20/09/2026
दिनांक 20 सितंबर 2026 को WRT बाइबल क्विज़ 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष का बाइबल क्विज़ मरकुस रचित सुसमाचार पर आधारित था।
इस क्विज़ के माध्यम से प्रतिभागियों को हमारे प्रभु यीशु मसीह के जीवन, सेवकाई, शिक्षाओं, चमत्कारों, दुःखभोग, मृत्यु और पुनरुत्थान को और अधिक गहराई से समझने का अवसर मिला।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और परमेश्वर के वचन के प्रति अपनी रुचि एवं ज्ञान को प्रदर्शित किया।
हम परमेश्वर का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी उपस्थिति, मार्गदर्शन और अनुग्रह प्रदान किया। साथ ही, हम सभी समन्वयकों, सेवकों, अभिभावकों, कलीसियाओं और प्रतिभागियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
“तेरा वचन मेरे पाँव के लिये दीपक, और मेरे मार्ग के लिये उजियाला है।” — भजन संहिता 119:105