ कृष्ण मौनी अमावस्या संवत 2082, रविवार 18 जनवरी 2026

श्री विद्या दीक्षा एवं गुरु दीक्षा, तथा भंडारा :–
माघ शुक्ल पञ्चमी, वसन्त पंचमी शुक्रवार 23 जनवरी 2026

पूर्णाहुति - माघ शुक्ल अचला सप्तमी, श्रीनर्मदा जयंती रविवार 25 जनवरी 2026
___________
पूजन : प्रातः 08 से 12 तक प्रतिदिन
हवन : दोपहर 03 से 06 तक प्रतिदिन
सत्संग: रात्रि 09 से 10 तक प्रतिदिन
___________

कार्यक्रम स्थल - गुरुकृपा आश्रम झिकोली, तहसील – साईंखेड़ा जिला – नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश

संयोजक - श्री अंजनीदास माताजी, श्री रामदास जी महाराज

निवेदक - समस्त भक्त मंडल दादा दरबार धूनी गढ़ी साईंखेड़ा एवं गुरुकृपा आश्रम झिकोली

📞 7697115741, 9993216830

________________________

Address

Jhikoli
Gadarwara

Telephone

7697115741

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guru Kripa Ashram - Narmda ji posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Guru Kripa Ashram - Narmda ji:

Shortcuts

Share