Sikh youth fbd

Sikh youth fbd Nanak Naam Chardikla
Tere Bhaane Sarvat da Bhala https://www.youtube.com/channel/UCKlqoI_UaRGKvCBk8G36xTg

14/06/2026

*14 June 2026*
Lakhani Chowk - Sewa

आज की सेवा मे तन मन धन से सेवा करने वाली सभी संगत का धन्यवाद 🙏

ग़रीबो की सेवा करके आज पुनय कमाना तो हर कोई चाहता है । पर ग़रीबो के हक़ के लिए खड़ा होना कोई नहीं चाहता ।

आज हमारे भीतर एक ऐसी मानसिकता बन चुकी है । हम गुरुद्वारे , मन्दिर मे किए गए दान और काम को तो सेवा समझते है । सिस्टम के अंदर पीस रही इंसानियत के लिए आवाज़ उठाना सेवा नहीं समझते ।

असली सेवा वह है जब हमारे दुवारा किया गया कोई भी कर्म निस्वार्थ भाव से होता है । अगर हम स्वार्थ के अधीन कोई सेवा भी करते है तो वह सेवा नहीं दिखावा रह जाती है ।

*सेवा करत होत निहकामी तिस को होत प्राप्त स्वामी* नानक जी

नानक जी ने केवल लंगर लगाने का सिद्धांत नहीं दिया । उन्होंने बाबर को जाबर कहने का भी सिद्धांत दिया है ।

जहाँ ज़रूरत पड़ी 20 रुपय का लंगर भी लगाया । ज़रूरत पड़ी तो बाबर के ग़लत कामों के ख़िलाफ़ अवाज भी उठाई । जिस कारण जेल मैं चक्की भी चलाई । उन लोगो के हक़ के लिए जो अंधे , गूँगे , बहरे , हो चुके थे ।

आज लंगर लगाने वाले बहुत है क्यूंकि लंगर लगाना । हकूमत के आगे सच बोलने से बहुत आसान काम है ।

मिल जुल कर जाति , धर्म , अंधविश्वास से ऊपर उठ कर हम सब को एक होकर अच्छा समाज बनाने की अधिक ज़रूरत है

*Sikh Youth Team Faridabad*
Humanity Help
9217960523

06/06/2026

*6 June 2026 , Nehru Colony Nit Faridabad , Sewa* 🍛

फ़रीदाबाद के सभी लोगो का बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने ने सेवा मैं अपना साथ और सहयोग दिया चाहे किसी भी तरह से ।
*सेवा मे सहयोग करने के साथ साथ हम सब को देश और समाज के अच्छे भविष्य के लिए भी थोड़ा बहुत योगदान करना चाहिए ।*

हम अपने बच्चो परिवार के *अच्छे भविष्य के लिए* अधिक से अधिक संसाधन धन तो जोड़ते है । *अच्छा समाज* बनाने की तरफ़ हमारा कोई ध्यान नहीं है । आख़िर रहना तो समाज मे ही है । समाज की हर अच्छी बुरी चीज का असर लोगो पर पड़ता ही है ।

सिस्टम बिना रिश्वत के काम नहीं करता।
देश की क़ानून व्यवस्था नेताओं और पैसों वालों के अधीन है।

जनता को कहा जाता है आप के वोट से सरकार बनती है । 🤝 आप के टैक्स से सरकार चलती है । जब देश के दोनों मज़बूत स्तंभ जनता है । तो जनता को समझना चाहिए अपनी ताक़त को ?

हम धर्म जाति और वर्णों मैं इतने बंट गए है । आज सत्ता मैं बैठा शासक आम जनता की ज़िंदगी और मेहनत की कमाई को मिट्टी के समान भी नहीं समझता ।

एक पार्टी विकास के नाम पर जगह देती है । दूसरी Development के नाम पर तोड़ देती है ।

सरकार किसी की भी हो जनता को इतनी गहरी नींद नहीं सोना चाहिए । कोई भी उनका शोषण कर ले ।

चन्द्रगुप्त मौर्य का समय हो या अंग्रेजों का जब तक लोग बँटे है तब तक शासकों के हाथो से कटे है ।

बात नेहरू कॉलोनी की नहीं है । बहुत सी और कॉलोनिया भी है फ़रीदाबाद मे , सरकार ताक़त के दम पर उनको ना तोड़े । वहाँ के लोगो के साथ बैठ कर हल ढूँढे

देश का हर नागरिक देश की तरक़्क़ी तो चाहते पर किसी की छत छीन कर बेघर करके मिली तरक़्क़ी किस काम की ? 🙏

*Sikh Youth Team Faridabad*
Gursikh Family Club
Humanity Help
9217960523

Address

Jawahar Colony
Faridabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sikh youth fbd posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share