01/12/2013
अम्मतुज़ ज़हरा (बहुबेगम साहिबा) की मनायी गयी बरसीदेशा मे अन्जूमनों ने की शब्बेदारी
अवध के तीसरे नवाब शुजाउत दौला की अहलिया (पत्नी) बहुबेगम साहिबा की बरसी मनायी गयी जिसमें आज नर्ज़, शब्बेदारी, मजलिस और खाने का इन्तिेज़ाम कमेटी वक्फ मकबरा बहुबेगम की तरफ से किया गया। मौलाना हुज्जत साहब ने नर्ज़ दिया और मजलिस को मौलाना मोहसिन साहब किबला प्रधानाचार्य वसीका अरबी कालेज ने खिताब फरमाया तथा इसके बाद फैजाबाद शहर की अन्जूमने मासूमिया, गुन्चाये मंज़्ज़लूमिया, नासिरिया, नासिरिया कदीम, इमामिया जाफ़रिया, रूहे इमान, अब्बासिया, आबीदिया, हैदरिया, हुसैनिया ने मजलिसे अजा और नर्ज़ में शिरकत किया। शहर की सारी अन्जूमनों ने शब्बेदारी मे सीना ज़नी और नौहा ख़्वानी किया और इमामे हुसैन अ.स. के ग़म में रोये। नर्ज़ के दौरान अशफाक हुसैन जिया मुतवल्ली वक्फ मकबरा बहुबेगम के साथ राहील ज़ैगम, हामिद जाफर मीसम, सैफी, वसी हैदर गुडडू, मोहम्मद, नक्कन साहब, ज़फर अब्बास, साहिल, फराज़, शमसी, जावेद आबदी, मुन्ने साहब, र्मिज़ा शाहब शाह, मोबशिर हुसैन, शफीक हुसैन, मौलाना नदीम साहब, मौलाना वसी हसन साहब इत्यादि लोग मौजूद रहे।