09/10/2023
प्राचीन सिद्धपीठ श्री माता बाल सुंदरी मंदिर में 4 नवंबर को संत सम्मेलन होगा
स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज मुख्य होंगे व अध्यक्षता श्रीमहंत हरि गिरि महाराज करेंगे
श्रीमहंत नारायण गिरि विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मेलन में भाग लेंगे
रामपुरः
श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की पीपली वन स्वार स्थित शाखा प्राचीन सिद्धपीठ श्री माता बाल सुंदरी मंदिर में संत सम्मेलन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। प्राचीन सिद्धपीठ श्री माता बाल सुंदरी मंदिर में संत सम्मेलन व विशाल भंडारे का आयोजन शनिवार 4 नवंबर को होगा। संत सम्मेलन व भंडारे के आयोजक श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सचिव व महाकुंभ प्रभारी श्रीमहंत मोहन भारती ने बताया कि संत सम्मेलन के मुख्य अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज होंगे। अध्यक्षता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय के संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज करेंगे। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, दिल्ली संत महामंडल व यूनाइटिड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष व श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल पुरी महाराज, श्री श्री 1008 हिमालयन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा स्वामी वीरेंद्रानंद गिरि महाराज, बालक पीठाधीश्वर श्रीमहंत पृथ्वी गिरि महाराज, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहंत उमाशंकर भारती महाराज, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सभापित श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत महेश पुरी महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। क्षितिज सुखीजा स्वागताध्यक्ष होंगे। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष व श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया कि सनातन धर्म पर हो रहे हमलों को नाकाम कर सनातन धर्म को मजबूत कर उसकी पताका को पूरे विश्व में फहराने के उददेश्य से इस संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। संत सम्मेलन में देश भर से संत, महंत, श्रीमहंत व महामंडलेश्वर भाग लेंगे।