26/07/2026
॥ जय श्री लाल जी महाराज ॥
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरु जी सभी प्यारो की तरफ़ से आने वाली गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर
अपने पूज्य गुरुदेव एवं समस्त गुरु परिवार के श्रीचरणों में कोटि-कोटि प्रणाम।गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, वे जीवन को सही दिशा, सही दृष्टि और सही संस्कार प्रदान करते हैं।गुरु की कृपा से अज्ञान का अंधकार मिटता है और जीवन ईश्वर के मार्ग पर अग्रसर होता है।हम सर्व समर्थ साहिबे कमाल प्रभु श्री लाल जी महाराज के श्रीचरणों में यही प्रार्थना करते हैं कि उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।गुरु चरणों की धूल ही हमारा सौभाग्य है, गुरु की आज्ञा ही हमारा धर्म है और गुरु का आशीर्वाद ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
निवेदक सात श्री लाल जी सेवक दल