Tilpat village: surdas baba

Tilpat village: surdas baba तिलपत धाम और सुरदास बाबा से जुड़ने के लिए पेज को फॉलो करें ।।

02/05/2026
19/09/2025

बाबा सूरदास की तपोस्थली गाँव तिलपत का इतिहास...

गोहाना के निकट बडोता गाँव के पाराशर गोत्रिय ब्राह्मणों को लगभग 700 वर्षों पूर्व 52000 बीघा जमीन समेत गाँव का खेड़ा इनाम में मिला था!गाँव का पौराणिक नाम तिलप्रस्थ था जो बाद में बिगड़ कर तिलपत हो गया! सिद्धोलाल पाराशर गाँव के संस्थापक थे जिनके परिवार ने गाँव का खेड़ा स्थापित किया! बाद में पाराशर ब्राह्मणों के पास उनके मित्र सहयोगी और रिश्तेदार अत्रि और वशिष्ठ गोत्र के ब्राह्मण भी आ बसे और कुछ जमीन उनको भी मिली! वर्तमान में गाँव का कुल क्षेत्रफल 52000 बीघा है! गाँव में 2 पट्टियां हैं! उद्धव सिंह और धर्म सिंह पट्टी! बाबा ज्ञासी गाँव के प्रसिद्ध व्यक्ति थे!
आइन-ए-अकबरी में दर्ज विवरण के अनुसार तिलपत एक परगना था। यह तिलपत का परगना दिल्ली सूबे के अंतर्गत पड़ता था। यहां पक्की ईंटों का एक दुर्ग था। शासन की और से यहां 40 घुड़सवार और 400 पैदल सिपाही नियुक्त थे। 1595 ईस्वी में तिलपत के नंबरदार ब्राह्मण थे। इस परगने की कुल कृषि योग्य भूमि 1,19,578 बीघा थी। इस तिलपत के परगने से अकबर को 30,77,913 दाम की सालाना आय होती थी। 40 दाम का मूल्य एक रुपये के बराबर होता था। बाद के वर्षों में इस परगने का दफ्तर तिलपत से हटाकर फरीदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। उसके बाद तिलपत का राजनीतिक महत्त्व घट गया।
मुगल शासन ने हिंदू विरोधी नीतियों के तहत इस्लाम धर्म को बढावा दिया और किसानों पर कर बढ़ा दिया। गोकुला जाट ने किसानों को संगठित किया और कर जमा करने से मना कर दिया। औरंगजेब ने बहुत शक्तिशाली सेना भेजी।ईस्वी 1666 को गोकुला जाट के नेतृत्व में तिलपत गाँव में किसानों और औरंगजेब की सेना के मध्य लड़ाई हुई। गोकुला जाट के साथ तिलपत के पाराशर और आस पास के ब्राह्मण, जाट, राजपूत, गुज्जर किसानों ने वीरतापूर्वक लड़ते हुए बलिदान दिया! गोकुला जाट को बंदी बना लिया गया और 1 जनवरी 1670 को आगरा के किले पर जनता को आतंकित करने के लिये टुकडे़-टुकड़े कर मारा गया।

श्री हरिवंश कहो प्यारे.. गुरु महाराज बाबा सूरदास जी का तिलपत धाम सज गया श्री मद्भागवत कथा के लिए..कल सुबह 8 बजे कलश यात्...
01/07/2025

श्री हरिवंश कहो प्यारे.. गुरु महाराज बाबा सूरदास जी का तिलपत धाम सज गया श्री मद्भागवत कथा के लिए..कल सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकलेगी.. सभी भगतजन समय से पधारे.

श्री किशोरी वल्लभ लाल जू की जय.

श्री हरिवंश कहो प्यारे.. श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर तिलपत धाम.. श्री विश्वबंधु दास (वीरेन्द्र बाबा)के गोलोक गमन guru maha...
22/06/2025

श्री हरिवंश कहो प्यारे.. श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर तिलपत धाम.. श्री विश्वबंधु दास (वीरेन्द्र बाबा)के गोलोक गमन guru maharaj Baba Surdas ji. Kishori ju ke charno me isthan de. कीर्तन श्री राम जय राम जय जय राम.. कीर्तन सुबह 11 बजे तक चलेगा. ..बाबा की अंतिम किरिया पंचमुखी हनुमान मंदिर में ही होगी दिनांक 23/06/2025. सुबह 11 बजे.तिलपत धाम।
श्री हरि वंश 🚩

हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रल 2025📍 TILPAT धाम पंचमुखी हनुमान मन्दिर।। राधे राधे
10/04/2025

हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रल 2025
📍 TILPAT धाम पंचमुखी हनुमान मन्दिर।।
राधे राधे

सभी भक्त सादर आमंत्रित है!!
11/10/2024

सभी भक्त सादर आमंत्रित है!!

हर वर्ष भाँती श्री श्री 1008 किशोरी शरण सूरदास बाबा तिलपत वाले की असीम कृपा से, श्री राधा बल्लभ नाम अखंड कीर्तन रधाष्टाम...
22/08/2024

हर वर्ष भाँती श्री श्री 1008 किशोरी शरण सूरदास बाबा तिलपत वाले की असीम कृपा से, श्री राधा बल्लभ नाम अखंड कीर्तन रधाष्टामि से जन्माष्टमी तक लिया जायेगा || आप सभी सम्मलित होकर भाग्य प्राप्त करें ||
राधे श्याम जी 🚩

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान 13 जुलाई से 19 जुलाई तक, गुरु पूजा 21 जुलाई 2024सूरदास बाबा तिलपत 🚩
30/06/2024

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान 13 जुलाई से 19 जुलाई तक,
गुरु पूजा 21 जुलाई 2024
सूरदास बाबा तिलपत 🚩

सभी भक्तों से प्रार्थना है अवश्य पधारें। बाबा सूरदास जी के नियमों की पालना के लिए है। अधर्म के खिलाफ आवाज़ उठाएं।
29/05/2024

सभी भक्तों से प्रार्थना है अवश्य पधारें। बाबा सूरदास जी के नियमों की पालना के लिए है। अधर्म के खिलाफ आवाज़ उठाएं।

भक्त  द्वारा बनाई व भेजी गयी बाबा की अद्भुत  चित्र।। राधे राधे
22/05/2024

भक्त द्वारा बनाई व भेजी गयी बाबा की अद्भुत चित्र।। राधे राधे

Address

Village
Faridabad
TILPAT

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tilpat village: surdas baba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Tilpat village: surdas baba:

Share