16/03/2022
"अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् ।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि।।"
अर्थात् श्रीहनुमान जी महाराज अतुलनीय बल के स्वामी हैं। स्वर्ण पर्वत सुमेरु के समान प्रकाशित हैं। श्रीहनुमान जी दानवों के जंगल को समाप्त करने के लिए अग्नि रूप हैं। ज्ञानियों में अग्रणी रहते हैं। श्रीहनुमान जी समस्त प्रकार के गुणों के स्वामी हैं और वानरों के स्वामी हैं। ऐसे श्रीहनुमान जी जो रघुपति श्रीरामचंद्र जी के प्रिय और वायुपुत्र हैं उनको मैं प्रणाम करता हूं।