Shri Ekling Ji श्री एकलिंग जी

Shri Ekling Ji श्री एकलिंग जी मेवाड़पति श्री एकलिंगनाथकी शरणमें आपका स्वागत है This is not an official page of Shri Eklingji Trust. We are not official informers of Shri EKlingji.
(1)

Information source is public source or a search through Internet. So one should verify information before using for one's personal use.

02/05/2026
*1 मई शुक्रवार श्री एकलिंगजी में अपने पितृओके तर्पण का दिन है । अवसर का लाभ अवश्य लें । *भगवान श्री एकलिंग नाथ जहाँ स्थि...
23/04/2026

*1 मई शुक्रवार श्री एकलिंगजी में अपने पितृओके तर्पण का दिन है । अवसर का लाभ अवश्य लें । *

भगवान श्री एकलिंग नाथ जहाँ स्थित है वो कैलाशपुरी एक पवित्र तीर्थ स्थान है । श्री कृष्णजी "जुग्नु" संपादीत श्री एकलिंग पूराण अनुसार जो कोई भी व्यक्ति मैवाड केलेन्डर अनुसार वैशाख महीनेकी पुर्णिमा को कैलाशपुरी में आये श्री धारेश्वर महादेव तीर्थ पर अपने पितृओका तर्पण करता है तो वह गयाजी पर किया पितृ तर्पणके बराबर है ।

श्रीमद् एकलिंग पुराण अनुसार यहाँ जो भी पितृ तर्पण करवाता है उसे उनके पितृओके आशीर्वाद प्राप्त होते है और वो निर्वंश नहीं रहता।

जैसे गयाजीमें तर्पण के लिए किसी भी दिन उत्तम है वैसे ही किसीभी दिन इस जगह पर तर्पण किया जा सकता है ।

धारेश्वर महादेव का मंदिर श्री एकलिंग नाथ के मंदिर से करीबन 300 मीटर की दुरी पर ही है । माता पार्वतीके शाप से धरती पर आई पवित्र कुटिला नदी यही से निकलती है ।

वैसेतो यहाँके स्थानिक लोग इसी दिन इन्द्र सरोवरके तट पर बैठके तर्पण करवाते है खाना पकाते है और भगवानको भोग भी लगाते है । लेकिन एकलिंग पुराणमें श्री धारेश्वर सनिध्यमें तर्पणके लिए लिखा गया है ।

आपको बतादुं की इन्द्र सरोवर उपर एक नालेके पास जहाँ से कुटीला नदी सरोवरको मीलती है वहाँ एक जगह सुनिश्चित की गयी है वहाँ स्थानिय लोग अस्ति विसर्जन भी करते हैं।

आजके दिन ईन्द्रसरोवर जाने वाले रास्ते मे कुछलोग चद्दर बीछाकर बैठते है और यहाँ आनेवाले लोग थोडा थोडा (मुठ्ठी/दो मुठ्ठीभर) अन्न दानमें देते है, कुछलोग पैसेभी दान करते हे। आप चाहें तो आपभी दान कर सकते हैं ।

एक बात याद रहें तर्पण के लिए आपको अपना पंडित साथ लेके जा सकते है । यहां कोई पंडित या किसीको इसके लिए स्थानिक को लाग-भाग देना पड़ता नहीं है । आपको तलाश करने पर स्थानीय पंडित भी मील सकता है ।

श्री कृष्णजी "जुगनू" संपादित श्री एकलिंग पुराण में इस बारेमें लिखे कुछ श्लोक निचे लिखे है ।

श्री वायु पुराणे एकलिंग महामत्ये शष्ठो अध्याय
माता सति ( पार्वति ) ने कहा _____
तत्र एक्लिन्ग सामीप्ये कुटिले ते सहस्त्रशः
धाराश्च सम्भ् विष्यन्ति प्रावशो गुप्तभावतः || 25||
तत्र धारेश्वरम् तीर्थ त्वत्रान्मा संभ विश्यति
तत्र यो मातृ पितृणां तर्पणम् च करिष्यति || 27 ||
तस्य ते पितरस्तुष्टा दास्यन्ति पुत्र पौत्रकान
वैशाखे तु विशेषेण पूर्णिमाया विधतानतः || 28 ||

आगे 29 वे श्लोक अनुसार माता पर्वितिने आशीर्वाद दिया है की .........
जो अबतक मुक्त नहि हुए है उसे गया मे पिण्ड दान कि तरह् और गङ्गा सागर के संगमपर जो गति मिलति है वहि गति कुटिला नदी के जल से प्राप्त हो जायेगी |

नोट :-
● कैलाशपुरी मे धार्मिक गतिविधिके मेसेज आपको वोटसएप ब्रोडकास्ट लिस्ट द्वारा मीलते थे वो अब बंद कर दिए है। अब आपको गृप इन्वाइट लिंक से गृपसे जुडना होगा। योगेन्द्र पंड्या।

● *यह संदेश कोइ सत्तावार / अधिकृत संदेश नहीं है । सिर्फ मार्गदर्शन हेतु प्रसारित की गई सूचना है ।*

● *अगर उक्त कार्यक्रममें कोई बदलाव होगा तो आपको सूचित करनेका प्रयास करुंगा ।*

● जय श्री एकलिंग प्रभु _______

कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा कोपी / पेस्ट / शेर करें ।

Follow this link to join WhatsApp new group No.10 for such messages :
नोट: 1 से लेकर सभी दस गृपमें एक जैसै ही पोस्ट होती है इसलिए कृपया यह नामके सिर्फ एक ही गृपमें बने रहें।
https://chat.whatsapp.com/D5aAcT0hGEsBlzG5aBaVhF?mode=gi_t

09/04/2026

*18/04/2026 से श्री एकलिंगनाथजी दर्शन समयमें बदलाव*

Morning Starts: 04:00 o’clock
मंगलाआरती : 4:15 am
शृंगारआरती : 5:30 am
बालभोगआरती : 5:50 am
बड़ीआरती……. : 6:00 am

Noon Starts: 10:30 o’clock
अभिषेकआरती : 11:30 am
शृंगारआरती : 12:30 pm
राजभोगआरती : 12:50 pm
बड़ीआरती : 1:00 am

Evening Starts: 05:30 o’clock**
शृंगारआरती. : 7 :00 pm
भोगआरती. : 7:20 pm
बड़ीआरती : 7: 30 pm
शयनआरती : :8:00 pm

**On Every Monday & Shani Pradodh day 5:15 pm
अभिषेक आरती : 6:15 pm
शृंगार आरती : 7:15 pm
भोग आरती : 7:35 pm
बड़ी आरती : 7:45 pm
शयन आरती : 8:15 pm


नोट :
1. पूजा के समय दर्शन खुले रहते है।
2. दर्शन के खुलने का समय निश्चित है लेकिन दर्शन बंद होने का समय निश्चित नहीं है। पूजा हर चरण में 02:30 (hh:mm) से 3:00 (hh:mm) समय लेती है।
3. प्रत्येक सोमवार और प्रत्येक शनि प्रदोष के दिन दर्शन 15 मिनट पहले खुलते हैं और 15 से 20 मिनट देर से बंद होते हैं।
4. दर्नके लिये ज्यादातर समयका ध्यान रखा जाता है लेकिन विशेष दिनों जैसे शिवरात्रि, पाटोत्सव,ग्रहण आदि प्रसंगों पर उन्हें बदला जा सकता है।
5.मंदिर के खुलने का समय गर्मी, सर्दी, वसंतमें हिंदू मेवाड़ कैलेंडर के अनुसार तय किया जाता है।

● कैलाशपुरी मे धार्मिक गतिविधिके मेसेज आपको वोटसएप ब्रोडकास्ट लिस्ट द्वारा मीलते थे वो अब बंद कर दिए है। अब आपको गृप इन्वाइट लिंक से गृपसे जुडना होगा। योगेन्द्र पंड्या।

● *यह संदेश कोइ सत्तावार / अधिकृत संदेश नहीं है । सिर्फ मार्गदर्शन हेतु प्रसारित की गई सूचना है ।*

● *अगर उक्त कार्यक्रममें कोई बदलाव होगा तो आपको सूचित करनेका प्रयास करुंगा ।*

● जय श्री एकलिंग प्रभु _______

कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा कोपी / पेस्ट / शेर करें ।

Follow this link to join my WhatsApp group:

एकलिंगजी पाटोत्सवकी बधाई हो।नोट: तसवीर फाइल कोपी है।
04/04/2026

एकलिंगजी पाटोत्सवकी बधाई हो।
नोट: तसवीर फाइल कोपी है।

02/03/2026

कल ग्रहणके दिन एकलिंग जी दर्शन विशेष समय

नियमित सेवा
Morning : 04:15
बड़ीआरती : 6:15

नियमित सेवा
Noon : 10:30
बड़ीआरती : 13:00

ग्रहण सेवा और नियमित सेवा
Afternoon : 15:30
शयनआरती : 19:45

सेवा दरम्यान सभीके लिए दर्शन खुले रहेंगे।

23/01/2026

*15 फरवरी रविवारको महाशिवरात्रिकी रात श्री एकलिंगनाथकी विशेष महापूजा होगी।*

फाल्गुन कृष्णा चतुर्दशीके दिन कैलाशपुरी स्थित मंदिर श्री एकलिंगजी में महाशिवरात्रि का महोत्सव रात्रि 10 बजे से मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि की विशेष पूजा रात्रि 10 बजे से आरंभ होकर चार प्रहर तक निरंतर चलती रहती है। विशेष पूजाका करीब करीब समय निम्न लिखित है।

*प्रथम प्रहर 10:00 से 02:30* 15/02/2026
*द्वितिय प्रहर 02:30 से 05:30* 16/02/2026
*तृतीय प्रहर 05:30 से 08:30* 16/02/2026
*चतुर्थ प्रहर 08:30 से 11:30* 16/02/2026

भगवानकी चारों प्रहर की पूजा में विशेष श्रृंगार किया जाता है और विशेष पंचामृत का अभिषेक कीया जाता है। चारों प्रहर की पूजा में प्रत्येक प्रहर में रूद्रीपाठ होते हैं। प्रत्येक प्रहर में दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से पंचामृत धारण कराया जाता है। पैलेस बैण्ड भगवानजीकी सेवा में चारों प्रहर बजता रहता है।

15 फरवरी की रात्रि 10 बजे से दूसरे दिन 16 फरवरी शाम तक दर्शन निरंतर खुले रहेंगे क्योंकि महाशिवरात्रि की पूजा निरंतर चलती रहती है। दर्शनार्थी 16 फरवरीकी सुबह करीब 11.30 बजे तक महाशिवरात्रि के दर्शन लाभ ले सकते है, इसके बाद भगवानजीकी नियमित त्रिकाल पूजा आरंभ होगी जिसके चलते सामान्य दर्शन रात्रि करीब करीब 7: 00 बजे तक (पुरे दिन) लगातार खुले रहेंगे।

*52 रूद्राभिषेक और पंचामृत अभिषेक*
चारों प्रहर की पूजा में प्रत्येक प्रहर में 13 रूद्रीपाठ होते हैं। प्रत्येक प्रहर में सवा नौ किलो प्रत्येक दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से पंचामृत श्री एकलिंगनाथ को धारण कराया जाता है। इस प्रकार कुल सवा 46 किलो की मात्रा में पंचामृत की सामग्री हर एक प्रहर में चढाई जाती है। चारों प्रहरमें कुल मिलाकर 52 रूद्राभिषेक होते है और 180.5 किलो पंचामृतका अभिषेक होता है।

दर्शन का समयः 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि को (दिनमें)
दिन प्रातः 4.30 से 7.00 बजे तक
मध्यान्ह 10.30 से 1.30 बजे तक
सायंकाल 5.00 से 7.30 बजे तक

श्री एकलिंगनाथ के दर्शन के लिए जाने वाले कृपया ध्यान दे :
इस दिनको बायपास से कैलाशपुरी होकर जानेवाले मार्ग को सभी भारदारी वाहन और सभी रोड वेज की बसों के लिए 14, 15 और 16 फरवरी तक सदंतर बन्ध कर दिया जा सकता है ।

तारीख 14 फरवरीसे दुपहर बाद मोटर सायकल और प्राइवेट कार वगैराको कैलाशपुरी से उदेपुरकी और करीबन दो किलोमीटर आगे और नाथद्वारा की और भी एक किलोमीटर आगे तक रुक जाना हो सकता है। इससे आगे कोई भी दुपहिया या चोपहिया वाहन नहीं जा सकेगा।

*पदयात्री और दर्शनार्थियों अगली रात 14 फरवरीसे ही भगवानके दर्शनके लिये लाइनमें लग जाते है जो धीरे धीरे बढकर कर उदेपुरकी और वाघेला तालाब तक या उसेभी आगे तक पहुचती है।*

श्री एकलिंग नाथ इस दिन दर्शन के लिए बड़ी प्रतीक्षा ( तपस्या ) करवाते है । थोडा कष्ट जरुर पड़ेगा लेकिन इसके बादके दर्शनका आनंदभी अनन्य होगा। चारों प्रहरकी महापूजाके दर्शनके लिए कोई विशेष सुविधा प्राप्त नही होती है।
जय श्री एकलिंगनाथ जी

नोट : यातायात बंध होनेका समय अंदाजित है वो कम/ज्यादा हो सकता है ।

● कैलाशपुरी मे धार्मिक गतिविधिके मेसेज आपको वोटसएप ब्रोडकास्ट लिस्ट द्वारा मीलते थे वो अब बंद कर दिए है। अब आपको गृप इन्वाइट लिंक से गृपसे जुडना होगा। योगेन्द्र पंड्या।

● *यह संदेश कोइ सत्तावार / अधिकृत संदेश नहीं है । सिर्फ मार्गदर्शन हेतु प्रसारित की गई सूचना है ।*

● *अगर उक्त कार्यक्रममें कोई बदलाव होगा तो आपको सूचित करनेका प्रयास करुंगा ।*

● जय श्री एकलिंग प्रभु _______

कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा कोपी / पेस्ट / शेर करें ।

Follow this link to join my WhatsApp group

18/01/2026

23 जनवरी शुक्रवार को वसंत पंचमी है।

इस दिन सुबहकी पूजा में श्री एकलिंग जी भक्तोके लिए अमूल्य दर्शन अवसर है। *सुबहकी पुजा दरम्यान श्रृंगारके समय श्री एकलिंग जी को साफा / पघडी पहनायी जाएगी। भगवान को दाढ़ी मुछ भी बनाये जायेंगे और उन्हें दुल्हेकी तरह शृंगार किया जायेगा।*

मंदिर परिसर एवं गर्भगृहको आमके पेड़ के पत्तोसे और धानके पौधोसे सजाकर शुशोभित किया जायेगा।

दशॅन लाभ सिर्फ सुबह की पूजामें मिलेगा । अगर आप कैलाशपुरी जानेका मन बना रहे हो तो अपना टाइम शिड्युअल इस हिसाबसे बनाकर दर्शनका लाभ अवश्य कीजिये गा ।

🔊🔊🔊🔊🔊

● कैलाशपुरी मे धार्मिक गतिविधिके मेसेज आपको वोटसएप ब्रोडकास्ट लिस्ट द्वारा भी मीलते थे वो अब बंद कर दिए है। अब आपको गृप इन्वाइट लिंक से गृपसे जुडना होगा। योगेन्द्र पंड्या।

● *यह संदेश कोइ सत्तावार / अधिकृत संदेश नहीं है । सिर्फ मार्गदर्शन हेतु प्रसारित की गई सूचना है ।*

● *अगर उक्त कार्यक्रममें कोई बदलाव होगा तो आपको सूचित करनेका प्रयास करुंगा ।*

● जय श्री एकलिंग प्रभु _______

कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा कोपी / पेस्ट / शेर करें ।

Follow this link to join my WhatsApp group:

03/01/2026

*आनेवाली 14/15 जनवरी बुधवार/गुरुवार को मकरसक्रांति निमित्त भगवान श्री एकलिंगनाथ की विशेष पूजा होगी ।*

वैदिक हिन्दू ज्योतिष में संक्रांति का मतलब सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि मे प्रवेश करना है इसलए 14 जनवरी 2026 से मानी जाएगी। अधिकांश हिन्दू त्योहार चंद्रमा की स्थिति के अनुसार मनाए जाते हैं, लेकिन मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के चक्र की स्थिति के अनुसार मनाया जाता है।

14 जनवरी बुधवार शामको भगवान एकलिंगजी को विविध अलंकारोसे बनाया घी का सुन्दर मुकुट विशेष पूजाके साथ करीब 07:15 बजे और 15 जनवरीको सुबह करीब 6:30 बजे विशेष पुजन और खास विधि के साथ भगवानको धारण किया जायेगा । भगवानको विशेष भोग भी चढ़ाया जायेगा ।

घी का मुकुट बादमें दर्शनके लिए विष्णु मंदिर में रखा जाता है ।

ऐसा माना जाता है की इस मुकुटका घी शरीर पर लगानेसे रोगीका रोग विशेष कर चर्मरोग दूर हो जाता है । आरोग्य / तंदुरस्ती बढती है ।

अगर आप कैलाशपुरी जानेका सोच रहे हो तो अपना कार्यक्रम इस समयके अनुसार बनाइगा । आप इस दर्शन का लाभ लेने जा रहे हो ना?

नोट:
१ . *घी के मुकट्मे कई अखाध चीजे मिलाई जाती है इसलए कृपया इसे खानेके उपयोगमें ना लें.*

२ .श्री एकलिंगजी दर्शन के लिये कोई विशेष सुविधानहीं होती है, हररोज होने वाले दर्शन के नियमानुसार ही व्यवस्था रहती है।

● कैलाशपुरी मे धार्मिक गतिविधिके मेसेज आपको वोटसएप द्वारा ब्रोडकास्ट लिस्ट से भी मील सकते है ।

● अगर ऐसे समाचार आप नहीं चाहते हो तो कृपया मुझे STOP लिखकर सूचना दें, आपकी सूचना का अमल हो जायेगा।

● *यह संदेश कोइ सत्तावार/अधिकृत संदेश नहीं है । सिर्फ मार्गदर्शन हेतु प्रसारित की गई सूचना है ।*

● अगर आप चाहते है की आपके कीसी रिश्तेदारको ऐसे समाचार मिलते रहे तो कृपया उनके फोनमें मेरा नंबर रजीस्टर करके उसीके फोन से मुझे वोटसएप पर सुचित करें, मैं उन्हें गृप इन्वाइट लिंक भेज दुंगा। योगेन्द्र पंड्या। 9510161050

● अगर उक्त कार्यक्रममें कोई बदलाव होगा तो आपको सूचित करनेका प्रयास करुंगा ।
● जय श्री एकलिंग प्रभु _______

कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा कोपी / पेस्ट / शेर करें

01/11/2025

*06/11/2025 से कैलाशपुरीमें श्री एकलिंग प्रभुके दर्शन समय।*

Morning Starts : 04:30 o’clock
मंगलाआरती : 4:45 am
शृंगारआरती : 6:00 am
बालभोगआरती : 6:20 am
बड़ीआरती : 6:30 am

Noon Starts : 10:30 o’clock
अभिषेकआरती : 11:30 am
शृंगारआरती : 12:30 pm
राजभोगआरती : 12:50 pm
बड़ीआरती : 1:00 am

Evening Starts : 05:00 o’clock**
शृंगारआरती : 6 :30 pm
भोगआरती : 6:50 pm
बड़ीआरती : 7:00 pm
शयनआरती : 7:30 pm
**On Every Monday & Shani Pradodh day 4:45 pm
अभिषेकआरती: 5:45 pm
शृंगारआरती : 6:45 pm
भोगआरती : 7:05 pm
बड़ीआरती : 7:15 pm
शयनआरती : 7:45 pm


नोट :
1. पूजा के समय दर्शन खुले रहते है।
2. दर्शन के खुलने का समय निश्चित है लेकिन दर्शन बंद होने का समय निश्चित नहीं है। पूजा हर चरण में 02:30 (hh:mm) से 3:00 (hh:mm) समय लेती है।
3. प्रत्येक सोमवार और प्रत्येक शनि प्रदोष के दिन दर्शन 15 मिनट पहले खुलते हैं और 15 से 20 मिनट देर से बंद होते हैं।
4. दर्नके लिये ज्यादातर समयका ध्यान रखा जाता है लेकिन विशेष दिनों जैसे शिवरात्रि, पाटोत्सव,ग्रहण आदि प्रसंगों पर उन्हें बदला जा सकता है।
5. मंदिर के खुलने का समय गर्मी, सर्दी, वसंतमें हिंदू मेवाड़ कैलेंडर के अनुसार तय किया जाता है।

● यह मेसेज आपको ब्रोडकास्ट लिस्टसे भेजा जाता है। अगर आप इसे नहीं चाहते तो मुझे STOP लिखकर बंद करवा सकते है।

● कैलाशपुरी मे धार्मिक गतिविधिके मेसेज आपको वोटसएप अथवा हाइक द्वारा ब्रोडकास्ट लिस्ट द्वारा भी मील सकते है

● यह संदेश कोइ सत्तावार / अधिकृत संदेश नहीं है । सिर्फ मार्गदर्शन हेतु प्रसारित की गई सूचना है ।

● अगर आप चाहते है की आपके कीसी रिश्तेदारको इस Broadcast list से समाचार मिले तो कृपया उनके फोनमें मेरा नंबर रजीस्टर करके उसीके फोन से मुझे WhatsApp/Arattai पर सुचित करें । योगेन्द्र पंडया। 95101 61050

● अगर उक्त कार्यक्रममें कोई बदलाव होगा तो आपको सूचित करनेका प्रयास करुंगा ।

● जय श्री एकलिंग प्रभु _______

कृपया इसे ज्यादा से ज्यादा कोपी करें / पेस्ट / शेर करें ।

Address

Eklingji
313202

Telephone

+919510161050

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Ekling Ji श्री एकलिंग जी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Place Of Worship

Send a message to Shri Ekling Ji श्री एकलिंग जी:

Share

Category