Shri Sidhdata Ashram

Shri Sidhdata Ashram भाव में ही भाव है मेरा!
(1604)

Official Page of Shri Sidhdata Ashram
For Any Query - 0129 4096096, 9910907109
[email protected]

Managed by JANHIT SEWA CHARITABLE TRUST
Visit www.shrisidhdataashram.org यदि आपको भी अपनी भौतिक जीवन की चिंताएं सताती हैं और आप आध्यात्मिक पथ का भी अनुगमन करना चाहते हैं तो फरीदाबाद से होकर गुजरने वाली अरावली पर्वत माला पर स्थापित संचालित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्र

म) में आपका हार्दिक स्वागत है।

श्री सिद्धदाता आश्रम (स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम) एक परिचय

भारत के हरियाणा प्रांत अंतर्गत फरीदाबाद स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम आज दुनियाभर के सिद्धों में विशेष स्थान रखता है। वैकुंठवासी गुरु महाराज के तपोेबल से फरीदाबाद में अरावली पर्वत माला पर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) सिद्धों को भी सिद्धि प्रदान करता है। यहां आने वाले हर भक्त को भुक्ति-मुक्ति प्राप्त अवश्य ही होगी। हां, बाबा का वचन है कि सभी को उनके भावों के अनुसार ही कृपा प्राप्त होगी। वैकुंठवासी गुरु महाराज जी को सूरजकुंड बडखल मार्ग से जाते हुए यह स्थान दिखा, जिसके बारे में उसी रात उनके ईष्ट देव ने आदेश दिया कि यहीं उनका स्थान बनाओ। जिसे शिरोधार्य कर श्री गुरु महाराज जी ने ऋषि परशुराम, ऋषि व्यास और ऋषि पाराशर सहित पांडवों और उनकी मां कुंती के साथ जुड़े रहे इस स्थान पर वर्ष 1989 में देव दरबार निर्माण प्रारंभ किया। वहीं वर्ष 1996 की विजयादशमी (दशहरा) के दिन श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। जो 23 अप्रैल 2007 को जनता को समर्पित किया गया।
श्री गुरुमहाराज जी ने कहा कि इस स्थान को महासागर के महामंथन से प्रकट हुई दिव्य गौ कामधेनु के समान ही समझना चाहिए और यहां विश्वास रखने वालों को अनंत काल तक धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होती रहेगी। उनकी पीढिय़यां यहां की कृपा से सुख भोगेंगी। आज श्री सिद्धदाता आश्रम वर्तमान आचार्य अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज के निर्देशन में एक दिव्य एवं भव्य अनिर्वचनीय स्वरूप में हमारे सामने है। वह इस स्थान को नित नवीन स्वरूप देने में संलग्न हैं और अपने तपोबल से भक्तों के संकटों को नष्ट करने में जुटे हैं। उनकी सरल सहज मुस्कान भक्तों के साथ साथ संतों के भी चित्त को चुराने वाली नजर आती है। यह स्थान आज एक ऐसे आध्यात्मिक कल्पवृक्ष के रूप में हमारे सामने स्थापित है कि जहां दर्शन मात्र से मानस में शांति का वास होने लगता है। यहां धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति होने में कोई संशय नहीं है।

Shri Sidhdata Ashram, Shri LaxmiNarayan Divyadham
Surajkund Marg, Sec-44,Faridabad 121012, Haryana, INDIA
Phone: 01294096096

श्री नारायण गौशाला श्री नारायण गौशाला, फरीदाबाद में सैकड़ों गौमाताओं की निरंतर सेवा की जा रही है। यह सेवा केवल एक दायित्...
26/08/2026

श्री नारायण गौशाला

श्री नारायण गौशाला, फरीदाबाद में सैकड़ों गौमाताओं की निरंतर सेवा की जा रही है। यह सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की करुणा, श्रद्धा और सेवा-भाव की जीवंत अभिव्यक्ति है। 🐄❤️

🌾 आप भी जुड़ें इस पावन गौसेवा से
🌾 चारा | 💊 दवाइयां | 🙏 यथायोग्य सेवा

आइए, गौमाता की सेवा के इस पुण्य कार्य में अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दें और इस पावन सेवा के सहभागी बनें।
📞 गौ ग्रास सेवा हेतु संपर्क: 8860825054

🐄 श्री नारायण गौशाला
जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित

🙏 गौसेवा करें… गौमाता का आशीर्वाद पाएं… पुण्य के भागी बनें। 🙏

गुरु वचन / Guru Vachanआत्मशुद्धिबाहरी संसार को बदलने से पहले अपने विचारों को पवित्र करना ही सच्ची साधना है।True spiritua...
26/08/2026

गुरु वचन / Guru Vachan

आत्मशुद्धि

बाहरी संसार को बदलने से पहले अपने विचारों को पवित्र करना ही सच्ची साधना है।
True spiritual practice begins by purifying our thoughts before trying to change the world around us.

श्रीमद ज.गु.रा. स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज
Srimad J.G.R. Swami Shri Purushottamacharya Ji Maharaj

25/08/2026
🌸 "संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा।" जय श्री राम! 🙏🚩आज आपको घर बैठे दर्शन करा रहे हैं श्री सिद्धदाता आश्रम...
25/08/2026

🌸 "संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा।"

जय श्री राम! 🙏🚩
आज आपको घर बैठे दर्शन करा रहे हैं श्री सिद्धदाता आश्रम, श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में स्थापित संकटमोचन हनुमान जी महाराज के।

दिव्यधाम के इस पावन प्रांगण में बजरंगबली का यह स्वरूप अत्यंत भव्य और जागृत है। मान्यता है कि जो भी भक्त यहाँ सच्चे मन से अपनी प्रार्थना रखता है, बाबा उसके सभी संकट पल भर में दूर कर देते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

आइए, महाबली हनुमान जी के इस पावन और मंगलकारी स्वरूप के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। कमेंट में 'जय श्री राम' या 'जय बजरंगबली' लिखना न भूलें।

🌺 संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन 🌺श्री सिद्धदाता आश्रम प्रांगण में स्थित स्वामी सुदर्शनाचार...
25/08/2026

🌺 संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन 🌺

श्री सिद्धदाता आश्रम प्रांगण में स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद-वेदाङ्ग संस्कृत महाविद्यालय एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक संस्कृत गायन, शुक्लयजुर्वेद अन्त्याक्षरी स्पर्धा, संस्कृत निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा एवं वेद-वेदांग के प्रति रुचि, ज्ञान और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को प्रोत्साहित किया गया। 📚🕉️

🌿 संस्कृतम् — भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा की आधारशिला। 🌿

#संस्कृतसप्ताह #संस्कृत #वेद #वेदवेदांग #संस्कृतमहाविद्यालय #वेदविद्यालय #श्रीसिद्धदाता #सिद्धदाताआश्रम #फरीदाबाद #भारतीयसंस्कृति #संस्कृतप्रतियोगिता

25/08/2026

🌺 संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन 🌺

श्री सिद्धदाता आश्रम प्रांगण में स्थित स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद-वेदाङ्ग संस्कृत महाविद्यालय एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय (संचालक : सिद्धदाता सोशल केयर फाउंडेशन) में संस्कृत सप्ताह के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक संस्कृत गायन, शुक्लयजुर्वेद अन्त्याक्षरी स्पर्धा, संस्कृत निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा एवं वेद-वेदांग के प्रति रुचि, ज्ञान और भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव की भावना को प्रोत्साहित किया गया। 📚🕉️

📖 निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधा

गौरतलब है कि श्री सिद्धदाता आश्रम प्रांगण में संचालित इन संस्थानों में सात वर्षीय वेद विषय एवं सामान्य आचार्य तक की शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों के लिए आवास एवं अध्ययन की सुविधा भी उपलब्ध है।

🏛️ स्वामी सुदर्शनाचार्य वेद-वेदाङ्ग संस्कृत महाविद्यालय
(सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से मान्यता प्राप्त)

📜 स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय
(महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान, उज्जैन से मान्यता प्राप्त)

संचालक : सिद्धदाता सोशल केयर फाउंडेशन

🌿 संस्कृतम् — भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा की आधारशिला। 🌿

#संस्कृतसप्ताह #संस्कृत #वेद #वेदवेदांग #संस्कृतमहाविद्यालय #वेदविद्यालय #श्रीसिद्धदाता #सिद्धदाताआश्रम #फरीदाबाद #भारतीयसंस्कृति #संस्कृतप्रतियोगिता

🌺 सर्व बाधा कष्ट निवारण यज्ञ के दिव्य छायाचित्र 🙏✨जीवन की बाधाओं एवं कष्टों से मुक्ति और सुख-शांति की मंगलकामना हेतु आज ...
25/08/2026

🌺 सर्व बाधा कष्ट निवारण यज्ञ के दिव्य छायाचित्र 🙏✨

जीवन की बाधाओं एवं कष्टों से मुक्ति और सुख-शांति की मंगलकामना हेतु आज पावन सर्व बाधा कष्ट निवारण यज्ञ का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ।

📸 देखिए आज के यज्ञ के दिव्य एवं मंगलमय छायाचित्र।

🙏 जय श्रीमन्नारायण! 🙏

#सर्वबाधाकष्टनिवारणयज्ञ #यज्ञ #श्रीसिद्धदाता #सिद्धदाताआश्रम #फरीदाबाद #स्वामीपुरुषोत्तमाचार्यजीमहाराज #जयश्रीमन्नारायण

गुरु वचन / Guru Vachanसद्भावहृदय में सद्भाव हो तो हर प्राणी में प्रभु का स्वरूप दिखाई देने लगता है।When the heart is fil...
25/08/2026

गुरु वचन / Guru Vachan

सद्भाव

हृदय में सद्भाव हो तो हर प्राणी में प्रभु का स्वरूप दिखाई देने लगता है।
When the heart is filled with goodwill, one begins to see the presence of God in every being.

श्रीमद ज.गु.रा. स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज
Srimad J.G.R. Swami Shri Purushottamacharya Ji Maharaj

आइए… आप भी दिव्यधाम पधारिए।अपने कान्हा को प्रेम से झूला झुलाइए, उनके मनोहारी झूलन दर्शन कीजिए और उस दिव्य अनुभूति को अपन...
24/08/2026

आइए… आप भी दिव्यधाम पधारिए।

अपने कान्हा को प्रेम से झूला झुलाइए, उनके मनोहारी झूलन दर्शन कीजिए और उस दिव्य अनुभूति को अपने हृदय में संजो लीजिए, जिसे शब्दों में नहीं, केवल भावों में महसूस किया जा सकता है।

✨ यह पावन झूलनोत्सव श्रावण पूर्णिमा तक चलेगा। ✨

जय श्रीकृष्ण!
जय श्रीमन्नारायण! 🌺

जनहित सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि०)
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम), फरीदाबाद

Address

SurajKund Road, Sector-44, Bharat (India)
Faridabad
121002

Opening Hours

Monday 6am - 1pm
4pm - 9pm
Tuesday 6am - 1pm
4pm - 9pm
Wednesday 6am - 1pm
4pm - 9pm
Thursday 9am - 1pm
4pm - 9pm
Friday 6am - 9pm
Saturday 9am - 1pm
4pm - 9pm
Sunday 6am - 1pm
4pm - 9pm

Telephone

+919910907109

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Sidhdata Ashram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Sidhdata Ashram:

Shortcuts

Share